Showing posts with label adil hussain. Show all posts
Showing posts with label adil hussain. Show all posts

Friday, 16 February 2018

अय्यारी: लम्बी, उबाऊ, नीरस! [2/5]

गनीमत है कि हिंदी फिल्मों के सीक्रेट सर्विस एजेंट्स अपने 'टारगेट' पर नज़र बनाये रखने की गरज से, आजकल सड़कों पर गाना गाते हुए दिखाई नहीं देते. रामानंद सागर की 'आँखें' याद हैं ना? हालाँकि भिखारियों का गेटअप अभी भी उनका पसंदीदा है. नीरज पांडे ने पिछले कुछ सालों में राष्ट्रीय सुरक्षा और देशप्रेम के सवालों से सीधे-सीधे तौर पर जुड़ी कहानियों के ज़रिये इतना तो किया ही है. इंटेलिजेंस के लोग अब लाल, पीले, हरे बल्बों से सजी दीवारों और पैनलों के आगे बैठे, रेडियो पर जोर जोर से 'ओवर एंड आउट' नहीं बोलते, बल्कि हफ़्तों तक बिना किसी हलचल एक कमरे में कैद रहते हैं, भीड़ भरी गलियों में, मौके की तलाश में 'टारगेट' के पीछे-पीछे चुपचाप चलते रहते हैं और काम निपटा कर वापस भीड़ में खो जाते हैं. 'अय्यारी' करीब करीब इतनी ही लम्बी, उबाऊ और नीरस फिल्म है. 

मोटी दलाली की लालच में, सेना का रिटायर्ड अधिकारी गुरिंदर सिंह (कुमुद मिश्रा) चौगुनी कीमतों पर सेना को अपने खास लोगों से ही हथियार खरीदने की पेशकश करता है. मना करने पर सेना के एक गुप्त गैरकानूनी संगठन का मीडिया में भंडाफोड़ करने की उसकी धमकी के बाद अब सेना की साख दांव पर है. खुफिया जानकारी मुहैया कराने वाला गद्दार उसी संगठन से है, मेजर जय बक्शी (सिद्दार्थ मल्होत्रा). और उसे रोकने की जिम्मेदारी है, संगठन के सबसे काबिल अफसर और मुखिया कर्नल अभय सिंह (मनोज बाजपेयी) पर. गुरु-शिष्य आमने-सामने हैं. दोनों की अपनी जायज़ वजहें हैं. दोनों के अपने-अपने दांव-पेंच. हालाँकि कहानी में ना ही जय की बग़ावत का कोई ठोस इरादा पता चलता है, ना ही अभय की कथातथित 'अय्यारी' का कोई बहुत दिलचस्प नमूना देखने को मिलता है.      

सेना का मनोबल न घटे, अक्सर इस वजह से सेना में भ्रष्टाचार की सुगबुगाहट को सिरे से नकारा जाता रहा है. नीरज पांडे जब 'अय्यारी' में सैनिक हथियारों की खरीद-फरोख्त में भ्रष्टाचार के मामले के इर्द-गिर्द अपनी कहानी बुनना शुरू करते हैं, तो लगता है कि उनके जरिये परदे पर कुछ हिम्मत दिखेगी, पर जल्द ही वो भी सेना के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करने की कवायद में कहानी के साथ जबरदस्त छेड़छाड़ करने लगते हैं. नतीजा, कहानी के सिरे इतने कटे-फटे और बेमतलब हो जाते हैं कि कहने को कोई मुद्दा बचता ही नहीं. तभी तो जहां सेना पर मीडिया द्वारा उनके गुप्त संगठन का खुलासा कर दिये जाने की तलवार लटक रही होती है, 'आदर्श हाउसिंग सोसाइटी' से मिलते-जुलते एक घोटाले की खबर के साथ उसे बदल देने में ही कर्नल अभय सिंह अपनी जीत मनवा लेता है. जय का रुख और रवैया भ्रष्टाचार को लेकर बहुत ही बचकाना लगता है, खास तौर पर तब जब वो भी उन्ही लोगों के साथ सौदेबाजी में जुट जाता है. यकीन मानिए, इसमें उसकी कोई सोची-समझी रणनीति भी नहीं है, जो फिल्म के आखिर में जाकर आपको चौंका दे. 

