Showing posts with label a wednesday. Show all posts
Showing posts with label a wednesday. Show all posts

Friday, 12 August 2016

रुस्तम: सुस्तम, सुस्तम!! [1.5/5]

बॉलीवुड को कुछ चीजों में खासा मज़ा आता है. सच्ची घटनाओं को उठाओ, उनके जुड़े जमीनी किरदारों को कार्टून की तरह लम्बे, चौड़े, भद्दे बना दो, और फिर उन्हें इस शान से परोसो जैसे आपने कितना बड़ा एहसान किया हो हिंदी सिनेमा और देश के दर्शकों पर. 1959 के मशहूर और ऐतिहासिक नानावटी केस पर आधारित, टीनू सुरेश देसाई की ‘रुस्तम’ एक ऐसी ही बेशरम और ढीठ फिल्म है, जिसकी हिम्मत पर आपको सिर्फ गुस्सा और झुंझलाहट आती है, खासकर तब जब आप जानते हैं कि इसके निर्माताओं ने ‘ वेडनेसडे’, ‘स्पेशल छब्बीस’ और ‘बेबी’ जैसी समझदार फिल्मों से बॉलीवुड का एक नया चेहरा गढ़ा है. ‘रुस्तम’ न सिर्फ नानावटी केस की अहमियत और संजीदगी का मज़ाक बनाती है, बल्कि हिंदी सिनेमा में अब तक का सबसे वाहियात ‘कोर्टरूम’ ड्रामा दिखाने का सौभाग्य भी हासिल करती है.

फिल्मों में देशभक्ति का नया ‘पोस्टर-बॉय’ बनते जा रहे अक्षय कुमार यहाँ भारतीय नौसेना के कमांडर बने हैं, कमांडर रुस्तम पावरी, जिनकी एंट्री तिरंगे के सामने सफ़ेद यूनिफार्म में कदमताल करते हुए होती है. बीवी सिंथिया [इलियाना डी’क्रूज़] का अवैध सम्बन्ध अमीर दिलफेंक विक्रम मखीजा [अर्जन बाजवा] के साथ है. पता चलते ही, रुस्तम विक्रम के सीने में 3 गोलियों उतार कर उसकी हत्या कर देता है, और फिर खुद पुलिस स्टेशन में जाकर सरेंडर. आपकी जानकारी के लिए बता दूं, मुंबई का नानावटी केस भारतीय न्याय व्यवस्था का वो मशहूर मामला है, जिसमें फैसले तक पहुँचने के लिए आख़िरी बार ज्यूरी का इस्तेमाल हुआ था. एक ऐसा सनसनीखेज मामला, जब पूरी पब्लिक एक खूनी की रिहाई के लिए सड़कों पर उतर आई थी. असली मामले में भले ही सारा फोकस इस बात पे रहा हो कि खून तैश में आकर किया गया था, या ठंडे दिमाग से सोचकर; यहाँ फिल्म अक्षय कुमार के स्टारडम को ही सजाने-संजोने में लगी रहती है. फिल्म में देशभक्ति का तड़का भी इसी इमेज को और चमकाने की एक सस्ती कोशिश है.

90 के दशक की फिल्मों में अक्सर आपने नायक को कोर्ट में लकड़ी के कठघरे को उखाड़ कर विरोधी पक्ष के वकील या गवाहों की तरफ दौड़ते देखा होगा (अक्षय खुद भी ऐसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं). राहत की बात है यहाँ ऐसा कुछ नहीं होता, पर यहाँ जो होता है वो भी कुछ कम नहीं. दलीलों के नाम पर बचकानी जिरहें, हँसी के लिए ओछे मज़ाक, कोर्ट में मौजूद पब्लिक की बेमौसम तालियों और ’एक रुका हुआ फैसला’ की तर्ज़ पर ज्यूरी की अधपकी कशमकश; ‘रुस्तम’ हर तरफ अपने दिमागी दिवालियेपन की नुमाईश करती नज़र आती है.

