Showing posts with label sarah jane dias. Show all posts
Showing posts with label sarah jane dias. Show all posts

Tuesday, 27 December 2016

देखन में छोटन लगें...! (Small in Size, Big on Content)

साल 2016 जाने को है. वक़्त है, एक बार फिर मुड़ कर देखने का. हर शुक्रवार भाग-भाग कर फिल्में देखना और उनके बारे में लिखने का सारा जोश-ओ-खरोश एक बार फिर समेट कर कागज़ पर उड़ेलना है. साल की बेहतरीन फिल्मों को एक और बार इज्ज़त बक्शने की बारी आ गयी है...पहल करता हूँ उन 10 फिल्मों से, जो देखने में ज़रूर छोटी लगी होंगीं, कभी नए कलाकारों की वजह से तो कभी ख़बरों और अख़बारों में कम सुर्खियाँ बटोर पाने की वजह से, पर इन सभी ने अपनी-अपनी अलग-अलग खूबियों से सिनेमाहाल तक जाने का मेरा फैसला ग़लत साबित नहीं होने दिया. बहुत बहुत शुक्रिया...


#ज़ुबान #जुगनी #साला खड़ूस #अमरीका #बुधिया सिंह- बोर्न टू रन #लाल रंग #वेटिंग #धनक #पार्च्ड #चौरंगा





पहली बार निर्देशन की बागडोर सँभालते मोज़ेज सिंह की ‘ज़ुबान’ एक ऐसे नौजवान की कहानी है, जो अपने सपनों के लिए किसी भी हद तक जा सकता है पर, एक दिन जब उसके चाहतों की दुनिया उसके क़दमों में बिछी दिखाई देती है, उसे एहसास होता है इस पूरे सफ़र में उसने अपनी पहचान ही खो दी है, अपनी जुबान ही खो दी है.

ज़ुबान’ में सब कुछ अच्छा हैऐसा नहीं है. कहानी की पकड़ अक्सर आप पर बनती-छूटती रहती है. फिल्म की रफ़्तार भी कुछ इस तरह की है कि आप इसे एक ‘स्लो’ फिल्म कहने से गुरेज नहीं करतेपर इन सबके बावजूद ‘ज़ुबान’ एक आम फिल्म नहीं हैएक आसान फिल्म नहीं है. 








A simple, unpretentious and wide-eyed country boy is trying to be apologetic to the girl he’s been with all night under the same sheet. Local liquor brand can be held responsible but the girl is taken aback, “Sorry? What for?” “For everything”, the boy is in deep guilt. “Not for everything. Say sorry only for why you left me alone there.” The girl is definitely more independent, free and open, and emotionally less complicated. So is Shefali Bhushan’s JUGNI. It likes to have its own sense of rhythm with melodies that induce extreme likeness and energy in you to match up with the beats life throws at you.






SAALA KHADOOS charms you with the uninhibited, wild and fresh performance by Ritika Singh, a professional boxer before making her first attempt at acting. Her free-spirited, loud-mouthed and all moody role-play is efficiently delightful. 


Madhavan gives SAALA KHADOOS everything it demands from him. He looks every bit of a full-grown ex-boxer with all the attitude, arrogance and aggression in him, hitting the right cord. One of his highly approving works!









प्रशांत नायर की ‘अमरीका’ उत्तर भारतीय गाँवों की आकांक्षाओंआशाओं और अपेक्षाओं पर भावनात्मक चोट है. कहानी वर्तमान की नहीं है पर वर्तमान से परे भी नहीं है. बड़ा बेटा [प्रतीक बब्बर] अमेरिका चला गया है. माँ को लगता है सारा सुखसारा भविष्य अमेरिका में ही है. चिट्ठियों से ही पूरे गाँव को बेटे और अमेरिका के बारे में नई-नई बातों का पता चलता है. घटनाएं तब एक तगड़ा मोड़ लेती हैं जब पिता की मृत्यु के बाद छोटे बेटे [‘लाइफ ऑफ़ पाई’ के सूरज शर्मा] को छुपी हुई सच्चाइयों का पता चलता है. साथ ही कुछ सवालजिनके जवाब सिर्फ अमेरिका जा कर पता चल सकते हैं. 

