Showing posts with label chunky pandey. Show all posts
Showing posts with label chunky pandey. Show all posts

Friday, 14 April 2017

बेगम जान: हो जाएगा, एक ‘रीमेक’ और लगेगा! [2/5]

कोठेवालियां मुंहफट होती हैं. बेहयाई की हद पार करने में न आव देखती हैं, न ताव. अपनी पे आ जायें तो खुले-आम कपड़े उतार भी सकती हैं, और उतरवा भी. कपड़े ही क्यूँ? समाज के दोगले, दोहरे चेहरों से नकाब खींच कर, समाज के सामने ही नंगा भी कर सकती हैं. अपने रिसते-सड़ते घाव खुले में ही उघार कर बैठ जाती हैं कुरेदने. गालियों को रंग-बिरंगी लाली बनाकर होठों पे ऐसे सज़ा लेतीं हैं, जैसे उनके बिना इनका साज़-संवार पूरा ही नहीं होता. हिंदी फिल्मों में कोठेवालियों या रंडियों को सिर्फ और सिर्फ इन्हीं प्रतीकों, इन्हीं मापदंडों से नापे जाने की आदत बहुत पहले से हैं. हाँ, श्याम बेनेगल की ‘मंडी’ कुछेक ऐसे चंद नामों में से जरूर है, जो तासीर और तस्वीर दोनों में ढर्रे से बहुत अलग और बहुत आगे की फिल्में मानी जा सकती हैं. बहुत दुःख की बात है कि सृजित मुखर्जी की ‘बेगम जान’ पहले वाली ही कैटेगरी में ही अपना नाम दर्ज करा पाती है.

‘मंडी’ का जिक्र यहाँ और भी ख़ास इसलिए हो जाता है, क्यूंकि ‘बेगम जान’ अपनी कहानी का काफी हिस्सा ‘मंडी’ से ही ले आती है. समाज और सरकारों से अपने कोठे को छोड़कर कहीं और चले जाने का बेरहम फरमान, दोनों ही फ़िल्मों में कहानी की नींव बुलंद करते हैं. दोनों ही फिल्में औरतों के उस उपेक्षित तबके का संघर्ष परदे पर पेश करती हैं, जो सदियों से दबी-कुचली और मुख्यधारा से कटी-बंटी हैं. हालाँकि ‘बेगम जान’ में भारत-पाकिस्तान बंटवारे की त्रासदी का तड़का कहानी को और सनसनीखेज जरूर बना देता है, पर ‘मंडी’ की सटीक संवेदनाएं, ‘मंडी’ की सी साफगोई, ‘मंडी’ की सी धार को छू भर पाने में भी नाकामयाब रहता है. फिल्म के एक हिस्से में रुबीना (गौहर खान) अपने दलाल आशिक़ (पितोबाश त्रिपाठी) के हाथ अपने जिस्म पर फेरते हुए कहती है, “रुबीना मांस के इन लोथड़ों में नहीं हैं, रुबीना आँखों से बहते इन आंसुओं में है.” काश, फिल्म खुद अपनी इन लाइनों को समझने का माद्दा दिखा पाती. बदन उघाड़ कर दिखाने की बैसाखी छोड़ कर, जिस्मों की छाल के भीतर का दर्द कुरेदने की हिम्मत जुटा पाती!

