Showing posts with label sunny leone. Show all posts
Showing posts with label sunny leone. Show all posts

Friday, 21 April 2017

नूर: ‘लाइक इट फॉर सोनाक्षी!’ [3/5]

नूर’ बॉलीवुड में किसी बहुत बड़े बदलाव का दावा नहीं करती, पर अपने देखने वालों को ऐसा न कर पाने का ग़म भी मनाने नहीं देती. कैसे आजकल की फिल्मों को जमीनी और ज़हीन होने की जरूरत है, इस कसौटी पर अक्सर हम दर्शक और फिल्म-समीक्षक उन्हें सिरे से खारिज़ करते या सर पर बैठाते आये हैं. ‘नूर’ इस मामले में हमसे कहीं ज्यादा समझदारी दिखाती है. हिंदी फिल्मों के लिए आज अगर ‘मेनस्ट्रीम सिनेमा’ का कोई ख़ाका मेरे दिमाग में बनता है, तो ‘नूर’ उसके बहुत आस-पास है. ‘नूर’ अपने मुख्य किरदार की ही तरह, एक ही वक़्त में भरोसेमंद भी है, और ढुलमुल भी; पर उसकी तरह बेतरतीब, बेपरवाह और बेढंगी बिलकुल नहीं.

नूर रॉय चौधरी (सोनाक्षी सिन्हा) की ज़िंदगी में शिकायतों की कोई कमी नहीं. घर के खराब गीज़र से लेकर टीआरपी खोजने वाली पत्रकारिता की दुनिया में मुर्दे की तरह ठंडा कैरियर; नूर हर बात पर रोने-धोने वाली कोई भी आम लड़की है. उसे सनी लियॉन के इंटरव्यू से ज्यादा असली लोगों की असली जिंदगी में झाँकने का शौक है. और हड़बड़ी कि कब उसे भी ‘इश्यू बेस्ड’ जर्नलिस्म में जौहर दिखाने का मौका मिले. यहाँ तक की फिल्म पूरी ताजगी और हलके-फुल्के पलों के साथ आपको कई सारी अच्छी हॉलीवुड ‘डेट’ फिल्मों की याद लगातार दिलाती रहती है, खासकर ‘ब्रिजेट जोंस’ सीरीज के फिल्मों की. घटनाएं इसके बाद संजीदा हो जाती हैं, जब नूर को एक ऐसा ही मौका मिलता है, पर अपने बचकाने रवैय्ये से वो सब कुछ गँवा बैठती है.

सनहिल सिप्पी के खाते में ‘स्निप!’ जैसी इंडी फिल्म पहले से है. ‘नूर’ के साथ वो 17 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं. पाकिस्तानी लेखिका सबा इम्तियाज़ की किताब ‘कराची, यू आर किलिंग मी’ पर आधारित, ‘नूर’ में सनहिल मेनस्ट्रीम हिंदी फिल्मों को एक नयी खुशबू में पिरो कर पेश करने का प्रयोग करते हैं, जो देखने में बहुत कुछ ‘डियर जिंदगी’ और ‘कपूर एंड संस’ जैसा ही लगता है. हालाँकि ‘नूर’ की कहानी में इन दोनों फिल्मों जैसी सच्चाई और ईमानदारी थोड़ी कम ही है, फिर भी फिल्म में 3 चीजें आपको एक पल के लिए भी निराश नहीं करतीं. सोनाक्षी को इस फिल्म में एक ‘न्यूकमर’ की तरह देखा जाना चाहिए, एक कॉंफिडेंट न्यूकमर की तरह. बड़ी-बड़ी नायक-प्रधान फिल्मों में अपनी बेबाकी और दिलेरी से वो भले ही जगह बनाए रखने में कामयाब दिखी हों, इस छोटी सी फिल्म के साथ अभिनेता के तौर पर, सोनाक्षी अपनी हर हद तोड़ने की कोशिश करती हैं, और कामयाबी कई बार महज़ कोशिशों में भी खोजी जानी चाहिए. ‘मुंबई, यू आर किलिंग मी’ के मोनोलॉग में सोनाक्षी को सराहते-सराहते, अचानक आप इशिता मोइत्रा उधवानी के लिखे संवादों की तारीफ़ के लिए सटीक शब्दों की खोज करने लगते हैं. पैने, तीखे, धारदार, बेतकल्लुफ़, नपे-तुले, मज़ेदार; मेरे जेहन में कुछ इतने ही आये हैं. इशिता की कलम वहाँ सबसे ज्यादा प्रभावित करती है, जहां आप पहले से जानते हैं कि किरदार कुछ रटा-रटाया ही बोलने वाले हैं, जैसे कैमरे के सामने स्मिता ताम्बे के किरदार का बयान.