नीरज को एक बात की दाद तो मिलनी ही चाहिए. अपने लम्बे-लम्बे दृश्यों में जिस ठहराव के साथ वो आपको लिप्त कर लेते हैं, परदे पर सस्पेंस थ्रिलर का पूरा पूरा माहौल बन जाता है. दिक्कत तब पेश आती है, जब इन लम्बे-लम्बे दृश्यों का अंत और उद्देश्य फिल्म की कहानी में कोई बहुत बड़ा योगदान नहीं दे पाता. 'अय्यारी' कुछ बेहद जाने-पहचाने चेहरों (कुमुद मिश्रा, निवेदिता भट्टाचार्या, जूही बब्बर, राजेश तैलंग और आदिल हुसैन) और गिनती के बेहतरीन अभिनय (मनोज बाजपेयी, नसीर साब) से ही थोड़ी बहुत उम्मीद बचा पाती है. मनोज जहाँ अपनी ईमानदारी से पूरी फिल्म में छाए रखते हैं, नसीर साब मेहमान भूमिका में भी कमाल कर जाते हैं. सिद्धार्थ अभिनय में बहुत संयमित हैं, पर नीरज उन्हें फिल्म में 'स्टाइल' का पुट लाने के लिए ही ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. रकूल प्रीत बस फिल्म में होने के लिए ही हैं. 

आखिर में; 'अय्यारी' अपने विषय-वस्तु की वजह से रोचक तो लगती है, मगर नीरज पांडे की दूसरी फिल्मों (स्पेशल 26, बेबी) की तरह तनिक भी रोमांचक नहीं है. अभिनय में मनोज बाजपेयी की आसानी देखनी हो, तो भी उनकी अच्छी फिल्मों की लिस्ट बहुत बड़ी है. यहाँ तो मनोज सिर्फ आपको उकताहट से बचाने के लिए मौजूद रहते हैं. कहानी में धार न होने के बावजूद, अगर 'जय हिन्द', 'गद्दार' और 'देश', जैसे शब्द कहीं न कहीं आपमें बेमतलब की ऊर्जा भर देते हैं, तभी देखने जाईये. [2/5] 

Friday, 7 April 2017

मुक्ति-भवन: दर्शन-चिंतन और मनोरंजन का बेहतरीन मेल-मिलाप! [4.5/5]

जो बनारस के करीब हैं, या बनारस जिनके दिल के करीब है, वो इस अनुभव की पुष्टि खुले दिल से करेंगे कि मृत्यु को लेकर जितना जंजाल, जितना हो-हल्ला, जितना झमेला, जितना ऊल-जलूल हौव्वा हमने अपने दिमाग में पाल रक्खा है; बनारस किसी कारगर दवा की तरह एक ही ख़ुराक में सब हर लेता है. मृत्यु को मात्र एक प्रक्रिया मानकर, शांत-चित्त से देखने और जीने का गुर सीखना हो, तो नाव पर बैठकर बनारस के घाटों को बस एकटक निहारते रहिये. शुभाशीष भूटियानी की ‘मुक्ति-भवन’ कुछ ऐसा ही दुर्लभ, गहन, पर रोचक अनुभव परदे पर पेश करती है, जहां मौत की अवधारणा जिन्दगी के आम उतार-चढ़ाव से कहीं ज्यादा शांत और मनोरंजक लगती है.

बाबूजी (ललित बहल) को एक ही सपना बार-बार दिखाई देने लगा है. उनकी मानें, तो अब उनके (पहले बनारस, और फिर मर कर ऊपर) जाने का वक़्त आ गया है. हालाँकि उनकी बहू (गीतांजली कुलकर्णी) को ये सब बस घूमने-फिरने के चोंचले लगते हैं. इन सब में बेटे राजीव (आदिल हुसैन) की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. बाबूजी के साथ बनारस के मुक्ति-भवन में रहना पड़ेगा, जहां बाबूजी जैसे और भी लोग हैं जो मोक्ष-प्राप्ति के लिए बनारस में ही अपनी मृत्यु की राह जोह रहे हैं. विमलाजी (नवनिन्द्र बहल) को तो 18 साल हो गये, हर 15 दिन बाद नाम बदल कर मुक्ति-भवन में ही टिकी हैं. राजीव को शायद इतना इंतज़ार न करना पड़े, मुक्ति-भवन के कर्ता-धर्ता मिश्राजी (अनिल रस्तोगी) देख कर ही बता देते हैं कि किसका वक़्त नज़दीक है?

