Showing posts with label DDLJ. Show all posts
Showing posts with label DDLJ. Show all posts

Friday, 4 August 2017

जब हैरी मेट सेजल: पुराने इम्तियाज़- नए शाहरुख़ [3/5]

बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों का एक आख़िरी बेंचमार्क तकरीबन 22 साल पहले आया था. तब से मुंबई के मराठा मंदिर में 'दिलवाले दुल्हनियां ले जायेंगे' आज तक चल रही है. इस बीच 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'बेफ़िक्रे' जैसी बहुत सारी फिल्मों ने गाहे-बगाहे इस 'भारतीय फिल्म इतिहास की शायद सबसे चहेती रोमांटिक फिल्म' को अपने-अपने तरीके से परदे पर दोबारा जिंदा करने की कोशिश की है. कहना ग़लत नहीं होगा कि कमोबेश सभी ने फिल्म की रूह को समझने से ज्यादा, उसकी बाहरी चमक-दमक को ही अपना केंद्र-बिंदु बनाये रक्खा. 'जब हैरी मेट सेजल' के साथ, इम्तियाज़ अली अपना जाना-पहचाना, जांचा-परखा, सूफ़ियाना असर फिल्म की रूमानियत में घोल देते हैं, साथ ही वापस ले कर आते हैं रोमांस के बादशाह शाहरुख़ खान को उनकी अपनी ही दुनिया में, मगर इस बार एक अलग नए अंदाज़ में. 'दिलवाले दुल्हनियां ले जायेंगे' अगर इन 22 सालों में और बालिग़, और उम्रदराज़, और परिपक्व होने की किस्मत पा सकती, तो बेशक 'जब हैरी मेट सेजल' के आस-पास ही होती...सीरत में न सही, सूरत में जरूर! 

लन्दन के नौजवान मसखरे, दिलफेंक राज की जगह अब यूरोप के रूख़े, तुनकमिजाज़ और मुंहफट ट्रेवल-गाइड हैरी (शाहरुख खान) ने ले ली है. टूर ख़तम होने के साथ ही, उसके रंग बदलने लगते हैं. मीठा-मीठा बोलने वाला हैरी झल्लाहट में पंजाबी गालियाँ भुनभुनाता रहता है. अपनी बेपरवाही को चाशनी में लपेट कर लड़कियां पटाने की कोशिश नहीं करता, बल्कि पूरी अकड़ और तेवर से अपने 'गंदे' होने का ढिंढोरा पीट-पीट कर पहले ही आगाह कर देता है. और तब भी, अगर लड़की नज़दीक आने की कोशिश करे तो 'मत कर, मुश्किल हो जायेगी!' कहकर पीछे हट जाता है. हालाँकि देसी और विदेशी लड़कियों में उसका ये फ़र्क अब भी समझ से परे है, बावजूद इस वाहियात 'पुरुषवादी' सफाई कि 'तू चाइना वास की तरह है, एक जगह रख के देखते रहने के लिए'.

सेजल (अनुष्का शर्मा) भी सिमरन की ही तरह साफ़ कर देती है, 'मैं वैसी लड़की नहीं हूँ', पर इस बार उसे भारी दिक्कत 'स्वीट, क्यूट, ब्यूटीफुल, सिस्टर-लाइक' समझे जाने से है. सेजल सगाई की अंगूठी खोजने के बहाने कुछ और ही खोज रही है. शायद आज़ादी की सांस, जो अपनी ही फॅमिली बिज़नेस का लीगल एडवाइजर बन के नसीब नहीं हो रहा या फिर शादी के बाद जिसके खो जाने का डर बना हुआ है. हालाँकि यूरोप का 'यहाँ अंगूठी नहीं है, वहाँ चलो' वाला अबकी बार का ट्रिप, 'मैं इस बार ट्रेन मिस नहीं करना चाहती' वाले ट्रिप जितना मजेदार नहीं है, बल्कि कहीं ज्यादा झेला और झल्ला देने वाला है, इसमें कोई शक़ नहीं. 