फिल्म में किको नाकाहारा का कैमरा बड़ी ख़ूबसूरती से मुंबई को परदे पर उकेरता है. किरदारों के हाव-भाव कैद करने में नाटकीयता का सहारा कम ही लेता है, और एक सपनीली दुनिया की तरह सब कुछ अच्छा-अच्छा दिखाने में ज्यादा मशगूल रहता है, मगर बहुत ही सधे हुए प्रयोगों के साथ. यही वजह है कि अक्सर किको अपने आप को दोहराते जरूर नज़र आते हैं, पर कहीं भी बोर नहीं करते. मशहूर स्टैंड-अप कॉमिक कनन गिल औसत राइटिंग की वजह से फिल्म में दिखते तो बहुत हैं, अच्छे भी लगते हैं पर बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाते. शिबानी दांडेकर, पूरब कोहली, स्मिता ताम्बे और मनीष चौधरी एक साथ मिलकर फिल्म को एक मज़बूत सपोर्ट सिस्टम की तरह संभालते हैं. फिल्म के छोटे से छोटे दृश्यों में भी इन कलाकारों की मौजूदगी आपकी दिलचस्पी कम नहीं पड़ने देती.

एक दृश्य में, नूर अपनी नाराज़ कामवाली बाई मालती (स्मिता ताम्बे) के बंद कमरे के सामने बैठी उसे फेसबुक पर फ्रेंड-रिक्वेस्ट भेजती है. नूर की बेवकूफी की वजह से मालती अपना भाई खो चुकी है. फिल्म के आखिरी दृश्यों में, मालती के लिए इन्साफ की लड़ाई लड़ते हुए नूर सोशल मीडिया का सहारा लेती है, और फिर कहीं जाकर एक दिन मालती उसका फ्रेंड-रिक्वेस्ट मान लेती है. ‘नूर’ एक फिल्म के तौर पर इतनी ही असली, इतनी ही कम महत्वाकांक्षी, इतनी ही भोली और इतनी ही फिल्मी है. फेसबुक और ट्विटर पर पोस्ट्स लिखने से क्रांति नहीं आती, ‘नूर’ अच्छी तरह जानती है, पर ‘लाइक्स’ तो आते हैं. ‘लाइक इट फॉर सोनाक्षी!’ [3/5]

Wednesday, 25 January 2017

रईस: सत्तर का सिनेमा+नब्बे का शाहरुख़= मसालेदार मनोरंजन [3/5]

1975 में; सलीम-जावेद की ‘दीवार’ जनवरी महीने के ठीक इसी हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. 42 साल बाद, राहुल ढोलकिया की ‘रईस’ अगर इतिहास दोहरा नहीं रही, तो कम से कम ‘दीवार’ के साथ हिंदी फिल्मों में नायक के बदलते हाव-भाव और ताव को एक बार फिर उसी जोश-ओ-जूनून से परदे पर जिंदा करने की कोशिश तो पूरी शिद्दत से करती ही है. फिल्म का टाइटल-डिजाईन हो, कहानी के जाने-पहचाने उतार-चढ़ाव हों, नायक के तौर-तरीके, सिस्टम के साथ उसकी उठा-पटक या फिर फिल्म के निर्माण में फरहान अख्तर (जावेद साब के बेटे) की बेहद ख़ास भूमिका; ‘रईस’ में कुछ भी इत्तेफ़ाक नहीं लगता. ‘रईस’ हिंदी फ़िल्म इतिहास के सबसे बाग़ी और जोशीले ’70 के दशक का जश्न कुछ इस ज़ोर-शोर से मनाती है, लगता है जैसे सिनेमा का मौजूदा पर्दा भी 70mm की तरह ही फैलने-खुलने लगा है.