शुभाशीष भूटियानी फिल्म के यथार्थवादी कथानक को पूरी तरह तवज्जो देते हुए, बनारस में होते हुए भी अति-लोकप्रिय दृश्यों और अति-प्रचलित प्रतीकों के जरिये बनारस को परदे पर दोहराने से बचते हैं. उनका बनारस छोटे-छोटे सीलन भरे कमरों, तंग गलियों, संकरी सीढ़ियों और खुली छतों के किनारों से गंगा को ताकने तक ही खुद को सीमित रखता है. यहाँ तक कि उनका कैमरा गंगा-आरती जैसे मनोरम, दैविक और दर्शनीय पलों के वक़्त भी अपने जमीनी किरदारों के हाव-भाव पर ही ज्यादा केन्द्रित रहता है. शुभाशीष अपने हलके-फुल्के व्यंग्य और खालिस असली किरदारों के साथ सिनेमा और वास्तविक जिन्दगी का फर्क सा ही मिटा देते हैं. मौत के इंतज़ार में बेटा सोते हुए बाप की सांस टटोल रहा है, और बाप है कि मृत्यु-शैय्या पर लेटे-लेटे भी भजन-मंडली को सुर में गाने की सलाह दे रहा है. बुजुर्ग बाप और अधेड़ उम्र के बेटे के बीच की ख़ामोशी भी बहुत बार बहुत कुछ बोलती सुनाई देती है. विमलाजी जब बाबूजी से कहती हैं, “मुझे जलन होती, अगर आप यहाँ आये इतनी जल्दी मर जाते” तो अचानक मौत जैसे एक ही साथ बहुत हलकी और गहरी दोनों लगने लगती है. ऐसे ही एक मार्मिक पल में, घिसे-पिटे, खानापूर्ति के लिए अख़बार में छपवाए गए शोक-संदेशों से ऊब कर, ‘मुक्ति-भवन’ के सारे बूढ़े-बुजुर्ग अपनी-अपनी मृत्यु का शोक-संदेह खुद ही लिखने बैठ जाते हैं.

‘मुक्ति-भवन’ अदाकारी में एक अध्याय की तरह देखा जाना चाहिए. आदिल हुसैन की अकुलाहट, उकताहट और सकुचाहट उनकी आँखों की गहराई से निकलती है, और आपको अन्दर तक छू जाती है. कितनी ही बार उनका चेहरा पूरे स्क्रीन पर बिना कुछ कहे, पूरी तसल्ली के साथ अपनी बेचैनी बयाँ कर जाता है. बनारस की गलियों और घाटों पर भटकते हुए बड़ी तल्लीनता और सजगता से आदिल एक नामचीन कलाकार से आगे बढ़कर, महज़ एक चेहरा, एक किरदार बन भीड़ में खो जाते हैं. ललित बहल के अभिनय में ठहराव फिल्म की रफ़्तार से पूरी तरह कदम मिला कर चलती है. नवनिन्द्र और अनिल रस्तोगी अपने अपने हिस्सों को इतनी सुगमता से जीते हैं कि उन्हें परदे पर बार-बार देखने की तलब होने लगती है. गीतांजलि कुलकर्णी और उनकी बेटी की भूमिका में पलोमी घोष कम वक़्त के लिए ही सही, पर परदे पर अपने सधी अदाकारी से प्रभावित करने में सफल रहती हैं.

आखिर में; ‘मुक्ति-भवन’ जीवन-मृत्यु के घोर-चिंतन और रिश्तों की पेचीदगी को बड़ी परिपक्वता और पूरी संजीदगी से कुछ इस तरह परदे पर जिंदा करती है, कि आप जिंदगी से कहीं ज्यादा मौत के फ़लसफ़े का आनंद लेने में मग्न रहते हैं. फिल्म में मिश्राजी बिना बात राजीव को मशवरा देते हैं, “आप पान खाया कीजिये!”, ‘मुक्ति-भवन’ के लिए मैं भी कुछ ऐसा ही कहूँगा, “देख आईये! कुछ बातों के लिये वजहें खोजने की जरूरत नहीं. कुछ बातों को वजहों की दरकार नहीं.” सिनेमाई परदे पर जीवन-मृत्यु को लेकर दर्शन-चिंतन और मनोरंजन का इतना सटीक मेल-मिलाप पिछली बार रजत कपूर की ‘आँखों-देखी’ में ही दिखा था. [4.5/5]  

