Showing posts with label jacqueline fernandez. Show all posts
Showing posts with label jacqueline fernandez. Show all posts

Friday, 30 March 2018

बाग़ी 2: एक्शन तो है, पर एक्टिंग? लॉजिक? सिनेमा? [1/5]

‘बाग़ी 2’ देखना ढाई घंटे ज़िम में बिताने जितना ही तकलीफ़देह है. फायदेमंद इसलिए नहीं बोलूँगा क्यूंकि आप खुद कोई कसरत, कोई मेहनत नहीं कर रहे और बैठे-बैठे सिर्फ कुछ मुस्टंडों, कुछ बॉडी बिल्डर्स (और एक नाम भर के टाइगर) को गुर्राते, गरजते और चीखते-चिल्लाते हुए ऐसा करते देख रहे हैं. अब आप कितनी देर तक इन्हें निहार सकते हैं, आपकी अपनी बौद्धिक क्षमता, सहनशीलता और आपकी अपनी दिलचस्पी पर निर्भर करता है. और अगर आप ज़िम के साथ फिल्म की मेरी इस समानता को सही-सही समझ पायें, तो फिल्म और फिल्म के किरदारों से किस तरह की और कितनी उम्मीद करनी है, आपके लिए बेहद आसान हो सकता है. अपने मुख्य किरदार को परदे पर पेश करने के लिए फिल्म कश्मीर के हालिया ‘जीप के आगे पत्थरबाज़ को बाँध के घुमाने’ वाली घटना का ना सिर्फ सहारा लेती है, बल्कि उसे बड़ी बेशर्मी से उचित ठहराने का भी पूरा स्वांग रच देती है.

नायक नायक है और ऊपर से भारतीय फौज़ का सिपाही, इसलिए उसकी देशभक्ति बार-बार परदे पर कुछ इस तरह ज़ाहिर की जाती है, जैसे आप बीमार हों और देशभक्ति का ये इंजेक्शन ही आपको बचा सकता है. वरना कौन सवाल करे, जब एक फौज़ी पूरे के पूरे पुलिस स्टेशन को ही नाकारा घोषित कर के हवलदार से लेकर थानेदार तक सबकी मरम्मत कर रहा हो. आप को तो सिर्फ उसके चेहरे पर सेना का मुखौटा और उसकी लात से टूटते हुए टेबल से गिरते हुए तिरंगे को स्लो-मोशन में बचाना ही दिख रहा है. कानून का टूटना और संविधान का गिरना तो आप देख ही नहीं पाए. खैर, ये तो नींव रखने वाली बात है. दरअसल आपको तैयार किया जा रहा है, फिल्म के आखिरी क्षणों में सवाल न पूछ कर चुपचाप नायक के शानदार दिखने वाले वाहियात स्टंट्स पर मंत्रमुग्ध होने के लिए. सवाल पूछने का हक अब आप खो चुके हैं. ‘तब कहाँ थे?’ वाले झांसे में फँस चुके हैं.

‘बाग़ी 2’ में कहानी किसकी है? पता नहीं चलता (या शायद मैंने ही मिस कर दिया हो), पर ‘स्टोरी अडॉप्टेशन’ का श्रेय लेने में फिल्म के निर्माता साजिद नाडियादवाला कोई झिझक नहीं दिखाते. फिल्म पूरी तरह तेलुगु फ़िल्म ‘क्षणम’ से ली हुई है. ली हुई इसलिए क्यूंकि इसके ‘ऑफिशियल रीमेक’ होने का ज़िक्र अभी तक कम से कम मैंने तो कहीं किसी से नहीं सुना. बॉर्डर पर लड़ रहे रणवीर प्रताप सिंह उर्फ़ रॉनी (टाइगर श्रॉफ) को 4 साल बाद उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड नेहा (दिशा पटनी) का फ़ोन आता है. उसकी बेटी रिया 2 महीने से अगवा है. रॉनी उसकी मदद के लिए गोवा की स्थानीय पुलिस से लेकर वहाँ के ड्रग-माफिया से अकेला लड़ रहा है. हालाँकि पत्थरबाज़ को जीप से बाँधने से ज्यादा उसके खोजी या जासूसी दिमाग की कोई उपलब्धि आपने देखी नहीं है, फिर भी गोवा आते ही वो अपने आप सबूतों, गवाहों और संदिग्धों तक बड़ी आसानी से पहुँच जाता है.

फिल्म के बारे में बात करते हुए, मैं चाहूं तो टाइगर और दिशा को बड़ी आसानी से नज़रन्दाज़ कर सकता हूँ, और आपको उनकी कमी भी नहीं खलेगी. जहां ग्रैंडमास्टर शिफूजी जैसा स्व-घोषित देशभक्त अपनी बनावटी अकड़ को ही परदे पर बढ़ा-चढ़ा कर पेश करने में लगा रहता है, दीपक डोबरियाल और मनोज बाजपेयी जैसे उम्दा कलाकार भी जाने किस बेहोशी की हालत में अपने किरदार निभाते दिखते हैं. (स्पॉइलर अलर्ट) फिल्म के आखिरी दृश्य में टाइगर का किरदार मनोज के किरदार को लात चला-चला कर मार रहा होता है, फिल्म की वाहियात दलीलों और बेकार की अदाकारी से, इस वक़्त तक मेरा दिमाग सुन्न और शरीर जकड चुका होता है, वरना उठ कर थिएटर छोड़ने के लिए अब और किसी वजह की जरूरत नहीं बचती थी. रणदीप हुडा जरूर मनोरंजन की थोड़ी उम्मीद बचाए रखते हैं, और अभिनय में वही सबसे कम निराश करते हैं.