शाहरुख़ के लिए रोमांस नया नहीं है, पर इस बार शाहरुख़ ज़रूर नए हैं. उम्र का असर सिर्फ परदे पर नज़र नहीं आता, एक गहराई के साथ उनके किरदार में भी समाया हुआ दिखता है. 'डियर जिंदगी' की तरह एकदम चौंकाने वाला तो नहीं, पर हैरी में शाहरुख़ के अन्दर का अदाकार काफी हद तक ज़मीनी और कम बनावटी नज़र आता है. अनुष्का भी बड़ी आसानी से और ख़ूबसूरती से अपनी भाव-भंगिमाएं बदल लेती हैं. तो फिर परेशानी क्या है? परेशानी है, कहानी. फिल्म की कहानी पानी के उस एक बुलबुले की तरह है, जिसके फूटने का इंतज़ार दर्शकों को ढाई घंटे तक कराना ही अपने आप में एक चुनौती है. उस पर से वही जानी-पहचानी, जांची-परखी इम्तियाज़ अली की दुनिया, जो एक तरफ तो फिल्म को अपने सूफियाना फलसफों से ठहराव भी बहुत देती है, पर इधर-उधर के तमाम दृश्यों की बनावट और सजावट में 'लव आजकल', 'रॉकस्टार' जैसी अपनी ही फिल्मों से उधार ली हुई लगती है. 

इम्तियाज़ अगर कहीं अपने आप को बेहतरी के लिये दोहराते हैं तो उस वक़्त जब उन्हें हैरी और सेजल के दरमियान आपसी नज़दीकियों के दृश्यों में कुछ बेहद खूबसूरत लम्हें कैद करने का मौका मिलता है, और ऐसे मौके फिल्म में दूर-दूर ही सही, मगर बहुत सारे हैं. खूबसूरत लोकेशन्स, बेहतरीन कैमरावर्क, गानों और बैकग्राउंड म्यूजिक के अलावा एक बात और जो काबिल-ऐ-तारीफ़ है, वो हैं फिल्म के संवाद. कुछ बातें मायनों के साथ कही जाती हैं, कुछ बातें कहने के बाद अपने मायने तलाशती हैं. 'जब हैरी मेट सेजल' लगातार बोलती रहती है पर जो कहना चाहती है, बड़ी समझदारी से अधूरा ही छोड़ देती है. 

आखिर में; 'जब हैरी मेट सेजल' की पूरी कोशिश परदे पर शाहरुख के उस करिश्माई शख्सियत को इम्तियाज़ अली की दुनिया से मिलाने की है, जिसे कभी यश चोपड़ा जी ने अपनी फिल्मों में निखारा-संवारा था. इम्तियाज़ आज के ज़माने के 'यश चोपड़ा' माने जाते हैं, पर एक अदद कमज़ोर कहानी की वजह से 'जब हैरी मेट सेजल' इस पूरी कोशिश को भले ही नज़रंदाज़ कर दे, शाहरुख़ को इस फिल्म में नज़रअंदाज़ करना मुश्किल है. [3/5]   

Friday, 9 December 2016

बेफिक्रे: आदित्य चोपड़ा की ‘हमशकल्स’! [1/5]

21 साल, 1 महीना और 20 दिन लग गये आदित्य चोपड़ा साब को, दर्शकों और मुझ जैसे पागल प्रशंसकों के दिल-ओ-दिमाग में ये शक़ पैदा करने में कि ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ उन्होंने बनाई थी या उनसे बस बन गयी थी. एक ‘खराब, बेहद खराब’ फिल्म से किसी को सूली पे चढ़ा देना ग़लत है, पर कसौटी पर कसे जाने की बारी आती है तो रहम की उम्मीद कम से कम इसलिये तो मत ही कीजिये क्यूँकि इंडस्ट्री में आपकी साख काफ़ी मज़बूत है. ‘बेफिक्रे’ हालाँकि एक रोमांटिक-कॉमेडी होने के दावे तो बड़े ज़ोर-शोर से करती है, मगर इसमें रोमांस और कॉमेडी का तड़का बस नाम भर का ही है. असलियत में ‘बेफिक्रे’ अपने-आप में ही हैरान-परेशान एक ऐसी फिल्म है, जो जाना कहीं और चाहती है, पर पहुँचती कहीं और.