‘बेगम जान’ सृजित मुखर्जी की अपनी ही बंगाली फिल्म ‘राजकहिनी’ का रीमेक हैं. फिल्मों को ‘फ्रेम टू फ्रेम’ दुबारा बनाने का चस्का जाने कब रुकेगा? वो भी तब, जब उसमें आपका ‘वैल्यू एडिशन’ जीरो के बराबर हो. इस फिल्म से ‘भट्ट कैंप’ अपनी रिहाई तलाश रहा है. बेहतर होता, अगर सब कुछ ‘ज्यों का त्यों’ दुबारा गढ़ने के बजाय, लेखन और निर्देशन में नए नजरिये तलाशने की कोशिश की गयी होती. फिल्म एक साथ बहुत सारी बातों को इशारों-इशारों में एक के बाद एक बिना रुके पिरोती जाती है. बेगम जान (विद्या बालन) का कोठा अक्सर देश की तरह सुनाई देने लगता है, जब वहां रहने वाली हर लड़की अलग-अलग बोली बोलते नज़र आती है. कहने में भले ही बहुत भावुक लगता हो, परदे पर सुनने में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जितना ही चिड़चिड़ाहट भरा. ऐसा ही एक प्रयोग सृजित, भारत-पाकिस्तान के दो अधिकारियों (आशीष विद्यार्थी और रजित कपूर) के बीच की बातचीत के वक़्त करते हैं, जब परदे पर बारी-बारी से दोनों के चेहरे सिर्फ आधे-आधे ही दिखाई देते हैं. बंटवारे का दर्द चेहरे बाँट-बाँट कर दिखाने का ये बचकाना प्रयोग बार-बार दोहराया जाता है, जब तक आप ऊब कर इधर-उधर न देखने लगें.

कास्टिंग के नजरिये से, फिल्म बेहद दिलचस्प है. कोठे की मालकिन की भूमिका में, विद्या बालन शुरू-शुरू में तो अपने तेज़-तर्रार, अक्खड़ और बेबाक किरदार को बड़े सलीके से निभाती हैं, पर अंत तक आते-आते उनमें न जाने कौन सी बिजली दौड़ने लगती है कि उनकी बदहवासी धीरे-धीरे नाटकीयता की सारी हदें पार कर जाती है. शबाना आज़मी मोड में तो वो कभी नहीं रहीं, पर अपने आप के अभिनय मापदंडों को भी भुलाने में उन्हें ज्यादा देर नहीं लगती. गौहर खान, पल्लवी शारदा और आखिर के कुछ दृश्यों में रिद्धिमा तिवारी अपना काम अच्छे से कर जाती हैं, और शिकायत का मौका नहीं देतीं. इला अरुण और दंगाई कबीर की भूमिका में चंकी पाण्डेय हैरान कर देते हैं.

सृजित शुरुआत में ‘बेगम जान’ मंटो और इस्मत चुगताई को समर्पित करने की ढिठाई दिखाते हैं, और ‘वो सुबह कभी तो आएगी’ से ख़तम करने की सीनाजोरी. दोनों लेखकों को जिसने पढ़ा हो, वो बिना कहे समझ पायेगा कि बॉलीवुड इन दोनों का कैसे और कितना गलत इस्तेमाल कर सकता है? बंटवारे और वेश्याओं का जो कुछ भी सनसनीखेज दिखावा परदे पर बन सकता था, सृजित सब कुछ कर गुजरते हैं. इतना ही नहीं, इतिहास के पन्नों से ढूंढ-ढूंढ कर रानी लक्ष्मीबाई, रज़िया सुल्ताना जैसी वीरांगनाओं का भी सहारा ले लेते हैं, पर अफ़सोस, ‘बेगम जान’ कहती कम है, शोर-शराबा ज्यादा करती है, दिखावों में उलझ कर रह जाती है, यहाँ तक कि उसके बलिदान में भी आपको अपनी ‘मुक्ति’ ज्यादा नज़र आती है...2 घंटे 14 मिनट के इस ‘ड्रामे’ से! किस्मत सृजित का साथ दे, तो तीसरी बार शायद अच्छी बन जाये! [2/5]       

Friday, 3 June 2016

हाउसफुल 3: कॉमेडी कोमा में है..! [1/5]