आखिर में; बेहद जरूरी है कि फिल्म देखते वक़्त आप सवाल करें. खुद से भी, और फिल्म से भी. देश के राजनीतिक हालात और हिंदी सिनेमा के गिरते स्तर में ज्यादा फर्क बचा नहीं है. तो टाइगर जब भी किसी का कॉलर पकड़ के चीखे, “रिया कहाँ है?”, आप भी पूछिए. “पांचवी फिल्म है. एक्टिंग कहाँ है?. निर्देशक अहमद खान जब गोवा के जंगलों में वियतनाम वॉर छेड़ दें, तो पूछिए, “एक्शन तो ठीक है, लॉजिक कहाँ है?’. अभी पूछिए. कहीं नौबत ना आ जाये, जब पूछना पड़े, “सिनेमा कहाँ है?’. [1/5]

Friday, 29 September 2017

जुड़वा 2: सिनेमा के साथ कॉमेडी; कॉमेडी के साथ ट्रेजेडी! [1/5]

डेविड धवन की 'जुड़वा 2' देखते वक़्त, दो लोगों पर बेहद तरस आता है. एक तो विवान भटेना पर, जो फिल्म में खलनायक के तौर पर सिर्फ पिटने के लिए रखे गए हैं. शरीर के बाकी हिस्सों को नज़रंदाज़ कर भी दें, तो फिल्म में विवान के सर पर ही, कभी नारियल से, तो कभी फुटबाल से इतनी बार प्रहार किया जाता है, कि उन्हें दो-दो बार अपनी याददाश्त खोनी पड़ती है. इतनी ही बुरी हालत से मैं भी खुद को गुजरता हुआ पाता हूँ, जब मनोरंजन के नाम पर डेविड धवन मुझे वापस वही 20 साल पुरानी फिल्म चिपका डालते हैं, उन्हीं पुराने 'जोक्स' के साथ और उसी सड़ी-गली वाहियात कहानी के साथ. डेविड की मानें तो 'ऐसा केस 8 मिलियन में सिर्फ एक होता है', हम 80 के दशक में पैदा हुए बदनसीबों के साथ 'जुड़वा' जैसा केस 20 साल में दो-दो बार हुआ है; मुझे नहीं पता इन दोनों फिल्मों से सही-सलामत जिंदा बच जाने का जश्न मनाऊँ या झेलने का मातम? 

बॉलीवुड का एक ख़ास हिस्सा बार-बार बड़ा होने से और समझदार होने से इनकार करता आ रहा है. डेविड धवन भी उनमें शामिल हो चले हैं. डेविड के लिए मनोरंजन के मायने और तौर-तरीके अभी भी वही हैं, जो 20-25 साल पहले थे. हंसी के लिए ऐसी फिल्में मज़ाक करने से ज्यादा, किसी का भी मज़ाक बनाने और उड़ाने में ख़ासा यकीन रखती हैं. तुतलाने वाला एक दोस्त, 'तोतला-तोतला' कहकर जिस पे कभी भी हंसा जा सके. 'पप्पू पासपोर्ट' जैसे नाम वाले किरदार जो अपने रंगभेदी, नस्लभेदी टिप्पणी को ही हंसी का हथियार बना लेते हैं. लड़कियों को जबरदस्ती चूमने, छेड़ने और इधर-उधर हाथ मारने को ही जहां नायक की खूबी समझ कर अपना लिया जाता हो, अधेड़ उम्र की महिलाओं को 'बुढ़िया' और 'खटारा गाड़ी' कह के बुलाया जाता हो. मनोरंजन का इतना बिगड़ा हुआ और भयावह चेहरा आज के दौर में भी अगर 'चलता है', तो मुझे हिंदी सिनेमा के इस हिस्से पर बेहद अफ़सोस है.

प्रेम और राजा (वरुण धवन) बचपन में बिछड़े हुए जुड़वा भाई हैं. एक मुंबई के वर्सोवा इलाके में पला-बढ़ा टपोरी, तो दूसरा लन्दन का शर्मीला, कमज़ोर पढ़ाकू टाइप. फिल्म मेडिकल साइंस के उस दुर्लभ किंवदंती पर पनपती है, जहां दोनों भाई एक-दूसरे के साथ अपने दिमाग़ी और शारीरिक प्रतिक्रियाएं आपस में बांटते हैं. एक जैसा करेगा, दूसरा भी बिलकुल वैसा ही. फिल्म अपनी सुविधा से इस फ़ॉर्मूले को बड़ी बेशर्मी से जब चाहे इस्तेमाल करती है, जब चाहे भूल जाती है. जो हाथ किसी को मारते वक़्त एक साथ उठते हैं, वही रोजमर्रा के काम करते वक़्त एक साथ क्यूँ नहीं हिलते-डुलते? पर फिर डेविड धवन की फिल्म से इस तरह के तार्किक प्रश्नों के जवाब माँगना अपने साथ बेवकूफी और उनके के साथ ज्यादती ही होगी. जिन फिल्मों में टाइम-बम अपने आखिरी 10 सेकंड में फटने वाला हो, और हीरो लाल तार (क्यूंकि लाल रंग गणपति बप्पा का रंग है) काट के अपने लोगों को बचा ले; ऐसी फिल्मों को पूरी तरह 'बाय-बाय' करने का सुख आखिर हमें कब मिलेगा?