फिल्म पेरिस में रची-बसी है, पर फ्रांस के नाम पर ‘फ्रेंच किस’ और वहाँ के लोगों में ‘सेक्स’ के प्रति खुलापन का भरपूर शोषण करती है, और कई मायनों में उसका माखौल भी उड़ाती है. माँ-बाप इंडियन हैं, पर शाईरा (वाणी कपूर) फ्रेंच. कैलेंडर के पन्नों की तरह बॉयफ्रेंड बदलती है. धरम (रनवीर सिंह) दिल्ली से आया है, पेरिस के एक क्लब में स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने. मुलाक़ात के चंद ‘रातों’ बाद ही, दोनों तय कर लेते हैं कि कभी एक-दूसरे को ‘आय लव यू’ नहीं बोलेंगे. और फिर वही हिंदी सिनेमा की उठा-पटक, जो अंत तक पहुँचते-पहुँचते दोनों को ‘आय लव यू’ बोलना सिखा ही देती है. इस पूरे वक़्त में वो सब बातें होती हैं, जो परदे पर आप पहले भी हज़ारों बार देख और झेल चुके हैं. लिव-इन के बाद ब्रेक-अप, ब्रेक-अप के बाद पैच-अप इस शर्त के साथ कि अब हम सिर्फ दोस्त रहेंगे, फिर एक नए किरदार का आना, माँ के पराठों के साथ ‘असली प्यार’ की घुट्टी और अंत में, साजिद खान की फिल्मों की तरह चर्च में शादी के मौके पर सारे किरदारों का पागलों की तरह एक-दूसरे पर टूट पड़ना.

बेफिक्रे’ का हर एक पल फिल्ममेकर के तौर पर आदित्य चोपड़ा के दिमागी दिवालियेपन से आपको रूबरू कराता है. कुछ नया पेश करने की भागादौड़ी में कभी तो चोपड़ा साब अपनी खुद की ही मास्टरपीस ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ के दृश्यों के साथ छेड़छाड़ करते दिखाई देते हैं, तो कभी फिल्म के तयशुदा मुकाम तक पहुँचने के लिए अपने समकालीन फिल्मकारों के हथकंडे अपनाने से भी परहेज नहीं करते. एक वक़्त था, जब परदे पे कलाकार ‘किस’ करने के लिये एक दूसरे की ओर बढ़ते थे तो फूलों वाली ‘स्लाइड’ आगे आ जाती थी, ‘बेफिक्रे’ में बेवजह के गाने उस ‘स्लाइड’ की जगह ले लेते हैं.