‘अमरीका’ एक बहुत ही करीने से बनाई गयी फिल्म हैजहां कुछ भीऔर मैं बहुत सोच समझ के कह रहा हूँकुछ भी बेतरतीब या बेढंगा नहीं है.





इस फिल्म में ‘आगे क्या होगा’ वाला रोमांच कम है, मैच के आख़िरी पलों में गोल दाग कर या छक्का मार कर टीम जिताने वाला हीरो भी कोई नहीं है, और ना ही फिल्म की सफलता के लिए ‘देशभक्ति’ का बनावटी छौंका लगाकर आपके अन्दर के ‘भारतीय’ को जबरदस्ती का झकझोरने की कोशिश. 

बुधिया सिंह- बॉर्न टू रन’ फार्मूले से अलग एक ऐसी ‘स्पोर्ट्स’ फिल्म है, जो सिर्फ सतही तौर पर खेल से जुड़े रोमांच को भुनाने की कोशिश नहीं करती, बल्कि उसके पीछे की मेहनत-मशक्कत, लगन और मुश्किलातों को सच्चे मायनों में आपके सामने उसकी असली ही शकल-ओ-सूरत में पेश करती है.









LAAL RANG is a good thriller that may not pump your heartbeat up in the usual way most of bollywood thrillers do. It also might not give you much of a pulsating action to cheer, and it definitely would not pitch obligatory twists & turns in the plot but even then, the firm writing has enough to make it an enjoyably unlike experience. 

Syed Ahmad Afzal makes sure it takes its own course of time to grow on the viewers. He never looks in hurry when establishing scenes or while making the shift from one to another.



अनु मेनन की ‘वेटिंग’ ज़िन्दगी और मौत के बीच के खालीपन से जूझते दो ऐसे अनजान लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है जिनमें कहने-सुनने-देखने में कुछ भी एक जैसा नहीं है, पर एक पीड़ा, एक व्यथा, एक दुविधा है जो दोनों को एक दूसरे से बांधे रखती है. 

प्रोफ़ेसर शिव धीर-गंभीर और शांत हैं, जबकि तारा अपनी झुंझलाहट-अपना गुस्सा दिखाने में कोई शर्म-लिहाज़ नहीं रखती. तारा को मलाल है कि ट्विटर पर उसके पांच हज़ार फ़ॉलोवर्स में से आज उसके पास-उसके साथ कोई भी नहीं, जबकि प्रोफ़ेसर को अंदाज़ा ही नहीं ट्विटर क्या बला है? इसके बावज़ूद, अपने अपनों को खो देने का डर कहिये या फिर वापस पा लेने की उम्मीद, दोनों एक-दूसरे से न सिर्फ जुड़े रहते हैं, अपना असर भी एक-दूसरे पर छोड़ने लगे हैं.







एक सच की दुनिया है जो हमारे आस-पास चारों तरफ पसरी है, और एक दुनिया है जैसी हम अपने लिये तलाशते हैं, जिसके होने में हम यकीन करना चाहते हैं. अपने देश के साथ भी ऐसा ही कुछ कनेक्शन है हमारा. एक, जैसी हम देखना चाहते हैं, मानना चाहते हैं और दूसरा जो वाकई में है. 

नागेश कुकूनूर की ‘धनक’ हमारी परिकल्पना और सच्चाई की इन्हीं दो दुनियाओं के बीचोंबीच कहीं बसी है. अगर आप अच्छे हैं, दिल के सच्चे हैं तो आपके साथ बुरा कैसे हो सकता है? परीकथाओं में अक्सर इस तरह के मनोबल बढ़ाने और नेकी की राह पर चलते रहने के लिए हिम्मत बंधाने वाली उक्तियाँ आपने भी पढ़ी या सुनी होंगी. ‘धनक’ किसी एक प्यारी और मजेदार परी-कथा जैसी ही है, जिसमें बहुत सारे अच्छे लोग हैं और जो बुरे भी हैं वो सदियों पुराने, जाने-पहचाने जैसे हमेशा कोसते रहने वाली ‘डायन’ चाची और बच्चे उठाने वाला दुष्ट गिरोह.