थोड़ा सोच कर देखें, तो 'जुड़वा 2' भद्दे हंसी-मज़ाक के लिए हमारे पुराने, दकियानूसी स्वभाव को ही परदे पर दुबारा जिंदा करती है. रंग, बोली, लिंग और शारीरिक बनावट के इर्द-गिर्द सीमित हास्य की परिभाषा को हमने ही अपनी निज़ी जिंदगी में बढ़ावा दिया है और देते आये हैं, फिर डेविड या उन जैसों की फिल्में ही क्यूँ कटघरे में खड़ी हों? नायक अगर नायिका की माँ से फ़्लर्ट करे, उनको गलती से किस कर ले और नायिका की माँ अगर उस पल को मजे से याद करके इठलाये, तो इसे डेविड का उपकार मानिए और एक प्रयोग की तरह देखिये. अगर आपको इस इकलौते दृश्य पर ठहाके के साथ हंसी आ जाये, तो समझिये कुछ बहुत गलत चल रहा है आपके भीतर, वरना आप अभी भी स्वस्थ हैं, सुरक्षित हैं. 

अभिनय में वरुण बेहद उत्साहित दिखते हैं. 'जुड़वा' के सलमान खान की झलक उनमें साफ़ नज़र आती है. उनमें एक ख़ास तरह का करिश्मा, एक ख़ास तरह की जिंदादिली है, जो बुरे से बुरे दृश्य में भी आपको उनसे कभी उबने नहीं देती, पर इस तरह की खराब फिल्म में सिर्फ इतने से ही बचा नहीं जा सकता. तापसी पन्नू और जैकलीन फ़र्नान्डीस अदाकारी में महज़ दिखावे के लिए हैं, वरना तो उनकी अदाकारी उनके 'फिगर' जितनी ही है, 'जीरो'. यूँ तो हंसी के लिए राजपाल यादव, अली असगर, उपासना सिंह, अनुपम खेर जैसे आधे दर्जन नाम फिल्म में मौजूद रहते हैं, पर उन पर भी कुढ़ने और चिढ़ने से ज्यादा फुर्सत नहीं मिलती. 'सुनो गणपति बप्पा मोरया' गाने के 'सिग्नेचर स्टेप' में वरुण के ठीक बायीं ओर डांस करने वाली 'एक्स्ट्रा' कलाकार अपने हाव-भाव से, आपके चेहरे पे मुस्कान लाने में कहीं ज्यादा कामयाब होती है, बजाय इस बेमतलब उछलने-कूदने वाले 'ब्रिगेड' के.     

कुल मिला कर, 'जुड़वा 2' को मनोरंजन के साथ किसी भी तरह से जोड़ कर देखना सिनेमा के लिए बड़ा शर्मनाक होगा. कुछ मजेदार 'जोक्स' को परदे पर एक के बाद एक चला देना, अपने आप में कॉमेडी के लिए ही एक ट्रेजेडी है. आने वाले दिनों में बॉक्सऑफिस कलेक्शन के भारी-भरकम आंकड़ों से आपको भरमाने की कोशिश होगी, मनोरंजन की गारंटी का वादा किया जाएगा; आपको बहकना चाहते हैं तो बेशक बहकिये, पर कम से कम बच्चों को तो दूर ही रखियेगा. एक 'जुड़वा' से हमें उबरने में सालों-साल लग गए, इस 'जुड़वा 2' का न जाने क्या असर होगा नयी पीढ़ी पर? [1/5]                 

Thursday, 25 August 2016

अ फ्लाइंग जट्ट: बे-असरदार सुपरहीरो! [1.5/5]

भारत चमत्कारों का देश है. यहाँ सब भगवान भरोसे होता है. तो एक सुपरहीरो बनने-बनाने में दिमाग या समझदारी का इस्तेमाल करने की जेहमत क्यूँ उठानी? बस एक तूफ़ानी रात, पेड़ पर बना धार्मिक निशान (सिख धर्म का खंडा), बैकग्राउंड में एक जोशीला भक्तिमय गीत और दानव-रुपी खलनायक से लड़ता एक भोला-भाला नौजवान; बॉलीवुड को इससे ज्यादा कुछ और चाहिए ही नहीं. रेमो डी’सूज़ा की ‘अ फ्लाइंग जट्ट’ देखते-देखते अक्सर टुकड़ों में ही सही, 1975 की महान पारिवारिक फिल्म ‘जय संतोषी माँ’’ एक बार फिर दिमागी परदे पर चलने लगती है. मजबूर, लाचार और बेबस की मदद को जहां ईश्वरीय शक्ति हर वक़्त तैयार बैठी रहती है, बस एक भजन भर गाने की देर है. 40 साल बाद भी बॉलीवुड के लिए मनोरंजन के मापदंडों में कहीं कुछ नहीं बदला है.