फिल्म में रनवीर एक स्टैंड-अप कॉमेडियन बने हैं, मगर जिस तरह का थकाऊ ‘कॉमिक सेट’ वो परदे पर पेश कर रहे होते हैं, मुझे ताज्जुब होता है कि क्या फिल्म से जुड़े किसी भी भलेमानस ने यूट्यूब पर ही सही, डैनियल फर्नांडिस, सौरभ पन्त, केनी सेबेस्टियन जैसों को कभी देखा या सुना नहीं होगा? अपने भटके हुए किरदारों के साथ, फिल्म कई बार ‘घर के ना घाट के’ जैसे मुहावरों की भेंट चढ़ जाती है. शाईरा नए ज़माने की लड़की है. 40 से ज्यादा बॉयफ्रेंड्स बना चुकी है. ‘लिव-इन’ में जाने से पहले अपने माँ-बाप को ‘बताती’ है, पूछती नहीं, पर जब सच्चे प्यार की बात हो तो माँ के पराठों की ओर भागती है. धरम खुद तो अपनी रातें रंगीन करने में कोई झिझक नहीं दिखाता, पर जब सामने बैठी लड़की कहती है, “मैं अपने बॉयफ्रेंड को जलाने के लिए तुम्हारे रात बिताना चाहती हूँ’, तो उसकी आँखें चौड़ी होने लगती हैं. पेरिस में जा के ‘समलैंगिकता’ का मज़ाक उड़ाने वाले नौजवान आजकल के कैसे हो सकते हैं, खास कर वो जो ‘सेक्स’ को ही अपनी आज़ादी का पैमाना बना चुके हों?

बेफिक्रे’ में ऐसे मौके बार-बार आते हैं, जब मेरा परदे से मुंह मोड़ लेने को जी करने लगता है. मैं सर झुका कर अँधेरे में इधर-उधर देखने लगता हूँ, पर ऐसा उन बेधड़क ‘किस सीन्स’ के वजह से नहीं होता, बल्कि परदे पर वाहियात के दृश्यों, नीरस डायलॉग्स और ‘नेचुरल एक्टिंग’ के नाम पर चल रही बेवकूफियों से ऊब कर होता है. कभी-कभी रनवीर के पीले दांतों से भी. अच्छे डांस मूव्स और खूबसूरत सिनेमेटोग्राफी के अलावा, अनय का किरदार निभा रहे अभिनेता का काम ही थोड़ा बहुत सुकून भरा है. वरना तो, ‘बेफिक्रे’ आदित्य चोपड़ा की ‘हमशकल्स’ या ‘वेलकम’ कहे जाने लायक ही है. मुझे डर है, कहीं मेरी इस बात से साजिद खान या अनीस बज्मी बुरा न मान जाएं! [1/5]

Friday, 12 December 2014

दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे : एक जादुई नशा, साल-दर-साल बढ़ता!

प्यार का कोई दौर नहीं होता। प्यार हर दौर में बस प्यार ही होता है। सादा, सीधा, सच्चा....शायद इसीलिए प्यार का कोई माकूल अंजाम भी नहीं होता! आप पैदा होते हैं, बड़े होते हैं, ज़िंदगी को जानने-समझने में लगे रहते हैं और फिर एक दिन आप का वजूद मुट्ठी की रेत की तरह फिसल जाता है, पर प्यार वहीँ कहीं रहता है। तब भी था, अब भी है, तब भी रहेगा…और प्यार की कहानियां भी, कुछ बिलकुल ऐसी ही! एकदम ताज़ी, जिन पर वक़्त की कोई धूल नहीं, जिन पर दौर की कोई मुहर नहीं। 

कुल मिलाकर 14 साल का था, जब आदित्य चोपड़ा की 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' का पहले दिन-पहला शो देखा था! तब भले ही इत्तेफ़ाक़ लगता रहा हो, अब नहीं लगता। गोरखपुर से कुछ 100 किलोमीटर दूर एक छोटे से गाँव से यमुना पार दिल्ली के राधू पैलेस तक का सफर जैसे सिर्फ इसी इक तिलिस्म के इर्द-गिर्द पहुँचने की साज़िश थी। हालात बदल रहे थे। अप्रवासी भारतीयों की कौम पहचान बना भी रही थी और ढूंढ भी रही थी। हालांकि ऊल-जलूल की भौंडी कॉमेडी [राजा बाबू, कुली न. 1], मार-धाड़ से भरपूर सस्ते मनोरंजन [मोहरा, मैं खिलाडी तू अनाड़ी, विजयपथ] के बीच एक महान पारिवारिक फिल्म [हम आपके हैं कौन.!]का जादू अभी उतरा नहीं था, पर इस दौर को एक नए ज़मीन की दरकार थी! ऐसी ज़मीन जिसकी हवाओं में नए ज़माने की महक भी हो और जिसकी मिट्टी में हिंदुस्तानी तहज़ीब और तमीज का सोंधापन भी। 