Saturday, 5 December 2015

ANGRY INDIAN GODDESSES: Awe my Goddesses! [3/5]

As a cinema-lover largely all ears for the Hindi film Industry’s progressive inclinations for a change, there is always a sense of pride, surprise and triumph floating in my mind while watching celebrated filmmaker Pan Nalin’s bracing, pulsating and unforeseen new film ANGRY INDIAN GODDESSES. Films on male-bonding look so archaic, parched and superfluous now. ANGRY INDIAN GODDESSES marks the amazing arrival of Glocal [An amalgamated term for the new gene with Global & Local both the aspirations and establishments] Indian women in Bollywood. We all have been scrutinizing this cautious and careful movement for quite some time now, through the convinced characterizations and the confident and carefree performances by Deepika, Priyanka and Kangana in their deliberate choice of films but in only bits and pieces.

Here, in ANGRY INDIAN GODDESSES, it all looks like an out in the open protest against the pigeonhole portrayal of Indian female in films. Watching as many as seven sensibly scintillating leading ladies of ANGRY INDIAN GODDESSES smash every formula-fitting approach, erect a brand new attitude and establish a much-needed representation of the new, contemporary and modern breed of the other ‘equally-deserving’ half of the human race, is definitely one of the most satisfying moments Bollywood has seen this year, and in recent times. Had the writer-director been more alert, firm and uncompromising with the plot especially towards the invented end and more in-synced with the convincingly real performances of the ladies; the film would have gone beyond just being a trying path-breaker to a confirmed pacesetter.

The story brings women hailing from varied fields of life, stuck in their own crisis and now finding solace, support and strength in each other’s comradeship under one roof in Goa. Freida (Sarah Jane-Dias) is getting married. She has just left her latest photography assignment for a phony fairness brand. Mad (Anushka Manchanda) is trying her hard to impress the world with her kind of music. Suranjana (Sandhya Mridul) is strict and a street smart business-woman trapped in a land-dispute with an NGO runner, on same lines as the Singur land acquisition controversy. Pammi (Pavleen Gujral) is your typical rich housewife who has sold all her dreams to please the standard well-off family of her husband. Joanna (Amrit Maghera) is an aspiring actress forced to just wear cleavage-showing Cholis and call for help to ensure a tensed situation for Hero’s clap-generating entry in the name of acting. Then there are Lakshmi (Rajshree Deshpande) - the overtly fashionable maid and the simply-dressed yet strong-headed Nargis (Tannishtha Chatterjee)- an unexpected entry with lots of new revelations to take place.

The best from ANGRY INDIAN GODDESSES comes in form of lightening moments where the girls share their experiences with the world outside those walls, where they recall their young-age aspirations to rock and shock the world now resting somewhere beneath the new responsibilities tossed upon them. The natural-‘no camera around’-freely flowing performances make ANGRY INDIAN GODDESSES an amazing journey to watch. In one of the scenes, the girls are shown falling for a bare-chest handsome hunk unknowingly being watched and whistled at as the object of desire. This is not a regular sight in a Bollywood film. In another, the Sanskari housewife friend asks [spoiler alert] her lesbian friends, “woh toh theek hai, par tum log karte kaise ho?” ANGRY INDIAN GODDESSES is packed with such rare pleasures, but only till it doesn’t get up to hold the flag in opposition to all the possible discriminations, crimes and intolerances against women in one film. The film drastically gets derailed from being naturally good to melodramatically substandard. Rape, murder, gender discrimination; you name it you’ll have it tackled here in the most hurried and comfortable manner. Till the time you reach the crowd-pleasing climax, you only wish Pan Nalin had stopped it exactly where he decided to start it. You can’t settle for what you are fighting against.