पंजाब के किसी एक शहर में मल्होत्रा [के के मेनन] प्रदूषण की फैक्ट्री चला रहा है. उसकी तरक्की के रास्ते में रुकावट बन रहा है जमीन का एक छोटा सा टुकड़ा, जहां एक माँ [अमृता सिंह] अपने दो बेटों [टाइगर श्रॉफ, गौरव पांडेय], 40-50 किरायेदारों और एक पवित्र पेड़ के साथ हर शाम 7 बजे व्हिस्की के पैग लगाती पाई जाती है. मुझे यकीन है, उसके पंजाबी होने का अब आपको और कोई सबूत नहीं चाहिए. मल्होत्रा के नापाक इरादों को पूरा करने में उसकी मदद को खड़ा है एक दैत्याकार बाहुबली राका [डब्ल्यू डब्ल्यू ई के नाथन जोंस]. राका के साथ लड़ाई के दौरान ही अमन [टाइगर श्रॉफ] को दैवीय शक्तियां मिल जाती हैं. उसकी माँ और भाई तो ख़ुशी से नाचने ही लगते हैं, जब पता चलता है, अमन के अन्दर चाहे छूरा घोंप दो, तो भी कुछ नहीं होता. दोनों बाकायदा बारी-बारी से उसे चाक़ू मार-मार के तसल्ली भी कर रहे हैं. हालाँकि अमन के लिए सुपरहीरो बनना और भी दुखदायी हो गया है. माँ रोज रात को तैयार करके कहती है, “जा, दुनिया बचा!”.

फिल्म की कहानी को मतलब और मकसद देने के लिए रेमो जिस प्रदूषण और हरियाली के बीच की जंग को मुद्दा बनाकर पेश करते हैं, वो फिल्म के टाइटल सीक्वेंस में बहुत असरदार तरीके से सामने आता है. एक आदमी पेड़ काट रहा है और कैसे उसका ये कदम पूरी दुनिया के साथ-साथ उसकी भी तबाही का कारण बन सकता है, खूबसूरत एनीमेशन के जरिये रेमो अपनी बात चंद मिनटों में ही ख़तम कर देते हैं. पर बात जब इसी को बाकी के ढाई घंटे में बताने की आती है, तो फिल्म उसी कटे पेड़ की तरह एक झटके में ढह जाती है. एक हादसे में राका का ‘प्रदूषण, गन्दगी और धुएं’ से शक्तियां प्राप्त करने वाला दैत्य बन जाना, उसे हराने और मारने के लिए फ्लाइंग जट्ट का उसे लेकर दूसरे ग्रह पे चले जाना, उनका स्पेस में सेटेलाइट्स के बीच लड़ाई करना; फिल्म अपनी बचकानी और वाहियात राइटिंग से आपको परेशान करने लगती है. अफसोस तो ये है कि इसे पूरी तरह बच्चों की फिल्म भी नहीं कहा जा सकता, खासकर उन दृश्यों की वजह से जहां जैकलिन फ़र्नांडिस फ्लाइंग जट्ट से अपनी ज़िन्दगी का ‘फर्स्ट किस’ डिमांड कर रही हैं.

‘अ फ्लाइंग जट्ट’ सिर्फ चार या पांच दृश्यों में देखने लायक फिल्म कही जा सकती है. इनमें से ज्यादातर वो कॉमेडी सीन हैं, जहां सुपरहीरो अमन की टांग-खिंचाई उसकी अपनी ही माँ और भाई के हाथों हो रही होती है. के के मेनन अपने किरदार में इस तरह का पागलपन ‘द्रोणा’ और ‘सिंह इज़ ब्लिंग’ में पहले भी दिखा चुके हैं. अमृता सिंह कहीं-कहीं बहुत बेकाबू हो जाती हैं, पर सब मिला-जुला के अच्छी लगती हैं. सटीक कास्टिंग के साथ, गौरव पाण्डेय टाइगर के भाई की भूमिका में अच्छा खासा प्रभावित करते हैं. एक ही बात समझ नहीं आती, अगर लड़ाई प्रदूषण और पर्यावरण के बीच है तो प्लास्टिक [जैकलिन चाभी वाली गुड़िया से ज्यादा न कुछ और लगती हैं, न करती हैं] और रबर [टाइगर का हर फिल्म में मार्शल आर्ट एक्सपर्ट बनना वैसा ही होता जा रहा है, जैसे निरूपा रॉय का हर फिल्म में अपने बच्चों से बिछड़ जाना] पर्यावरण की तरफ कैसे हो सकते हैं??