हाव-भाव और ताव में लीना यादव की ‘पार्च्ड’ पिछले साल रिलीज़ हुई पैन नलिन की ‘एंग्री इंडियन गॉडेसेज’ से बहुत कुछ मिलती-जुलती है, और अपने रंग-रूप में केतन मेहता की ‘मिर्च मसाला’ जैसी तमाम भारतीय सिनेमा के मील के पत्थरों से भी. जाहिर है, इस तरह का ‘पहले बहुत कुछ देख लेने’ की ऐंठ आप में भी उठेगी, पर जिस तरह की बेबाकी, दिलेरी और दबंगई ‘पार्च्ड’ दिखाने की हिमाकत करती है, वो कुछ अलग ही है. 

यहाँ ‘आय ऍम व्हाट आय ऍमका जुमला बेडरूम के झगड़ों और कॉफ़ी-टेबल पर होने वाली अनबन में सिर्फ जीत भर जाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता. ‘पार्च्ड’ अपने किरदारों को उनके तय मुकाम तक छोड़ आने तक की पूरी लड़ाई का हिस्सा बन कर एक ऐसा सफ़रनामा पेश करती है, जो हमारी ‘घर-ऑफिस, ऑफिस-घर’ की रट्टामार जिन्दगी से अलग तो है, पर बहुत दूर और अनछुई नहीं.






जातिगत विसंगतियों के दुष्प्रभाव, छूत-अछूत के लाग-लपेट और धर्म के नाम पर विकलांग मानसिकता का परिचय देते भारतीय समाज को हमने पहले भी श्याम बेनेगल और गोविन्द निहलाणी के सिनेमा में तार-तार होते देखा है. ‘चौरंगा’ भी काफी हद तक इसी दायरे में फैलती-सिमटती दिखाई देती है, इसीलिए एक मूल प्रश्न बार-बार दिमाग में कौंधता रहता है. ‘क्या कुछ भी नहीं बदला है?’ 

उत्तर फिल्म ख़तम होने के तुरंत बाद कुछ सरकारी तथ्यों के परदे पर उभरने के साथ ही मिलने शुरू हो जाते हैं. सच में, कुछ भी नहीं बदला है. और अगर नहीं बदला है तो सिर्फ सिनेमा में बदलाव दिखा देने भर से क्या सचमुच बदलाव आ जायेगा? ‘चौरंगा’ की पृष्ठभूमि, ‘चौरंगा’ के कथानक और ‘चौरंगा’ के पात्रों से पुराने होने की गंध भले ही आती हो, पर ‘चौरंगा’ के प्रासंगिकता की चमक पर कहीं कोई धूल जमी दिखाई नहीं देती. ‘चौरंगा’ एक सार्थक कोशिश है भारतीय समाज के उस एक वर्ग को टटोलने में, जिसे हम शहरी चकाचौंध के लिए कहीं अँधेरे में छोड़ आये हैं.  


Friday, 4 March 2016

ज़ुबान: दिल, दुनिया और म्यूजिक! [3/5]

सपनों के पीछे भागते-भागते आप मंजिल तक पहुँच जाएँ, और वहाँ पहुँच कर आपको लगे कि ये तो वो मंजिल नहीं, जिसके लिए अब तक आपने इतनी जद्दोजेहद की. ऐसा अक्सर नहीं होता. ऐसा सबके साथ भी नहीं होता. या अगर होता भी है तो इतनी देर से कि आपका पीछे लौटना मुमकिन ही न हो. पहली बार निर्देशन की बागडोर सँभालते मोज़ेज सिंह की ‘ज़ुबान’ एक ऐसे नौजवान की कहानी है, जो अपने सपनों के लिए किसी भी हद तक जा सकता है पर, एक दिन जब उसके चाहतों की दुनिया उसके क़दमों में बिछी दिखाई देती है, उसे एहसास होता है इस पूरे सफ़र में उसने अपनी पहचान ही खो दी है, अपनी जुबान ही खो दी है.