सालों से लन्दन में रहने वाले चौधरी बलदेव सिंह [अमरीश पुरी] का दिल अब भी पंजाब में ही बसता है! ये उन चंद कबूतरों में से हैं जो दाने की तलाश में दूर निकल आये हैं, 'ज़रूरतों ने जिनके पर काट दिए हैं, रोटी पाँव की ज़ंजीर बन गयी है', पर वापस अपने मुल्क जाने की आस अभी छूटी नहीं है, अभी टूटी नहीं है। अपनी लाजो जी [फरीदा जलाल] और दो बेटियों, राजेश्वरी यानी छुटकी [पूजा रूपारेल] और सिमरन [काजोल] के साथ, चौधरी साब ने लन्दन में ही पंजाब को ज़िंदा रखा है। ऐसे ही एक ज़िंदादिल हिंदुस्तानी हैं धरमवीर मल्होत्रा [अनुपम खेर], जो अपने हिस्से की जवानी अपने बेटे राज [शाहरुख खान] की मस्ती भरी शरारतों में जी रहे हैं। 

फिल्मों में, खासकर हिंदी फिल्मों में हीरो-हीरोइन का मिलना अक्सर गैर-इरादतन इत्तेफ़ाक़ ही होता है। यहाँ भी सूरत-ए-हाल कुछ ख़ास, कुछ अलग नहीं है।  सिमरन की शादी पंजाब के किसी हट्टे-कट्टे गबरू जवान से तय हो चुकी है, जबकि वो उसे जानती तक नहीं! ऐसे में दोस्तों के साथ एक महीने की यूरोप-ट्रिप, सिमरन के लिये एक आख़री मौका है अपनी सारी ज़िंदगी जी लेने का! मस्तमौला, बदतमीज़ और आवारा राज भी इसी ट्रिप का एक हिस्सा है। छोटी-छोटी ढेर सारी नोक-झोंक और एक-दूसरे को काफ़ी हद तक जानने के बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं, पर दोनों के दिलों में कहीं न कहीं, कुछ न कुछ जुड़ रहा है। सिमरन के ख़्वाबों में आने वाले अनदेखे-अनजाने चेहरे को एक शकल मिल रही है, और मस्तमौला राज आज बड़ी संजीदगी से बैठा चाँद निहार रहा है।

इश्क़ में बग़ावत करने और दुनिया जला देने का दावा पेश करने वाले आशिक़ों को बड़ी कोफ़्त हुई होगी, जब राज सिमरन को भागने से मना कर देता है, "अब मैं तुम्हें तभी यहां से ले जाऊंगा, जब बाबूजी खुद तुम्हारा हाथ मेरे हाथ में देंगे". गौर फरमाईये, ये वही राज है जो अपनी मौज-मस्तियों के लिए अब तक बड़ी बेपरवाही से लोगों के दिल तोड़ता आया है! इस राज की एक झलक यूरोप-ट्रिप पे भी देखने को मिली थी, जब उसके एक भद्दे मज़ाक से परेशान सिमरन को राज बड़ी शिद्दत और फ़क्र से समझाता है कि वो एक हिंदुस्तानी है और एक हिंदुस्तानी औरत की इज़्ज़त क्या होती है? अच्छी तरह जानता है। सिर्फ हिंदुस्तानी औरत की? क्या फ़र्क पड़ता है, शुरुआत कहीं से तो होनी चाहिए। 