‘कॉमेडी’ कोमा में चली गयी है. अब उसका हॉस्पिटल के बिस्तर से उठना और आपको जी भर के गुदगुदाना न जाने कब होगा? बॉलीवुड की ज़बान में कहें तो, “अब दवा की नहीं, दुआ की जरूरत है”. हँसी के नाम पर रंग, लिंग और नस्ल-भेद को कोंचती टीका-टिप्पणी के बाद, इस बार ‘कॉमेडी’ को शारीरिक अपंगता पर गढ़े गए भौंडे और भद्दे प्रहार झेलने पड़े हैं. घाव गहरे हैं, पर ऐसा नहीं कि सिर्फ ‘कॉमेडी’ को ही मिले हैं. फ़रहाद-साज़िद की ‘हाउसफुल 3’ आपकी सोच, समझ और संवेदनाओं का भी बड़ी बेशर्मी से मज़ाक उड़ाती है, वरना कौन भलामानस होगा जिसे व्हील चेयर पर बैठे ‘दिव्यांग’ की सच्चाई का पता लगाने के लिए उसकी पैंट में चीटियाँ छोड़े जाने पर हँसी आती हो? शादी न हो इसके लिए बेटियों के पेट से थैली (ovary) निकलवा देने के सुझाव के बाद ‘आय एम जोकिंग’ बोल भर देने से क्या सब सिर्फ मज़ाक की हद तक ही रह जाता है?

लन्दन में कहीं एक बहुत पैसे वाला बाप है बटुक पटेल [बोमन ईरानी] जिनका मानना है, “आदमी को सीधा होना चाहिए, उल्टा तो तारक मेहता का चश्मा भी है”. उसकी तीनों बेटियाँ [जैकलीन फर्नान्डीज़, नरगिस फाखरी, लीज़ा हेडन] भी कम नहीं. एक कहती है, “पापा, मैं बच्चा नहीं कर रही.” आपको लग रहा होगा, लड़की प्रेगनेंसी के खिलाफ है? जी नहीं, उसका मतलब है, “आय एम नॉट किडिंग”. बिहार बोर्ड की टॉपर रूबी राय का विडियो खासा वायरल हुआ है आजकल. फिल्म की पृष्ठभूमि लन्दन न होकर बिहार होती तो ये तीनों बड़ी आसानी से खप जातीं. बहरहाल, तीनों के बॉयफ्रेंड्स भी हैं [अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख] जो लड़कियों से कम, उनकी दौलत से ज्यादा प्यार करते हैं. हालात कुछ ऐसे बनते हैं कि तीनों को अँधा, गूंगा और अपाहिज़ बनने का नाटक करना पड़ता है. और फिर जो एक बार नाटक शुरू होता है, वो नाटक कम आपके दिल-ओ-दिमाग के साथ खिलवाड़ ज्यादा लगता है.

विकलांगों के प्रति बॉलीवुड पहले भी इस तरह की असंवेदनशीलता दिखा चुका है. दीपक तिजोरी की ‘टॉम, डिक एंड हैरी’ और इंदर कुमार की ‘प्यारे मोहन’ भूलने लायक ही फिल्में थीं. पर ‘हाउसफुल 3’ में फ़रहाद-साजिद सारी हदें लांघ जाते हैं. सस्ते मज़ाक के लिए घिसे-पिटे जोक्स का पूरा बोरा उड़ेल दिया है दोनों ने. हर किरदार जैसे कॉमनसेंस की स्पेल्लिंग भूल कर उल-जलूल हरकतें करने में लगा रहता है. अक्षय का किरदार स्प्लिट पर्सनालिटी डिसऑर्डर का शिकार है. ‘इंडियन’ शब्द सुनते ही उसके भीतर से एक और किरदार बाहर आने लगता है, पहले वाले से ज्यादा खूंखार. देश का जैसा माहौल है, ये एकदम फिट बैठता है. ‘भारत माता’ ‘गाय’ या ‘लता मंगेशकर और सचिन’ सुनते ही अकसर देश के लोगों में इस तरह के बदलाव आजकल खूब देखे जा रहे हैं. रितेश का किरदार शब्दों के चयन में हमेशा मात खा जाता है. ‘विरोध’ की जगह ‘निरोध’, ‘वाइफ’ की जगह ‘तवायफ़’, ‘खिलाड़ी’ की जगह ‘कबाड़ी’; इसलिए कोई हैरत नहीं अगर उसकी ‘कॉमेडी’ आपको ‘ट्रेजेडी’ लगे तो. अभिषेक का किरदार ‘बच्चन-परिवार’ के इर्द-गिर्द ही घूमता है. कभी बड़े बच्चन साब के पुतले के साथ सेल्फी, तो कभी बहू बच्चन [ऐश्वर्या] के पुतले के साथ रोमान्स!