गुरदासपुर के दिलशेर [विक्की कौशल] को अपने रोल मॉडल गुरुशरण सिकंद [मनीष चौधरी] जैसा ही एक अमीर और कामयाब बिज़नसमैन बनना है. सिकंद उसी के गाँव से आते हैं, शायद इसीलिए दिलशेर सिकंद ही बनना चाहता है. हालाँकि हमेशा से ऐसा नहीं था. दिलशेर को अपने पिता के साथ गुरबानी गाना बहुत भाता था पर एक हादसे में पिता नहीं रहे. और अब दिलशेर हकलाता भी है. सिकंद तक पहुँचने के लिए, दूसरा सिकंद बनने के लिए दिलशेर कोई मौके नहीं छोड़ता पर जब अपनी सारी कोशिशों के बाद उसे अपनी मंजिल तय नज़र आती है, अचानक उसे सब कुछ बेमानी लगने लगता है. जैसे कस्तूरी उसके अन्दर ही रची-बसी थी और वो पागलों की तरफ इधर-उधर भटक रहा था. उसकी ज़ुबान ही उसकी पहचान है...और उसे इसका एहसास दिलाने में मदद करती है, अमाईरा [सारा जेन डायस]!

‘जुबान’ उन चंद खूबसूरत फिल्मों में से है, जो आपसे कुछ कहने की कोशिश करती हैं (यकीन मानिये, ऐसा हर फिल्म के साथ नहीं होता. मेरी याददाश्त में शायद ‘तमाशा’ इस तरह की आखिरी फिल्म रही है) ये बात दीगर है कि कई बार ये कोशिश सटीक बैठती है, कई बार नहीं. फिल्म को गहराई देने के लिए मोजेज़ अक्सर गीतों और संगीत को अपना जरिया बनाते हैं, जो कहीं से भी आपको निराश नहीं करते और फिल्म को नयेपन का चोला पहनाने में भी बखूबी कामयाबी हासिल करते हैं. फिल्म एक ठहराव के साथ आगे बढती है, जहां कहानी के बहुत से हिस्से पहले रोमांचक तरीके से छिपाने और बाद में सामने लाने के सांचे में पिरोये गए हैं.

खूबसूरत सिनेमेटोग्राफी के साथ-साथ, ‘ज़ुबान’ को देखने लायक फिल्म बनाते हैं तो वो हैं उसके किरदार और उन किरदारों में ढले कलाकार. हालाँकि विक्की कौशल को हम ‘मसान’ में पहले भी देख चुके हैं, मगर तकनीकी तौर पर ये उनकी पहली फिल्म है. उनके अभिनय में एक ख़ास तरह का कसाव है जो आपको कभी भी उनसे ऊबने नहीं देता. मनीष चौधरी मंजे हुए अदाकार माने जाते हैं, और यहाँ भी वो अपना लोहा खूब मनवाते हैं. सारा जेन डायस फिल्म में एक अलग ही रंग भरती हैं. सिकंद के बेटे की भूमिका में राघव चानना प्रभावित करते हैं.

आखिर में; ‘ज़ुबान’ में सब कुछ अच्छा है, ऐसा नहीं है. कहानी की पकड़ अक्सर आप पर बनती-छूटती रहती है. फिल्म की रफ़्तार भी कुछ इस तरह की है कि आप इसे एक ‘स्लो’ फिल्म कहने से गुरेज नहीं करते, पर इन सबके बावजूद ‘ज़ुबान’ एक आम फिल्म नहीं है, एक आसान फिल्म नहीं है. दिल, दुनिया और दिमाग के बीच झूलते-जूझते नौजवानों को आवाज देती एक ऐसी ज़बान, जिसे सुनने-समझने के लिए आपको भी थोड़ी मेहनत तो करनी होगी. [3/5] 