परदे पर खूबसूरत फ्रेम को पेटिंग्स कहकर आपने कई फिल्मों के आर्ट डायरेक्शन और कैमरावर्क की दिल खोल कर सराहना की होगी. इस फिल्म में भी इस तरह के तारीफ़ की पूरी गुंजाइश है, अगर आपको अपने 5 साल के बच्चे की ‘माइक्रोसॉफ्ट पेंट’ में की गई हरकतें भी पेंटिंग लग्रती हों तो. इतने सारे चटख रंगों को एक साथ इससे पहले शायद मैंने ‘एशियन पेंट्स’ के शेड कार्ड में ही देखे होंगे. फिल्म का कानफाडू बैकग्राउंड स्कोर जज साहब के हथोड़े की तरह सर पे बजता ही रहता है. और उसपे, एक्टिंग में परफॉरमेंस का अकाल. कोई न कोई इंडस्ट्री में है, जो ‘सीरियस एक्टिंग’ का मतलब कैमरे के सामने सीरियस रहना समझता है और दूसरों को समझाता भी है. वैसे ‘रुस्तम’ में कुमुद मिश्रा साब एकलौते ऐसे कलाकार हैं, जिनकी एक्टिंग के रंग फिल्म के दूसरे कलाकारों से कहीं ज्यादा और बेहतर तरीके से खिल के और खुल के सामने आते हैं. पवन मल्होत्रा और कंवलजीत सिंह उनके बाद आते हैं.

अंत में; ‘रुस्तम’ एक बहुत ही थकी हुई फिल्म है, जो सिर्फ अक्षय कुमार की उस एक छवि का भरपूर फायदा उठाने के लिए बनाई गयी है, जिसमें वो अपने सस्ती, बेसिर-पैर की कॉमेडी से अलग कुछ संजीदा देने का दम भरते हैं. नायक कहानी में बड़ा हो, चलेगा! कहानी से बड़ा हो जाए? ये खतरनाक संकेत हैं. आखिर, एक और सलमान किसे चाहिए? [1.5/5]        

Friday, 22 July 2016

मदारी: इरफ़ान का ‘तमाशा’! [2.5/5]

किसी एक सतर्क, सजग आम आदमी का सतह से उठना और कानून की हद से बाहर जा के पहाड़ जैसे अजेय दिखने वाले सिस्टम से सीधे-सीधे भिड़ जाना; बॉलीवुड के लिए ये फार्मूला हमेशा से एक ऐसा ऊंट रहा है, जो बड़े आराम से दोनों करवट बैठ लेता है. चाहे वो बॉक्स ऑफिस पर भीड़ इकट्ठी करनी हो या फिल्म समीक्षकों से थोक में सितारे बटोरने हों. वजह बहुत साफ़ है, कहीं न कहीं सब बहुत त्रस्त हैं. दिन भर दफ़्तर की हांक के बाद घर की घुटी-घुटी सांस और ऊपर से महंगाई, भ्रष्टाचार और मूलभूत अधिकारों के हनन जैसे मसलों से हताश आम आदमी को ऐसी फिल्मों के नायक में ही अपना चेहरा ढूंढ लेने की मजबूरी भी है.

पहले भी और मौजूदा हाल में भी आपको बहुत सारे ऐसे नाम खोजने से मिल जायेंगे, जो लाख मुश्किलों के बाद भी सरकार और सिस्टम दोनों की नाकामियों को कठघरे में खड़ा करने की लगातार कोशिश करते रहे हैं, पर जो सुख, जो रोमांच, जो तृप्ति फ़िल्मी परदे पर एक अदना से आम आदमी के सामने सिस्टम को घुटने टेकते देखने में आता है, वो ‘अन-रियल’ ही है. ‘मदारी’ अपनी ज्यादातर अच्छाइयों और इरफ़ान खान जैसे दिग्गज अभिनेता के अच्छे अभिनय के बावजूद, कहीं न कहीं एक ऐसा ही ‘अभूतपूर्व’ अनुभव बनते-बनते रह जाती है.

गृहमंत्री [तुषार दलवी] का बेटा किडनैप हो गया है. अगवा करने वाले [इरफ़ान] ने अपना भी बेटा सिस्टम की नाकामी के चलते खो दिया था. हिसाब बराबर करने का वक़्त आ गया है. बेटा लाओ-बेटा पाओ! पर कौन है ये आदमी? ढूँढें तो कहाँ? वो खुद कहता है, “कपड़े-लत्ते, शकल-सूरत से 120 करोड़ लोगों जैसा दिखता हूँ, कैसे पहचानोगे?”. सीरत और सूरत में कुछ-कुछ नीरज पाण्डेय की ‘अ वेडनेसडे’ जैसे सेटअप में नचिकेत वर्मा [जिम्मी शेरगिल] ने स्पेशल टास्क फ़ोर्स के साथ अपनी पूरी जान लड़ा दी है. चूजे पर बाज़ का शिकंजा कसता चला जा रहा है. अब कोई जांच समिति नहीं, कोई सुनवाई नहीं, सीधे दोषियों को सज़ा. इसी बीच अगवा हुए बच्चे को लगता है, उसके साथ कुछ कुछ ‘स्टॉकहोम सिंड्रोम’ जैसा हो रहा है. (जिसमें किडनैपर और विक्टिम के बीच एक तरह का इमोशनल सम्बन्ध बनने लगता है).