हालांकि 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' को एक पूरी तरह आज़ाद ख्याल फिल्म नहीं कहा जा सकता। मसलन, फिल्म में औरतें के किरदार अभी भी बंधे-बंधे नज़र आते हैं। सिमरन बड़ी आसानी से समझौते करने को तैयार है, उसकी आज़ादी अभी भी मर्द के हाथों कैद है तब तक, जब तक 'जा सिमरन, जा.…अपनी ज़िंदगी जी ले' का फरमान न मिल जाए! पर फिर भी, कई मायनों में 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' लकीर का फ़कीर बनने से इंकार करती नज़र आती है। विदेशों में बसने और दिलों में देश बसाये घूमने वाले नौजवानों की कहानी यहां रूकती नहीं, यहाँ से शुरू होती है। 'जब प्यार किसी से होता है' और 'परदेस'  जैसों की नींव देखिये, जानी-पहचानी लगेगी। फिल्म का अंत भले ही नाटकीय लगे, आज तक बेझिझक दोहराया जा रहा है। बस, पंजाब का वो छोटा सा रेलवे स्टेशन अब बड़े शहरों का एयरपोर्ट बन गया है! करवा-चौथ को पंजाब-दिल्ली से बाहर ले जाने और करन जौहर की फिल्मों में एक जरूरी हिस्सा बनाने का श्रेय भी इसी को जाता है!

बहरहाल, रिलीज़ हुए 1000 हफ्ते हो चुके हैं और 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' मराठा मंदिर, मुंबई और अपने करोड़ों चाहने वालों के दिलों में अभी भी शान से चल रही है! जतिन-ललित का संगीत-आनंद बक्शी के गीत अभी पुराने नहीं हुए हैं। सिनेमा का बड़ा पर्दा हो या आपके ड्राइंग रूम का टीवी स्क्रीन,  'सेनोरिटा, बड़े-बड़े देशों में ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं', 'बाबूजी ठीक कहते हैं मैं आवारा हूँ, तो क्या हुआ अगर ये आवारा तुम्हें दीवानों की तरह प्यार करता है' और सिमरन की शायरी, "ऐसा पहली बार हुआ है सत्रह-अठरह सालों में, अनदेखा अंजाना कोई आने लगा ख्यालों में" सुनना और साथ-साथ दोहराना आज भी बदस्तूर जारी है। 

1995 में 'साल की सबसे मनोरंजक फिल्म' का राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाली 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' इश्क़ की तरह ही है, जितना पुराना उतना ही गहरा, उतना ही जादुई! धरमवीर मल्होत्रा के किरदार में अनुपम खेर साब एक सीन में कहते हैं, "मुहब्बत का नाम आज भी मुहब्बत ही है"....और जब तक, मुहब्बत का नाम मुहब्बत रहेगा, ''दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' का जादू कहीं न कहीं किसी कोने में ज़िंदा रहेगा! 

Friday, 11 July 2014

HUMPTY SHARMA KI DULHANIA: Silly second half spoils the fun! Strictly Watchable!! [2.5/5]

19 extended years, and it still continues to impress, amaze and inspire filmmakers from time to time. DILWALE DULHANIA LE JAAYENGE has been a rich source of inspiration for many Bollywood romantic family dramas, last being Rohit Shetty’s action entertainer CHENNAI EXPRESS and the latest being Shashank Khaitan’s HUMPTY SHARMA KI DULHANIA. The plot is lifted smartly; the characters easily find their references well-established before, even the original gets mentioned every now and then to make it sound like a bold and deliberate statement for the makers but the convenience and the laziness in writing that fails to innovate and bring any breeziness on screen. Still, there is a certain likeability flowing all around. Thank to the vigorously ‘in their characters’ lead pair and all those suggestions of DDLJ in the backdrop!