Saturday, 5 December 2015

ANGRY INDIAN GODDESSES: Awe my Goddesses! [3/5]

As a cinema-lover largely all ears for the Hindi film Industry’s progressive inclinations for a change, there is always a sense of pride, surprise and triumph floating in my mind while watching celebrated filmmaker Pan Nalin’s bracing, pulsating and unforeseen new film ANGRY INDIAN GODDESSES. Films on male-bonding look so archaic, parched and superfluous now. ANGRY INDIAN GODDESSES marks the amazing arrival of Glocal [An amalgamated term for the new gene with Global & Local both the aspirations and establishments] Indian women in Bollywood. We all have been scrutinizing this cautious and careful movement for quite some time now, through the convinced characterizations and the confident and carefree performances by Deepika, Priyanka and Kangana in their deliberate choice of films but in only bits and pieces.

Here, in ANGRY INDIAN GODDESSES, it all looks like an out in the open protest against the pigeonhole portrayal of Indian female in films. Watching as many as seven sensibly scintillating leading ladies of ANGRY INDIAN GODDESSES smash every formula-fitting approach, erect a brand new attitude and establish a much-needed representation of the new, contemporary and modern breed of the other ‘equally-deserving’ half of the human race, is definitely one of the most satisfying moments Bollywood has seen this year, and in recent times. Had the writer-director been more alert, firm and uncompromising with the plot especially towards the invented end and more in-synced with the convincingly real performances of the ladies; the film would have gone beyond just being a trying path-breaker to a confirmed pacesetter.

The story brings women hailing from varied fields of life, stuck in their own crisis and now finding solace, support and strength in each other’s comradeship under one roof in Goa. Freida (Sarah Jane-Dias) is getting married. She has just left her latest photography assignment for a phony fairness brand. Mad (Anushka Manchanda) is trying her hard to impress the world with her kind of music. Suranjana (Sandhya Mridul) is strict and a street smart business-woman trapped in a land-dispute with an NGO runner, on same lines as the Singur land acquisition controversy. Pammi (Pavleen Gujral) is your typical rich housewife who has sold all her dreams to please the standard well-off family of her husband. Joanna (Amrit Maghera) is an aspiring actress forced to just wear cleavage-showing Cholis and call for help to ensure a tensed situation for Hero’s clap-generating entry in the name of acting. Then there are Lakshmi (Rajshree Deshpande) - the overtly fashionable maid and the simply-dressed yet strong-headed Nargis (Tannishtha Chatterjee)- an unexpected entry with lots of new revelations to take place.

The best from ANGRY INDIAN GODDESSES comes in form of lightening moments where the girls share their experiences with the world outside those walls, where they recall their young-age aspirations to rock and shock the world now resting somewhere beneath the new responsibilities tossed upon them. The natural-‘no camera around’-freely flowing performances make ANGRY INDIAN GODDESSES an amazing journey to watch. In one of the scenes, the girls are shown falling for a bare-chest handsome hunk unknowingly being watched and whistled at as the object of desire. This is not a regular sight in a Bollywood film. In another, the Sanskari housewife friend asks [spoiler alert] her lesbian friends, “woh toh theek hai, par tum log karte kaise ho?” ANGRY INDIAN GODDESSES is packed with such rare pleasures, but only till it doesn’t get up to hold the flag in opposition to all the possible discriminations, crimes and intolerances against women in one film. The film drastically gets derailed from being naturally good to melodramatically substandard. Rape, murder, gender discrimination; you name it you’ll have it tackled here in the most hurried and comfortable manner. Till the time you reach the crowd-pleasing climax, you only wish Pan Nalin had stopped it exactly where he decided to start it. You can’t settle for what you are fighting against.

On the whole, ANGRY INDIAN GODDESSES is amazingly real, relatable and something you don’t see very often on Indian screens. Out of these seven fiery, fearless and ferociously real leading ladies, each one will have her own share of approval and admiration in your heart. The film is not the reason to watch them; they are the reason to watch the film. [3/5]