दीवार’ अगर मुंबई अंडरवर्ल्ड के सबसे नामी तस्कर हाजी मस्तान की जिंदगी से अपनी कहानी चुनती है, तो ‘रईस’ गुजरात के अवैध शराब माफिया अब्दुल लतीफ़ के किस्सों के आस-पास ही अपनी जमीन तलाशती है. हालाँकि दोनों ही फिल्में विवादों से बचने के लिए ‘काल्पनिक’ होने की सुविधा का भरपूर लाभ उठाती हैं. गुजरात में शराब पर पाबन्दी है, और ‘पाबन्दी ही बग़ावत की शुरुआत होती है’. कोई धंधा छोटा नहीं होता और धंधे से बड़ा कोई धर्म नहीं. इसी फलसफे पर चलते-चलते, रईस हुसैन (शाहरुख़ खान) शराब की तस्करी के धंधे में आज सबसे बड़ा नाम है. कानून अब तक तो उसकी जेब में ही था, पर जब से ये कड़क और ईमानदार अफसर मजमूदार (नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी) आया है, माहौल में गर्मी थोड़ी बढ़ गयी है. मजमूदार रईस की गर्दन तक पहुँचने का कोई भी मौका छोड़ना नहीं चाहता, पर रईस हर बार अपने ‘बनिए के दिमाग और मियाँ भाई की डेरिंग’ के इस्तेमाल से बचता-बचाता आ रहा है. चूहे-बिल्ली की इस दौड़ में यूँ तो किसी की भी चाल, कोई भी दांव इतना रोमांचक नहीं होता कि आप जोश-ओ-ख़रोश में सीट से ही उछल पड़ें, पर दोनों किरदारों की कभी ढीली न पड़ने वाली अकड़, लाजवाब एक्शन और वजनदार संवादों के जरिये हर बार आपको लुभाती रहती है.

रईस’ का रेट्रो लुक फिल्म की साधारण कहानी पर किसी भी पल भारी पड़ता है. जमीन से उठकर अंडरवर्ल्ड सरगना बनने का सफ़र, और फिर गरीबों का मसीहा बनकर राजनीति में उतरने का दांव; फिल्म की कहानी में ऐसे उतार-चढ़ाव कम ही हैं, जो आपने देखे-सुने न हों. इतना ही नहीं, ठहरी हुई शुरुआत और सुलझे हुए अंत के दरमियान, फिल्म कुछ इस रफ़्तार से भागने लगती है कि आपके लिए ‘क्या छोड़ें-क्या पकड़ें’ वाली दुविधा पैदा हो जाती है. फिल्म ’70 के दशक में जाने के उतावलेपन में गुजरे ज़माने की खामियों को भी उसी बेसब्री से अपना लेती है, जितनी शिद्दत से उस दौर की काबिल-ऐ-तारीफ़ अच्छाइयां. नायिका (माहिरा खान) को बड़ी समझदारी और सहूलियत से कहानी में किसी खूबसूरत ‘प्रॉप’ की तरह लाया और ले जाया जाता है. गाने के दौरान ही शादियाँ हो जाती हैं, गाने के दौरान ही बच्चे भी और गानों की आड़ में ही दुश्मनों का सफाया!

‘स्टारडम’ के पीछे दुम हिलाती फिल्मों से हम कितने पक और थक गए हैं, इसकी सबसे ताज़ा मिसाल है ‘रईस’. भले ही औसत दर्जे की कहानी के साथ ही सही, पर परदे पर शाहरुख़ की शानदार शख्सियत को एक जानदार किरदार के तौर पर पेश करने की पहल भर से ही ‘रईस’ अपने नंबर बखूबी बटोर लेती है. पहले ‘फैन’, फिर ‘डियर जिंदगी’ और अब ‘रईस’; शाहरुख़ किसी नौसिखिये की तरह परदे पर अपनी एक बनी-बनाई ‘इमेज’ को तोड़ कर नये सांचे में ढलने की खूब कोशिश कर रहे हैं. ये आज के लिए भी अच्छा है और आने वाले कल के लिए भी. नवाज़ुद्दीन बेख़ौफ़ हवा की तरह हैं, बहते हैं तो देखते भी नहीं कि आगे कौन है, क्या है? परदे पर वो हीरो की तरह स्लो-मोशन में भले ही एंट्री न लेते हों, मार-धाड़ भी न के बराबर ही करते हैं, फिर भी तालियाँ उनके हिस्से में जैसे पहले से ही लिख-लिखा के आई हों. मोहम्मद जीशान अय्यूब पूरी मुस्तैदी से फिल्म के सबसे ठन्डे फ्रेम को भी अपनी अदाकारी से गर्म रखते हैं, चाहे फिर उनके पास देने को ‘रिएक्शन’ के चंद ‘एक्सप्रेशंस’ ही क्यूँ न हों.