The blithe prankster son of an UK billionaire Raj Malhotra is reinstated in the shoes of ‘sadda Dilli wala munda’ Rakesh Sharma aka Humpty of Vidya Book Center [Played by Varun Dhawan]. Simran here is Kavya, played by Alia Bhatt- a kind of more expressive and a louder version of Kajol whose reason for the month long break is a designer lehanga for her wedding she wants to purchase from Delhi. They meet, greet, fight, kiss & make-up and conveniently find themselves under the sheet just before the interval. That was probably an intentional indication that you should now start expecting everything but nothing soon after the intermission gets over. The fun part just goes missing and the time-pass approach in writings starts taking over. The counterpart and the other contender for Kavya’s hands is an NRI [Idiot box sensation Sidharth Shukla in his silver screen debut avatar] who is absolutely perfect in all senses. And now, it’s high time for Humpty to prove himself as the better choice for Kavya.

The first part of HUMPTY SHARMA KI DULHANIA is filled with tremendous promises of having lots of fun & frolic moments in the ride and it sure upholds most of it with the witty gang of friends forever. Gaurav Pandey and Sahil Vaid as Humpty’s friends-cum-partners in crime provide good lot of humor with their presence felt in almost every scene. Even the strict, unforgiving and straight-faced father of the bride [the impressive Ashutosh Rana] is shown here a gentle, sympathetic and caring family man who can be reasonable if pursued in good health. His equation with his family is very different from the Amrish Puri of DDLJ and it is quite a pleasant sight to notice the tenderness lies within him.

Film works mostly because of its lead actors. The on-screen chemistry between Alia & Varun gets thicker with their confidence and ease in the role-playing process. Varun makes a ‘Bollywood Hero’ impact that can force you to join him on the dance floor with foot tapping music, cheer him up for action sequences and smile even on his silliest joke. Alia, in same manner is cutely comical. She makes screen brightly lit canvas you’re never really fade up to look at. Sidharth Shukla is an extended guest appearance but definitely has something in him.

To sum up, HUMPTY SHARMA KI DULHANIA is a mark of respect to DDLJ in a little lighter manner. Where the original is still playing at at least one theater since its first release, this one is meant solely for an enjoyable watch. Don’t expect it to go any further. Watch it if you have nothing else to do this weekend. This will be a 2 hour 15 min short & sweet break from regular boring day. Strictly watchable! [2.5/5]   

Saturday, 24 May 2014

HEROPANTI: Save the saving grace ‘Tiger’ for his next! [2/5]

In the dead core of age-old insipid recipe for a perfect Bollywood love-story, if anything in Sabbir Khan’s ‘HEROPANTI’ really looks garden-fresh besides the lead pair, is one comically emotional scene that makes a highlight; sadly much later in the film.

When Prakash Raj, playing a dominating father of the bride [Not for once but twice] and a heartless ‘Jaat’ crime-lord bound by his own caste-procedurals finds out that his second daughter is also planning to elope with someone on her wedding-day alike his elder daughter, he decides to accompany the possible guy for the rest of wedding to ensure things happen his own way. With a father trying his best to be not ashamed again in the eyes of his own men, this scene alone dares to take the plot in a region hadn’t been visited before. Sad part is, it comes at a point when you had lost all your hopes to see anything good in the movie.

The launching vehicle of Jackie Shroff’s cute, adorable and much flexible son Tiger, ‘HEROPANTI’ is nowhere close to be fresh, new and novel in terms of content. You can foresee the events far from a mile. Girl elopes on the D-day. Father with his goons takes boy’s friends in custody to know whereabouts of the couple. One of the friends falls for the second daughter…and the rest is, showcasing lots & lots of muscle-power, abruptly put love songs and a pinch of the great Indian emotional drama, a shameless rip-off from century’s most lovable DDLJ.

Film rides high with Tiger’s stretchy elastic body-show in action sequences and dance numbers but when it comes to move the muscles responsible for expressing emotions; he definitely looks clueless for most parts. His never-ending effort to be ever-smiling on screen often lands him in fumbled dialogue delivery and bad lip-syncing to songs. From verbal sexist comments to acts of physical torture, there is constant offence against women shown on regular interval. And it hurts. Badly. If that’s not all, you’ll also find everyone just keep taking names incorrectly. ‘Rakesh’ becomes ‘Rajesh’ for more than a couple of times, but who wants to get into these small flaws when you have bigger issues to notice.