बहरहाल, रेमो डी’सूज़ा की बेवकूफी भरी ‘अ फ्लाइंग जट्ट’ का मज़ा आपको लेना है तो थिएटर में आँखें बंद करके बैठ जाईये और भगवान पर भरोसा रखिये. कोई सुपरहीरो आपको इस फिल्म से बचाने भले ही नहीं आये, पर सरदर्द थोड़ा कम होगा और बॉलीवुड से आपका भरोसा पूरी तरह नहीं टूटेगा. माफ़ कीजिये, पर ये सरदार बेअसरदार है! चलिए, कोई नया ढूंढते हैं! [1.5/5]       

Friday, 29 July 2016

ढिशूम: बेमतलब है, पर वाहियात नहीं! [2/5]

रोहित धवन की ‘ढिशूम’ बिलकुल अपने नाम की तरह ही है, बेमतलब. ढिशूम को सालों-साल पहले हिंदी फिल्मों में मार-धाड़ के दृश्यों में मुक्के और घूंसों की आवाज़ के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था, वो भी डबिंग के वक़्त मुंह से बोल कर. आज अगर उन दृश्यों को आप देखें तो शायद उस वक़्त की तकनीकी कमियों पर हंस भी पड़ें, पर उस जमाने के दर्शकों पर उसके प्रभाव को नज़रअंदाज़ करना आपके बस में नहीं. खैर, सिंक-साउंड और रीयलिस्टिक सिनेमा के दौर में धीरे-धीरे इस लफ्ज़-ऐ-इज़हार में वो प्रभाव, वो असर अब रहा नहीं. ऐसी ही कुछ तबियत, रंगत और सीरत ‘ढिशूम’ फिल्म की भी है. हाँ, एक बात तारीफ के काबिल ज़रूर है...’ढिशूम’ बेमतलब और बेअसर की होने के बावजूद आपको दूसरी वाहियात फिल्मों की तरह परेशान बिलकुल नहीं करती. सच्चाई तो ये है कि ये फिल्म अपने आपको भी कभी सीरियसली नहीं लेती. नतीजा ये होता है कि पूरी फिल्म आपकी आँखों के आगे से यूँ निकल जाती है और आप उस पर रियेक्ट करने की जेहमत ही नहीं उठाते!

मिडिल-ईस्ट में कहीं किसी जगह, भारत-पाकिस्तान के फाइनल क्रिकेट मैच से ठीक पहले भारतीय टीम के धुआंधार बल्लेबाज विराज शर्मा [साकिब सलीम] को किसी ने अगवा कर लिया है. भारत ने स्पेशल टास्क फ़ोर्स के अपने सबसे काबिल ऑफिसर कबीर [जॉन अब्राहम] को अगली ही फ्लाइट से वहाँ के लिये रवाना कर दिया है. कबीर की मदद के लिए वहां है जुनैद [वरुण धवन], अपनी छिछोरी, बेवकूफ़ाना और हंसोड़ हरकतों के साथ. गुस्सैल-अकड़ू कबीर और मजाकिया जुनैद की ये जोड़ी बॉलीवुड के लिए कोई नई नहीं है. दिमाग पर ज़ोर डालिए और इस तरह की ‘एक अनाड़ी-एक खिलाड़ी’ मर्द जोड़ियों के जो भी नाम आपको याद आयेंगे, यकीन मानिए कबीर और जुनैद उन सब से ही निकलते मिलेंगे, उन सब जैसे ही दिखते मिलेंगे.

जैकलीन फर्नान्डीज़ फिल्म में शौकिया चोर की भूमिका में हैं जिसकी अपनी एक दर्द भरी कहानी है, जो करन अंशुमन की ‘बैंगिस्तान’ में उनके किरदार की कहानी से इतनी मिलती-जुलती है मानो जैकलीन सीधा उसी फिल्म के सेट से इस फिल्म में आ गिरी हों. और इन सब के बीच अक्षय खन्ना का वापस फ़िल्मी परदे पर आना! मेहमान भूमिकाएं हों, खूबसूरत लोकेशंस हों या एक्शन, रोहित धवन एक मौका नहीं छोड़ते, आपका ताबड़तोड़ मनोरंजन करने की कोशिश में. एक के बाद एक वो अपने पत्ते कुछ इतनी जल्दी में फेंकते हैं कि आपको दिमाग लगाने की जरूरत ही नहीं पड़ती. गैर-मुल्कों में कैसे सभी लोग इतनी अच्छी हिंदी बोलते-समझते हैं? ये गलती तो बॉलीवुड में अब गलती मानी ही नहीं जाती, पर दुश्मन के अड्डे से बच के निकलना हो, किडनैपिंग के केस में एक लीड से दूसरी लीड तक पहुंचना हो या फिल्म के सबसे बड़े विलेन को पकड़ने में एक कुत्ते की भूमिका; फिल्म के लेखक भी कहानी लिखने में दिमाग का इस्तेमाल करने से बचते रहे हैं. बड़ी बात ये है कि इसके लिए भी उन्हें काफी मोटी रकम पेश हुई होगी.