आखिर में, राहुल ढोलकिया भले ही तमाम राजनीतिक सन्दर्भों (मुंबई ब्लास्ट, हिन्दू-मुस्लिम दंगे, गोधरा-कांड) को इशारों-इशारों में पिरो कर फिल्म को एक माकूल जमीन देने की कोशिश करते हों, ‘रईस’ रहती तो एक मसाला फिल्म ही है, जिसके लिये मनोरंजन का बहुत कुछ दारोमदार सत्तर के दशक के सिनेमा और नब्बे के दशक के शाहरुख़ पर टिका दिखाई देता है. अब इससे खतरनाक मेल और क्या होगा? [3/5] 

Friday, 18 July 2014

HATE STORY 2: Rotten, regular & regressive revenge drama! [1.5/5]

What do you expect from a vengeance drama that has a woman as its main lead fighting for freedom, justice and right to live & love? At least to have a common courtesy to show the strength, sensibility and sensitivity of a woman in good light at the first place! Vishal Pandya’s HATE STORY 2 fails to remember this very simple logic even when the evil forces [Men, mostly] are not busy disapproving the very existence of this breed, equally responsible and possibly more reliable in the evolution of human race. So, the women here are seen being abused verbally & physically, portrayed as the sex-symbol and a powerless weaker sex pleading for her life. And when not, a ruthless killer with least traces of sensitivity and emotions in her acts of revenge! HATE STORY 2 is a rotten, regular & regressive revenge drama.

Sonika [played by Suvreen Chawla] is a trapped soul in nasty hands of a powerful criminal minded male-chauvinist politician Mandar Mhatre [Sushant Singh in his ‘Saavdhan India’ avatar]. He keeps a check on her regularly and fiercely accepts that he doesn’t care if she actually loves him or not. In hopes to taste freedom, Sonika finds a soul-mate in Akshay [TV Star Jay Bhanushali for the first time on silver screen] but the possessive captor decides to spoil the game if he’s not there in it.

Taking cues from its first part, HATE STORY 2 also relies on thrills and chills of same nature. Thrills based out of action and violence and chills from the sexual objectification of women. Though this time, the intensity is a bit low and driving force in the both lacks the charm to pull any of it better. Looking for logics in the events happening one after other is something foolish to even think of. The transition of Sonika from a horrified victim to a much stronger opponent and a cold-blooded slayer is extremely convenient, unreal and highly dramatic.

Surveen as the lead either screams like her guts out or just keeps her tone in a huskier region sounding like possessed souls in horror flicks from Bhatts. She sure knows the demands of a script and what to put in the showcase. I don’t blame her for that as one of women characters in the film states, “Hum auraton ko humesha karna padta hai”. Jay only impresses with his facial muscles especially when he’s lip-syncing a romantic number. I wish if making faces would make him eligible for any category of awards. Sushant Singh takes full control of all the overstated performances. His ‘baba kehte the’ quotes irritates and infuriates time and again. They all are very inhuman, anti-women and definitely age-old.

To wind up, HATE STORY 2 is a film that has nothing good to say. Neither a plot that is new nor an emotion that has been transported well! It is only meant to tease you and tickle in the lower part of your body to keep ringing the box-office a good amount of return. Avoid it! [1.5/5]        

Friday, 21 March 2014

RAGINI MMS 2: ‘Sunny’ side up! Horror gets low! [2/5]

So, how many more times exactly you want to see a possessed body [quite inviting in this case] tied in wooden chair-hanged in air, making screechy deafening sounds and one good Samaritan soul helping the needy with his/her own set of sacred chants tries to persuade the evil with, “Isse chhod do! Tum chali jao” (Leave her alone! Go away!!)? That too when we already have impactful exorcism scenes in numerous horror classics! With such plenty of ripped-off references from the past formulaic horror flicks; defined deliciously as ‘horrex’, RAGINI MMS 2 fails big time to chill your bones and ends up tickling your funny bones unintentionally with stupidity scattered allover and boredom that comes from the lack of originality in plot.

Taking clues from its previous part, RAGINI MMS 2 takes you back at the same haunted house where Uday [the Rajkumar Rao of now] has lost his life while implementing his sleazy idea to shoot his personal moments with his girlfriend Ragini [Kainaz]. Ragini is now in a mental asylum and an irritatingly over-excited filmmaker [Parvin Dabas hams like anything] wants to make a film on the same. In his explanation, this would be a well-balanced mishmash of horror and sex that will leave you in your best of confusion to either go to your mother in holy-scare or to your girlfriend to satisfy your urge for dirty pleasures. This is probably the most honest announcement for all the viewers as what to expect from it. Get confused and return unfulfilled with neither being a solid punch in the name of entertainment!