With dashing looks and chiselled physique, Tiger charms and shows off an impressive screen presence but has a lot bigger room for improvisation in acting department. I wish his next to have more than just backflips, splits, summersaults…and I am talking about acting here. Kriti Sanon, surprisingly makes a much confident debut despite having a tinier room to roam around. Prakash Raj plays an over-dramatic father of the bride, as if smitten by the Karan Johar bug.

At the end, the film of such monotonous graph gets benefited by the sparkling presence of Tiger Shroff but Tiger sure deserved better ignition to take a flying start. Why on earth does every star-kid need a love-story as his first outing, that too of the same congested box of dying rules? With 2 hour 26 min of duration, it is best to realise that you have more active cells in the brain than the writer and maker of the film do. Listening to its chartbusters on your favourite FM radio station could lure you to rush to the nearest multiplex. Beware! Save the saving grace ‘Tiger’ for his next! [2/5]

Thursday, 8 August 2013

CHENNAI EXPRESS: DDLJ visits south India! But the trip is tacky, long & with no surprises! [2/5]

What could be the most painful experience with Indian railways? Crowded platforms, endless wait for trains delayed by hours […in some extreme cases by days also] or the unhygienic interiors? No, the bigger test of your patience comes in when your journey starts but before reaching its destination, stops like the pulse-rate of a dead man for literally no logical reasons. It’s unbearable. Frequent travelers can vouch for that. Same goes with Rohit Shetty’s CHENNAI EXPRESS. It’s long-predictable-never been there but certainly seen that before action entertainer!

After slaughtering classics like Basu Chatterji’s KHATTA MEETHA in GOLMAAL 3 and Hrishikesh da’s GOLMAAL in BOL BACHCHAN…this time, Rohit shamelessly chooses to get hugely inspired by 18-year old still young & fresh trendsetter DILWALE DULHANIA LE JAAYENGE. The only relief is that he keeps the texture and the surface of a love-story intact with shifting the base from North India to South India. Simple it is but ‘no brains allowed inside’ is the tag that comes with his style of film-making. Let’s accept it!

A story that is more of a hit Bollywood formula, of a runaway bride meeting with the charming guy on their journey of a lifetime is no booster at all. To save her life, girl projects him as her love interest. Father challenges him to prove his compatibility. In all these, eventually girl falls for the guy and a little later even the guy starts realizing his feelings for the girl. Happy ending…but not before the final showdown and a ‘ja ja simran ja’ kind of moment to finish it off.

The humour being heavily reliant on wordplays like ‘tu don ki nahin donkey ki beti hai’ ‘main Bhansali nahin hoon, I mean balshaali nahin hoon’, it’s difficult to have laugh out loud moments but some jokes are sure here to stay like shahrukh’s attending nature’s call or in a scene straight from DDLJ where Shah Rukh lends his hand to help Deepika board the train but couldn't stop himself to help another set of 4 people in similar manner who happened to be Deepika’s kidnappers. Another letdown is the language characters speak. It precisely shares more than 60% of dialogues in Tamil.

Areas where CHENNAI EXPRESS scores better than previous Rohit Shetty massy entertainers are the picture postcard south-Indian scenic locations captured awesomely by Dudley and lovable performance of Shah Rukh Khan […a treat for his hard-core fans] especially in comic scenes. He’s back with his charismatic romantic image. But the show stealer is without a doubt Deepika Padukone who never misses her cues as a Tamilian girl with perfect accented Hindi language and characteristic.

At the end, I am not sure how many records are being targeted to smash at the box-office but this trip is a tacky one. At the most, it is just a good day in a regular local train…not a great memorable long route train-trip with friends and family. [2/5]