निशिकांत कामत की ‘मदारी’ आपको सीधी, सपाट और सहज रास्ते पर नहीं ले जाती. यहाँ कहानी में हिचकोले बहुत हैं, जो बार-बार फिल्म की लय और आपके सफ़र की उम्मीदों को तोड़ते रहते हैं. फिल्म में पिता-पुत्र के निजी पलों वाले इमोशनल दृश्यों का इसमें ख़ासा योगदान दिखता है. हालाँकि फिल्म जब उठती है तो अपने पूरे उफान पे होती है (अक्सर इरफ़ान की मौजूदगी में), पर जब सरकने की ठान लेती है तो उतनी ही निर्जीव और बेस्वाद! सोशल नेटवर्किंग साइट्स और मीडिया का आम जन-मानस पर क्षणिक, बदलता और बढता असर इस फिल्म में बखूबी पेश किया गया है.

फिल्म को थ्रिलर का जामा पहनाने के लिए कामत नायक के इरादों और वजहों को बड़ी फ़िल्मी तरीके से छुपाते और उजागर करते रहते हैं. इसी कड़ी में वो फिल्म को दोहरा अंत देने का खेल भी आजमाते नज़र आते हैं, जहां एक अंत पर पहुँच कर आपको बताया जाता है कि पिच्चर तो अभी बाकी है. ‘इमोशनल’ और ‘थ्रिलर’ होने के बीच झूलने वाली ‘मदारी’ अंत तक किसी एक तय मुकाम पर पहुँचने का सुख हासिल नहीं कर पाती.

इरफ़ान ‘मदारी’ हैं और ‘मदारी’ इरफ़ान; इस बात से किसी को इनकार नहीं होगा पर फिल्म के ज्यादातर दृश्य मानो इरफ़ान की काबिलियत को ही भुनाने का और मांजने का एक जरिया भर बनाने की कोशिश लगते हैं. इतने पर भी, अस्पताल में उनका फूट-फूट कर रोने वाला दृश्य हो या फिर अपने बेटे को खो देने के दर्द में खोया हुआ पिता, इरफ़ान आपको उन्हें याद रखने के लिए काफी कुछ दे जाते हैं.

आखिर में, ‘मदारी’ सत्ता-कानून व्यवस्था और सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार पर हर उस तरीके से बोलने की नीयत दिखाती है, जो आजकल के परिवेश में एकदम फिट बैठते हैं. पर न तो खुद किसी साफ़ नतीजे पर पहुँचती है, न ही आपको पहुँचने के लिए उकसाती है. कुल मिलाकर, ये वो तमाशा है जहां आप खेल की दांव-पेंच पर कम, बाजीगर की उछल-कूद पर ज्यादा तालियाँ बजाते हैं. [2.5/5]          

Friday, 23 January 2015

BABY: Not so-smart but well-made! [3/5]

An anti-nationalist tries to intimidate our hero by making a declaration like, “Beware! We write MUSLIM as our religion in the column marked for so in all government forms”; and our hero-an undercover agent gives him an equal back, “We are more submissive towards our nation as we write INDIAN in the said column”. I am not sure how many times the officer in question would have faced rejection of his forms at the respective offices and counters but for the screen, it does create an impact; an impact more Bollywood-ish but substantial for a nationalistic film made for entertainment.

Writer-director Neeraj Pandey has proved himself earlier with his similar approach in A WEDNESDAY & in SPECIAL CHABBIS (26). His latest BABY is a gripping but easy espionage-thriller filled with fast-paced action, impossible-looking anti-terrorist missions, men under cover, race against time situations, mellowness in melodrama and more notably Akshay Kumar playing his age. So, you might miss him hitting the dance floor on some vodka & short-skirt girl obsessed Yo Yo Honey Singh number but I enjoyed it more.