अभिनय में किसी को भी अच्छा कहना थोड़ा विवादास्पद हो सकता है, और हास्यास्पद भी. जॉन अब्राहम के डोलों की साइज़ में भले ही इज़ाफा हुआ हो, उनकी एक्टिंग में धागे भर की भी तरक्की नहीं दिखती. जैकलीन में जितनी चाभी भरिये, उतनी ही देर तक चलती हैं. हाँ, वरुण आपको अपने भोले-भाले-साफ़ दिल चेहरे से अच्छा-खासा बहलाए रखते हैं. अक्षय खन्ना अभी पूरी तरह वापस नहीं आये हैं, एक-दो फिल्में और लगेंगी. विराट कोहली के इर्द-गिर्द बुने गए किरदार में साकिब सलीम और सुषमा स्वराज जैसी दिखने-लगने-बोलने वाली केन्द्रीय मंत्री की भूमिका में मोना अम्बेगांवकर फिल्म की सबसे मज़बूत कास्टिंग हैं. अक्षय कुमार, सतीश कौशिक और नरगिस फाखरी अपनी-अपनी मेहमान भूमिकाओं में ठीक-ठाक हैं.

आखिर में, रोहित धवन की ‘ढिशूम’ उन पलों में ज्यादा कारगर साबित होती है, जहां रोहित अपने पिता डेविड धवन मार्का एंटरटेनमेंट की झलकियाँ पेश करते हैं. सतीश कौशिक, विजयराज और वरुण के किरदार डेविड धवन की ‘हार्मलेस’ कॉमेडी फिल्मों के आड़े-टेढ़े किरदारों की ही याद दिलाते हैं. अफसोस, ऐसे मजाकिया पल फिल्म में बस गिनती के ही हैं और ज्यादातर वक़्त फिल्म सिर्फ अपना ही मज़ाक बनाने में गुमसुम रहती है. देखिये, अगर आप उन चंद ख़ास ‘गिफ्टेड’ लोगों में से हैं जो अपना दिमाग हर जगह लेकर नहीं जाते! [2/5]   

Friday, 3 June 2016

हाउसफुल 3: कॉमेडी कोमा में है..! [1/5]

‘कॉमेडी’ कोमा में चली गयी है. अब उसका हॉस्पिटल के बिस्तर से उठना और आपको जी भर के गुदगुदाना न जाने कब होगा? बॉलीवुड की ज़बान में कहें तो, “अब दवा की नहीं, दुआ की जरूरत है”. हँसी के नाम पर रंग, लिंग और नस्ल-भेद को कोंचती टीका-टिप्पणी के बाद, इस बार ‘कॉमेडी’ को शारीरिक अपंगता पर गढ़े गए भौंडे और भद्दे प्रहार झेलने पड़े हैं. घाव गहरे हैं, पर ऐसा नहीं कि सिर्फ ‘कॉमेडी’ को ही मिले हैं. फ़रहाद-साज़िद की ‘हाउसफुल 3’ आपकी सोच, समझ और संवेदनाओं का भी बड़ी बेशर्मी से मज़ाक उड़ाती है, वरना कौन भलामानस होगा जिसे व्हील चेयर पर बैठे ‘दिव्यांग’ की सच्चाई का पता लगाने के लिए उसकी पैंट में चीटियाँ छोड़े जाने पर हँसी आती हो? शादी न हो इसके लिए बेटियों के पेट से थैली (ovary) निकलवा देने के सुझाव के बाद ‘आय एम जोकिंग’ बोल भर देने से क्या सब सिर्फ मज़ाक की हद तक ही रह जाता है?

लन्दन में कहीं एक बहुत पैसे वाला बाप है बटुक पटेल [बोमन ईरानी] जिनका मानना है, “आदमी को सीधा होना चाहिए, उल्टा तो तारक मेहता का चश्मा भी है”. उसकी तीनों बेटियाँ [जैकलीन फर्नान्डीज़, नरगिस फाखरी, लीज़ा हेडन] भी कम नहीं. एक कहती है, “पापा, मैं बच्चा नहीं कर रही.” आपको लग रहा होगा, लड़की प्रेगनेंसी के खिलाफ है? जी नहीं, उसका मतलब है, “आय एम नॉट किडिंग”. बिहार बोर्ड की टॉपर रूबी राय का विडियो खासा वायरल हुआ है आजकल. फिल्म की पृष्ठभूमि लन्दन न होकर बिहार होती तो ये तीनों बड़ी आसानी से खप जातीं. बहरहाल, तीनों के बॉयफ्रेंड्स भी हैं [अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख] जो लड़कियों से कम, उनकी दौलत से ज्यादा प्यार करते हैं. हालात कुछ ऐसे बनते हैं कि तीनों को अँधा, गूंगा और अपाहिज़ बनने का नाटक करना पड़ता है. और फिर जो एक बार नाटक शुरू होता है, वो नाटक कम आपके दिल-ओ-दिमाग के साथ खिलवाड़ ज्यादा लगता है.