Film also has been written, as to rationalize and defend its main lead Sunny Leone’s past line of work and her way in to Bollywood. She interestingly plays herself in the film. And where everyone else in the cast & crew make comments on her real life (In one scene, the director of the film in the film reacts on her instinct to have some research before playing the character, “Research? Yeh Porno se Rituporno kabse bann gayi?”), she takes on everyone with an enactment of a fake-orgasm scene to make her point of it being all a part of one’s profession. For the rest, either she’s roaming around in her skimpy pieces of silken lingerie or being extremely physical with most (She was even made to kiss Sandhya Mridul for literally no reason to have enough justification). At best, it is a 2-hour long Sunny Leone showreel!

Talking about performances in such mediocre film would be wasting one’s time and effort but if anyone could really manage to pull it till the status of ‘likeability’, it is Sandhya Mridul. Cast as an animated starlet who adds an extra ‘s’ in each word she bound to speak, Mridul responsibly slips into the character and provides a couple of genuine laughs with her contagious flare of immense energy. Sunny looks astoundingly hot and does precisely what most would love to see her doing!

Overall, it is a bad follow-up to an impressively performed & directed first part which was again a rip-off from ‘THE BLAIR WITCH REPORT’ and ‘PARANORMAL ACTIVITY’. This one pays its tribute to ‘EXORCIST’ & ‘THE SHINING’ and many others in the most forgettable manner. Only for people with weak hearts and even weaker sense of entertainment! [2/5]

Friday, 13 December 2013

JACKPOT: Poker faced entertainment! Promises everything, offers nothing! [.5/5]

Earlier in the film; when being questioned by a sluggish, lethargically slow-spoken cop played by the theatrical Makrand Deshpande, Naseeruddin Shah is seen with the name of Ram Gopal Varma on the board in the backdrop, I sink in my deep confusion if that was done in good gesture to show a great respect to the filmmaker or it was just a pun intended because this baffling camel sits neither of the sides.

The comedy con thriller ‘JACKPOT’ marks a long-awaited comeback of Kaizad Gustad- a filmmaker who, despite giving ‘Dud of the Decade’ BOOM, had shown great promises as a new-wave filmmaker [of then, at least] with his violently witty BOMBAY BOYS well before the ‘Anurag Kashyap Phenomenon’ came in to the scene. Sadly, JACKPOT disappoints at all fronts. It misses the magical touch of Gustad that used to bring the underworld in light in the most ‘unexplored before’ maniac manner. It also fails to impress with an amateurish approach in film-making.

Set in the mysteriously drugged nature of Goa, 4 con artists [Sachin Joshi & Sunny Leone plays two of them] induce a 250 Cr land-deal to the owner of the biggest casino in the city [played by Naseeruddin Shah in his weirdly ‘rope like hair strings’ getup] but in order to get things in process, they also must win the yearly poker game of 5 Cr Jackpot organized on Shah’s cruiser. They get succeeded but not the way it was planned. Now, the jackpot money is missing and everyone involved believes others are done with it. Does it not sound familiar with most of the con films? Well, even that can be overlooked if the screenplay takes the lead and provides breathtaking twists and turns to let loose your thinking horses all the time.

In the countable-on-fingers merits if I think hard, there is an impressive opening credits inspired by 007 Bond movie title sequences. Though it creates only some false conjecture to what it may come to you in next 90 minutes, it is a well-thought, nicely done part. I also can not agree more on that the duration was defiantly a big & decisive pro for me. Cinematography is strictly ok. Some one-liners are witty and remind you of the Kaizad Gustad of late 90’s but I don’t see reasons for what songs were doing in the midst of this entire supposedly crisp thriller.

For the performances, I would say you are looking for wrong thing at the wrong place. Sachin Joshi is probably the worst looking hero in recent times. He impressed most with his action sequences in AZAAN but here he depresses everyone with his unkempt, messy look and equally bad dialogue delivery [He doesn’t even bother to lip-sync the song he’s performing in]. And to top it all, he is the one who narrates the story for the most part. God bless the viewers! Sunny Leone doesn’t disappoint much as she does what she does best…and I am not talking about acting. Naseeruddin Shah repeats himself. We have seen him before in such avatar. Why he needs to opt for such scripts is unconvincing.

Overall; if this is the comeback, I would like to see Gustad resting in peace wherever he was till now. This JACKPOT makes you feel loser at the end and is something that no one wants to win. Boredom is what you get out of this poker faced entertainment! [.5/5]