Not many years passed when Bollywood has restrictions not to take ‘names’ while referring our neighboring country but now, we are liberated enough to come up with lines like, “+92 [country code of Pakistan] lagao, mujhe aazad karao”, a terrorist flounders in prison. Fondly christened for its short term, BABY is a 5-year trial program where 12 undercover agents are trained & unfastened to fight terrorism freely with a clause that Indian Government would never claim their identity as an Indian in worst case scenario. BABY- the film is the last mission of BABY-the program.

Headed by Feroze Ali [Danny in an identical role of his ATS chief in Mani Shankar’s 16 DECEMBER], Ajay [Played by Akshay Kumar] & his team [schemer Anupam Kher, muscle-man Rana Daggubati and the trained martial art expert in salwar-suit Taapsee Pannu] are chasing down the terrorist movements in various parts of India to terminate their lethal plots. Their prime targets are Bilal Khan [Kay Kay Menon in a shorter role] who wants proper attention & treatment at par Kasab would get, and Maulana- a Pakistan based religious leader-orator & mastermind modeled on Hafiz Muhammad Saeed and believably played by the Pakistani actor Rasheed Naz.

BABY acts immature as a juvenile when it comes to be a smart thriller. It never actually shocks you with a more feasible approach than being a tough nut-to-crack thriller but the pace, no non-sense songs, believable acting performances, brilliantly shot sequences and an underlay deadpan humor throughout. Though it is one such film that believes a mustache can make a hero look more real, BABY tries a lot to break the norms Bollywood is known to fall for. So no more ‘on-time’ wire-cuts while defusing a bomb! No more melodramatic cries over personal/professional losses! And more importantly, no breathing space for item numbers [one comes at the end-credits, you can ignore that easily].

As the final verdict, Neeraj Pandey’s BABY has his trademark patriotic touch with absolute mass appeal but lacks the punch in emotions he showed in ‘A WEDNESDAY’ and what’s also a miss is the smartness and the unquestionable precision in the screenplay as his SPECIAL CHABBIS (26) excelled in. Still, it’s a well-made thriller that doesn’t lose its steam despite being 2 hour 40 min long…and that says a lot! [3/5]

Saturday, 14 September 2013

JOHN DAY: not every day is A Wednesday! Leave it for better things! [2/5]

The unsaid key rule of a good thriller demands hell of a convincing, compelling, shocking and intelligently electrifying disclosure in the culmination when all the puzzle-pieces get set together to form a concrete ground and clearer & clever picture to what exactly had happened and why? Viewers should feel delightedly cheated at the end not because they have expected more from it but because they hadn't have the tiniest clue in their weirdest dreams about it. Lacking the same, Debutante writer- director Ahoshor Solomon's promising dark-edgy noir JOHN DAY sadly doesn't meet its promised end and remains a 'Could have been much better' effort.

JOHN DAY, played by Naseeruddin Shah, a sincere bank manager with his lovely wife [Shernaz Patel] is trying to recover from the distress of losing his loving daughter in a mysterious accident. After 2 years, John finds himself in no choice left situation where his wife is at gun point and he has to co-operate with unknown lawbreakers for a planned bank robbery. To worsen his life, the wife has been hit badly by robbers to land in coma. In between, John finds a file that may have connection with his daughter's unfortunate death. In other significant parallel plot, Randeep Hooda plays an angry lawless corrupt cop who is torn between 2 land-grabbing sharks of the real estate business. Their paths never quite cross till the very end...but will it be sure, confident and powerful enough to leave a lasting impact? Find out yourself!
 
In his maiden effort, Solomon promises with his efficient direction and an engaging screenplay at some level. He creates a perfect mood for dark thrillers with tainted & toned visuals (...special mention to a chase sequence where we see shadows on the run falling over buildings, churches and roads. Innovatively conceptualised and executed. Full marks!), haunting background score and characters that aren't always defined as black/white. Cinematography by Prakash Kutty belongs to the genre. On the performances, Hooda impresses but never actually tries to reinvent and wears that same angry look throughout. Naseer Saab is good and that's bad when we have actor of such caliber in hand and can't utilize to the fullest, still he remains my sole reason to stay put in the theater.

But all of this doesn't really save your day if the narrative sails in a snail’s pace and has confusing plots & subplots more than wrinkles on Naseer saab’s forehead. Almost for 2 hours, you scratch your head to stumble on if not something big, at least smart but they don’t really care and in next 18 minutes, they let your expectations washed away with a lethargically written ending that gives you more satisfying moment than any in the film.

To sum up, not every day is A Wednesday! And let’s hope, no day ends up being a John Day. Catch it on TV if released or on home videos…or just leave it!  You have better things to do! [2/5]