विकलांगों के प्रति बॉलीवुड पहले भी इस तरह की असंवेदनशीलता दिखा चुका है. दीपक तिजोरी की ‘टॉम, डिक एंड हैरी’ और इंदर कुमार की ‘प्यारे मोहन’ भूलने लायक ही फिल्में थीं. पर ‘हाउसफुल 3’ में फ़रहाद-साजिद सारी हदें लांघ जाते हैं. सस्ते मज़ाक के लिए घिसे-पिटे जोक्स का पूरा बोरा उड़ेल दिया है दोनों ने. हर किरदार जैसे कॉमनसेंस की स्पेल्लिंग भूल कर उल-जलूल हरकतें करने में लगा रहता है. अक्षय का किरदार स्प्लिट पर्सनालिटी डिसऑर्डर का शिकार है. ‘इंडियन’ शब्द सुनते ही उसके भीतर से एक और किरदार बाहर आने लगता है, पहले वाले से ज्यादा खूंखार. देश का जैसा माहौल है, ये एकदम फिट बैठता है. ‘भारत माता’ ‘गाय’ या ‘लता मंगेशकर और सचिन’ सुनते ही अकसर देश के लोगों में इस तरह के बदलाव आजकल खूब देखे जा रहे हैं. रितेश का किरदार शब्दों के चयन में हमेशा मात खा जाता है. ‘विरोध’ की जगह ‘निरोध’, ‘वाइफ’ की जगह ‘तवायफ़’, ‘खिलाड़ी’ की जगह ‘कबाड़ी’; इसलिए कोई हैरत नहीं अगर उसकी ‘कॉमेडी’ आपको ‘ट्रेजेडी’ लगे तो. अभिषेक का किरदार ‘बच्चन-परिवार’ के इर्द-गिर्द ही घूमता है. कभी बड़े बच्चन साब के पुतले के साथ सेल्फी, तो कभी बहू बच्चन [ऐश्वर्या] के पुतले के साथ रोमान्स!

फिल्म में अगर कुछ भी झेल जाने लायक है, तो वो है अक्षय का सब पर हावी हो जाने का अंदाज़. स्क्रिप्ट से बढ़कर सीन में कुछ न कुछ करते रहने का दुस्साहस ही उन्हें इस तरह की फिल्मों में कामयाब बनाता है. और दूसरा, फिल्म का ‘फ़ेक इश्क़’ गाना जिसमें तीनों नायकों को पैसे के पीछे भागना खलने लगता है और सच्चे प्यार का इमोशन हलके-हलके छू रहा होता है. एक यही वक़्त है फिल्म में जब हँसी हलकी-फुलकी ही सही, साफ़-सुथरी, उजली-उजली दिखती है. अंत में, अगर जैकलीन के किरदार के अंदाज़ में कहूं तो, “फ़रहाद-साजिद, जल्दी कुएं में जाओ (गेट वेल सून)!” और आप के लिए, “ठंडी दवाई लो (टेक अ चिल पिल)!...नहीं तो सरदर्द की गोली तो लेनी ही पड़ेगी! [1/5]    

Friday, 14 August 2015

BROTHERS: Use your Right to Stay Away! [1.5/5]

No offense is taken if you have opted for a plot full of hard clichés but treating it like one is a big bad crime. And Karan Malhotra is a serious offender of doing so in his official remake of WARRIOR- a punchful fighting action drama from Hollywood. In fact, he has been accused of the same in his first venture AGNEEPATH- another remake, this time of a Bollywood blockbuster. Thankfully, the 100 Cr indemnity at the box-office saved him from facing the heat. My prayers go straight to him for his latest sin. BROTHERS is as painful as the heavy and heartless punches in the ring could possibly hurt a regular man. It is so formulaic in its melodramatic emotions and in the laziest cinematic treatment that as an evolved movie-watcher, you would feel disgusted, snubbed and insulted for whatever intellect you could bring along. And the worst part is, you pay for it.

Catholics are the most ill-treated [in their standard portrayal] and idly-written characters in any typical Bollywood film. You don’t need to ask for their names or surnames as they are all the same. Any Fernandez or Braganza will do. Even David and Maria are a better connect. And then, put the holy-cross all around in as many ways you can. Tattoos look cool, on Catholics. They can be freely shown drinking their guts out. Isn’t it a must in their religion? Putting merely a ‘Man’ at the end of a sentence and replacing every other word with its English translation in a Hindi sentence will positively end all the doubts of them being a Fernandez or Braganza or a D’Souza. If you are being impatient to typecast the Catholics, you sure should rush to Karan Malhotra. He is the one-point source to anything and everything related to them. He is the next Mahesh Bhatt in this particular field of interest.

Now, let’s look at the plot. The alcoholic Senior Fernandez [Jackie Shroff] is released from the jail after serving a life term for accidently murdering his loving wife [Shefali Shah]. He is the man seeking redemption for his sin. So, the tears need to be constantly in supply whether it is the matter of ‘khushi’ or ‘gham’. By the way, fighting is the family game of the Fernandez. The elder Fernandez [Akshay Kumar] has left it long back for the sake of his family and is now leading a regular low life. The real Fernandez [Jacqueline] plays the better-half of the reel Fernandez. What a cheesy trivia! The younger and step-Fernandez [Another Malhotra, Siddharth] is angry, very angry. Enters Mr Braganza, the filthy Lalit Modi of MMA [Mixed Martial Art] league! The hunt for the champion of the league will also witness the biggest clash in Indian fighting scene. It is blood against blood.