On the whole, ANGRY INDIAN GODDESSES is amazingly real, relatable and something you don’t see very often on Indian screens. Out of these seven fiery, fearless and ferociously real leading ladies, each one will have her own share of approval and admiration in your heart. The film is not the reason to watch them; they are the reason to watch the film. [3/5]         

Friday, 28 November 2014

ज़ेड प्लस: आम आदमी की ख़ास कहानी! दिमाग लेकर जाएँ!! [3.5/5]

कोई बॉलीवुड फिल्म एक छोटे से गाँव में अपना बसेरा बना ले,  हंसती हुई कहानियों में चुभने वाले व्यंग्य गढ़े और अपना नायक एक गरीब ईमानदार लेकिन इंसानी फ़ितरतों से कूट कूट कर भरे हुए आम आदमी में तलाशे, ऐसा अक्सर तो नहीं होता! दूरदर्शन पर चाणक्य से प्रसिद्धि पाने वाले डॉ. चंद्रप्रकाश द्धिवेदी की नयी फिल्म 'ज़ेड प्लस' का नायक लुंगी और हवाई चप्पल में साइकिल के पंचर बनाने वाला एक आम आदमी तो  है, पर उसकी कहानी आम बिलकुल नहीं। डॉ. द्धिवेदी फिल्म की शुरुआत में ही साफ़ कर देते हैं, "ऐसा दुनिया की किसी भी डेमोक्रेसी में होना नामुमकिन है".

राजस्थान के फतेहपुर में असलम [आदिल हुसैन] अपनी बीवी हमीदा [मोना सिंह] और माशूका सईदा के साथ मज़े की ज़िंदगी गुज़ार रहा है. जो थोड़ी बहुत परेशानियाँ हैं उनमें उसका पड़ोसी शायर दोस्त हबीब [मुकेश तिवारी] अव्वल नंबर पे आता है, जो खुद सईदा का आशिक़ है और अब असलम से उसकी बिलकुल नहीं बनती। ज़िंदगी रफ़्तार तब पकड़ती है जब सरकार बचाने की मन्नत लिये प्रधानमंत्री [कुलभूषण खरबंदा] फतेहपुर में पीपल वाले पीर बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ाने पहुंचते हैं. असलम का उनसे मिलना, अपने पड़ोसी से जान का खतरा होने की बात करना, प्रधानमन्त्री का पड़ोसी से 'पाकिस्तान' का मतलब निकालना और फिर असलम को ज़ेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैय्या करवाना, इन सब में आपको कहीं न कहीं राजनीतिक व्यंग्य की बहुत सारी मिसालें मिलेंगी और लगातार गुदगुदाती रहेंगी। खैर कहानी यहां रूकती नहीं और दिलचस्प मोड़ ले लेती है. जाने-अनजाने की ये जेड सुरक्षा धीरे धीरे असलम के जी का जंजाल बन जाती है और इस से निजात पाने की लगातार कोशिश में वो खुद गन्दी राजनीति का शिकार बनने लगता है.

'जेड प्लस' बहुत ही मज़ेदार तरीके से व्यवस्था-तंत्र और राजनीतिक गलियारों की सांठ-गाँठ और समझ-बूझ का मज़ाक बनाती है, साथ ही आम आदमी की बेबसी और नासमझी पर भी खासा व्यंग्य कसती है. फिल्म के एक दृश्य में प्रधानमन्त्री अपने सचिव [के के रैना] को 'पाकिस्तान' को 'पड़ोसी' कहने की हिदायत देते हैं, जो कि राजनीतिक दृष्टि से एक सुरक्षित कदम है. वहीँ असलम के घर को बंकर बनाये बैठे सेना के जवानों का धीरे-धीरे असलम के परिवार के साथ घुलते-मिलते देखना, अच्छा लगता है. फिल्म का एक और मजबूत पक्ष उसका आर्ट-डायरेक्शन और बोलचाल की शैली है जो कहानी को किरदारों से  और किरदारों को माहौल से अलग नहीं होने देती। हालाँकि फिल्म के दूसरे हिस्से में ड्रामा व्यंग्य पर ज्यादा हावी होने लगता है, फिल्म ढीली और सुस्त पड़ने लगती है, साथ ही कहानी बार-बार खुद को दोहराने लगती है, फिर भी कलाकारों का सटीक अभिनय फिल्म को उसकी तमाम कमियों के बावजूद संभाल लेता है.