फिल्म में अगर कुछ भी झेल जाने लायक है, तो वो है अक्षय का सब पर हावी हो जाने का अंदाज़. स्क्रिप्ट से बढ़कर सीन में कुछ न कुछ करते रहने का दुस्साहस ही उन्हें इस तरह की फिल्मों में कामयाब बनाता है. और दूसरा, फिल्म का ‘फ़ेक इश्क़’ गाना जिसमें तीनों नायकों को पैसे के पीछे भागना खलने लगता है और सच्चे प्यार का इमोशन हलके-हलके छू रहा होता है. एक यही वक़्त है फिल्म में जब हँसी हलकी-फुलकी ही सही, साफ़-सुथरी, उजली-उजली दिखती है. अंत में, अगर जैकलीन के किरदार के अंदाज़ में कहूं तो, “फ़रहाद-साजिद, जल्दी कुएं में जाओ (गेट वेल सून)!” और आप के लिए, “ठंडी दवाई लो (टेक अ चिल पिल)!...नहीं तो सरदर्द की गोली तो लेनी ही पड़ेगी! [1/5]    

Friday, 20 June 2014

HUMSHAKALS: Leave Entertainment, this is an insult to Cinema! [0.0/5]

Disclaimer: The fact that I had admired Sajid khan long back for being literally an encyclopedia to 70s-80’s Bollywood, especially with all the lesser known junior artists, character actors and the inside out gossips from every corner of the Bombay Film Industry, now hardly there to exist. Sajid Khan as a filmmaker has completely lost the respect even for being the tiniest part of this creative medium. So if in this review of mine, I sound unapologetically personal and too harsh sometimes, it’s purely intentional. Follows the review…

HUMSHAKALS is as illogical, as weird as its title. Neither there is a word like it in any of the dictionaries in the world, nor does this maddening world exist anywhere in this universe. Since it is supposedly a comedy of errors, I am going to try my best to make you laugh, or smile for that matter with some of its jokes. While working at a food-joint, one ‘Ashok & Kumar’ of the 3 look-alikes [Saif & Riteish; don’t bother who are the others] serves parathas made with cocaine and everyone around starts moving as either zombies or more like bhangra-lovers. Save yourself to witness them making ‘Vodka ke Parathe’. Don’t try this at your home!

The next ‘Ashok & Kumar’, escapees from mental asylum are seen playing with the life-supportive ventilator of an old man in coma [Akash Khurana as if he’s more comfortable there than being in the main league] as if it is some video game. Insensitive? Wait, there is more. The warden at the so called ‘CRAY G. Hospital’ [Played by Satish Shah] keeps torturing the patients with his favorite electric treatment performed with naked wires. Now, where on earth one uses that technique is barely matters if you are in a Sajid Khan World. This is the world where drops of a drug can turn you in dogs. People still apply Chloroform on hankies to make their targets passed out. A lollypop can heal the mental stroke.

Even all these can be overlooked if the very idea of entertainment is right, seriously, but it’s always like asking for too much from a Sajid Khan Film. Actually, it is an insult to your intellect and sensitivity as a human being. Homosexual men are again and again being portrayed as ‘always aroused’, moaning sex-starving guys. Characters cross-dress to seduce their look-alikes and fall into hysterically annoying love-cum-rape scenes. Songs come out of nowhere to just make it a loo-break in every 20-min or something. Considering the degree of stupidity Sajid throws at you, this is one nice & smartest move to keep viewers fresh like new from scratch. You should better take each one of them to survive the whole film.

Bipasha had earlier made it clear that she wasn’t happy with the outcome and that’s why she kept herself away from the film promotions. I wonder what made Saif not go for that option. Watching him suffer as an actor who can’t even crack a joke properly or deliver an ordinary piece of dialogue without hamming is a terrible experience! Riteish and Ram are not so bad comparatively. We better not discuss the girls. They are hardly there to impress with their acting skills.

At the end, I hope it is the end. Let’s just not take cinema for granted in the name of entertainment. Leave Entertainment alone, this is an insult to Cinema! I just can’t throw my precious stars on such waste of time, money and efforts of thousands of people on a film-set. Stay away, or else you might release your anger, aggression and distress caused by the film upon your friends and family! [0.0/5]         

Friday, 29 November 2013

BULLETT RAJA: Commercial, predictable & average action thriller! Witty one-liners make it Watchable! [2.5]

Names suggest. Names carry perceptions. So whenever you hear ‘Tigmanshu Dhulia’, you expect razor-sharp story-telling [PAAN SINGH TOMAR], utter participation of passion mixed with art [SAAHEB, BIWI AUR GANGSTER] or if nothing else, earnestness shining in the framework for sure [HAASIL]. Intentionally or involuntarily; sounding as if another south action entertainer dubbed in Hindi, Dhulia’s ‘BULLETT RAJA’ has flares of all these but overshadowed & eclipsed heavily by added star value, superficial style & an undeclared delusion in one’s head to be in the sheep-race of 100 Cr club.


Uttar Pradesh- the terra firma of filthy politics, gory goonism, and caste-driven social establishment is the place where ‘BULLETT RAJA’ fits the most. With serenely ferocious Rudra [Played by confident Jimmy Shergill] joined at the hip, fearlessly rowdy Raja [Saif in a comfortable zone] is nothing but a political commando rising and shining under the most powerful politician played by Raj Babbar. Situation goes upside down when the grimy game of power & control gifts back Raja an unbearable loss of his lifetime to flame the anger of vengeance that would blaze the whole of enterprise behind.

A story weakened by confusing screenplay, shabby-unimpressive-infuriating work in the music department & a bad hand in editing were enough to mess up all the reputation Dhulia has earned until comes to rescue the writing, giving plenty of smart & quirky one-liners that hold your interest throughout. Hear this, when villainous Chunky Pandey narrates a mythological incident about Lord Brahma using some foul words [in smartly muted sound], Raja blasts him with bullets saying, “Dharmik mamlon mein hum ashleelta bardasht nahin karte!” Writing also celebrates the emotions one carries for his caste. Playing a Brahmin by caste, Saif will be seen mouthing arrogance profoundly in most of his lines e.g. “Brahmin bhookha toh sudama, rootha toh raavan” or “Brahmin hoon, janam se samajh ke aaya hoon”. Enjoyable & entertaining!

Performances are strictly average and there is nothing that could compel you for a jaw-drop response. Though Jimmy Shergill impresses in the first half and his equation with Saif creates a pleasant sight for eyes & most of the enjoyable moments. Vidyut Jammwal enters the scene after interval and his sequences don’t look more than his acting or rather action showreel. I would love to see him in a meatier role. Sonakshi disappoints the most. This one is a complete superfluous role for her in all these years. There is a hotel scene where Jimmy decides to lock himself in an adjacent room to give Saif & Sonakshi their own space and she is so unwanted that you don’t really want it to happen. Gladly, Saif doesn’t make you feel so and takes you through this partly intriguing action thriller relentlessly.

‘BULLETT RAJA’ is enjoyable in parts and watchable only for its harsh but satirical take on various political & social scenarios mainly in Uttar Pradesh. Dhulia shows his skill to extract raw humor soaked in an unsympathetic rustic feel with languages spoken physically and verbally both. Be attentive with what one-liner will come next from any of the characters and you might experience some good laugh. Overall, it is a revenge drama that is commercial, predictable and targeted only to create some buzz at the box-office, something that is never expected from Tigmanshu Dhulia![2.5/5]