आदिल हुसैन असलम के किरदार में उभर कर सामने आते हैं. उनका अभिनय सिर्फ किरदार के पहनावे को ही ओढ़ने में यकीन नहीं रखता बल्कि उसे अपने अंदर तक उतार लेता है जैसे आदिल असलम एक ही हों, हालाँकि कहीं कहीं उनका लाऊड हो जाना खलता है. मोना सिंह बखूबी अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ जाती हैं ख़ास तौर पर फिल्म के आखिरी हिस्से में. मुकेश तिवारी जमते हैं. संजय मिश्रा पाकिस्तानी आतंकवादी सरगना के रोल में अपनी 'फंस गए रे ओबामा' वाले किरदार को ही दुबारा ज़िंदा करते हैं. कुलभूषण खरबंदा निराश करते हैं. के के रैना सहज हैं, समर्थ हैं.

अंत में, डॉ. चंद्रप्रकाश द्धिवेदी की 'जेड प्लस' उन चन्द फिल्मों में से है जो अब भी सिनेमा को कहानी कहने का एक मज़बूत और कामयाब ज़रिया मानते हैं, कि सिर्फ तकनीकी समझ की एक गैरजरूरत नुमाइश। देखिये, अगर कुछ अलग-कुछ अच्छा-कुछ सच्चा देखना चाहते हों! [3.5/5]

Saturday, 17 May 2014

THE XPOSE: One of the cheesiest suspense thrillers, aka unintentional comedy!! [2/5]

Fans who have had regular access to gossipy magazines like ‘Mayapuri’ and ‘Stardust’ would agree more that bollywood film industry has always been blessed with cheesy, salty and spicy ‘inside’ news pieces on link-ups, break-ups, regular tiffs between stars, catfights in parties and rivalries that run longer than the film on box-office. Now, if someone from those unsighted admirers would have made a film like ‘THE XPOSE’ taking references from here and there, it would have been easily an ignorable offence…but coming from Ananth Narayan Mahadevan, a veteran himself from the industry, it is a shameful cold-blooded crime to present all of it in a hasty, half-baked and horrifically bad light.

THE XPOSE, set in glamorously stylish 60’s, is a fictional memoir inspired by real life incidents happened in bollywood. So you have a moody, egoistic and bigmouthed superstar Ravi Kumar [Played by who else? The Himesh Reshammiya], a character modeled on yesteryear Actor Rajkumar famous for his attitude and many regular interferences on set suitable to his self-proclaimed image. How can you not find the connection when he compliments one of his co-stars on her dress that he could use the same for his house as curtains??

Then, there are a couple of sex-symbols who catfights in parties and bears strong resemblance from real-life contemporaries Zeenat Aman & Parveen Bobby. There is also a top music director KD [India’s latest sensation Yo Yo Honey Singh playing someone like RD Burman] who can sell the same tune to two different filmmakers. If you could do an elephant-eyed examination, you will also find visible suggestions of Sunil Dutt saving Nargis’s life from a fire mishap on set, a publishing house giant replicating Nari Hira of Stardust and hidden interest of underworld in the business. All that and an unfortunate death of a leading actress [Divya Bharti?? Who knows!!]! Everyone is under scanner and the frisky & frolicky fiction takes over the touch of reality!

THE XPOSE is stylish and sensational but cheaply designed, undeveloped ‘insider’s view’ to encash people’s thirst for scandalous ‘behind the curtain’ news. It gets easier if you already in sync with those intimations and indications before hand in order to relate and rejoice but as an outsider, you will always miss the punch here. Watching Himesh delivering lines like, “Main jo bol deta hoon, wohi script ho jaati hai” and “Style pe aap kaam karo, attitude pe maine bachpan se kaam kiya hai” makes you giggle and chuckle at the first but soon you will feel the juice getting either too sweet or too salty to enjoy. Baby-faced Yo Yo Honey Singh looks fresh for the screen and bearable when lip-syncing his own songs. Newcomers Sonali Raut and Zoya Afroz do it as been told and predicted. Adil Hussain brings some credibility in his shorter but smarter performance. By the way, the story gets narrated by Irrfan Khan playing a blackmarketeer at cinema-halls. No explanations would be enough to understand why this special appearance??

With nasal-toned singing, ‘ice-dream khaoongi, Kashmir jaoongi’ kind of inanity in lyrics, average performance, distasteful writing and a suspense that falls more in the grid of unplanned-unintentional-accidental comedy, THE XPOSE is one of the cheesiest suspense thriller that can be watchable if you are allowed to make loud comments on its idiocy in theatre. It’s the only way out to relieve yourself of the load it throws on your intellect. Sadly, multiplex culture doesn’t pursue that any longer! So, better leave it for a home-viewing! [2/5]