Gavin O’Connor’s WARRIOR was a perfect film for Karan Malhotra to remake. One could smell from miles as how he is going to adopt it. The melodrama is on its highest. People cry, shout and walk like zombies-on the-loose to release and reveal their stressed present and stormed past. The writing is all impudent, brazen and audacious, especially in the second half where running commentary of the event covers the most of the part. Songs are relatively more comforting and that doesn’t include one of the most the nonsensical and nasty item songs featuring Kareena Kapoor Khan. My takeaway from these dance numbers is the fact that no matter how titillating they are in nature, the people around in the song don’t bother to ‘bother’ the lady in the middle. How gentle, polite and tender Indian Men in front of camera can be!

At the end, I know it is not the end. Many have taken an oath to keep the histrionics of old-bollywood clichés alive till they are in business. Karan Malhotra is just one of them. The other Karan [Johar] I am sure will get busy in finalizing the deal of another remake for him, soon after confirming BROTHERS’ weekend collection at the box-office. Brothers in crime! If you don’t want to fight with your conscience, use your right to stay away! [1.5]                                                     

Friday, 7 August 2015

BANGISTAN: Satire turns sad, silly and superficial! [1.5/5]

Handling satire on current social, political and religious sentiments is never an easy job, at least not as easy as reviewing (bashing; in other word) other’s films. With BANGISTAN, noted film critic Karan Anshuman sneaks into the other side of the business now where he’s all open to face the shots he’s been taking at till now. And I stand in full salutation for him choosing a subject which is more than relevant in today’s times. We desperately need to develop our abilities to laugh at some of the most serious issues in our lives. Satires act like catalysts in trial of that exercise. Sadly, BANGISTAN promises a lot on that front but misses the target by large. Some serious smart writing, sincere efforts and unambiguous intention are all you need and not a buffoonery plot, chaotic climax and pretentious performances to save the day. Here Mr Critic disregards what he’s been preaching all his life.

The film finds its base in a fictional land where two religious radical groups are at warfare to gain supremacy. You don’t need those visible hints to guess that we are looking at our popular Hindu-Muslim extremists. Smartly, both the group-heads are being played on screen by the same actor [the dependable Kumud Mishra in double role]. Two sides of the same coin? Get it? Meanwhile, there are Shankaracharya [Shiv Subramanium] and Imam Saab [Tom Alter] secretly working towards peace, love and harmony between the two communities. Now, the radicals are planning to make a big shout at the international religious summit to be held in somewhere in Poland. The hardcore halfwits chosen to bomb the Peace convention are Praveen Chaturvedi [Pulkit Samrat] and Hafiz Bin Ali [Riteish Deshmukh].

BANGISTAN starts with a bang and showers hints of satire in almost every scene, dialogue and frame but runs out of impressive ideas and additions soon after the successful take-off. The Islamic extremists are seen cursing America’s policies against them sitting in an American fast food joint named FcDonalds. Well and good! The two chosen activists with switched religious identities and orientations for a fool-proof operation fights for each-other’s religious convictions is too quite exciting but soon, it gets stretched over its limits. And then comes, the all preachy, pretentious and predictable climax where all this ‘laugh and think, and laugh again’ satirical efforts ends in the melodramatic way of finishing it off so that you can go home and not die there.

Another big letdowns are the performances; Riteish Deshmukh is some relief and considerably ‘at it’ for the most parts. Pulkit Samrat doesn’t even try to get out of the impression that he is acting only to impress or imitate Salman Khan. Jacqueline Fernandez is credited here as ‘in a special appearance’ and that doesn’t mean she is doing anything special to the film. Chandan Roy Sanyal is good. Aarya Babbar is funny at places. Veterans Kumud Mishra, Shiv Subramanium and Tom Alter don’t disappoint, though are there only for few scenes.

At best, BANGISTAN is one of those incalculable films in which good cinematography, better production-design and scenic locations lure you to stay idle in your seats till the lights go on. Otherwise; even in its 2 hours of modest duration, there are times when you start questioning your sense of judgment about the film, and not about the extreme religious sentiments the film supposed to hit on. Sad, silly and superficial! [1.5/5] 

Friday, 13 February 2015

ROY: A painful writer’s block!

Never judge a book by its cover; and a film by its trailer. Looks can be deceiving. Debutante writer-director Vikramjit Singh’s self-indulgent thriller ROY falls for the same. Suggestively projected as a romantic thriller with some nail-biting tension and edge-of-the-seat action, it is actually a slow, dreary and superficial psychological thriller that travels far too many places but reaches nowhere. Though it is not some Herculean task to anticipate the flight of a thriller having a writer in it as its main lead, Vikramjit Singh tries his best to create a perfect setting for a perfect thriller but couldn’t bless it with a taut story to pull it off.

Writers live their lives through their characters. Characters walk through pathways their creators have crafted for them. And then there are blurred lines in the narration where they both transit into each other’s territory. It may sound easy and simple as lighting a cigarette but it is not when you are a first-timer. Filmmaker Kabir Grewal [the stylishly cool and casual Arjun Rampal] is a perfectionist in almost everything he does and as precise as those three cubes of ice in his favorite drink. His sources of inspiration were categorically been the women in his life. 22 to be exact! And now, he is facing writer’s block. Enters Ayesha Aamir [Jacqueline Fernandez] another filmmaker from London [probably to give Miss J’s distant accent a valid reason]! Kabir starts stealing moments from his relationship with Ayesha to complete his third film about a mysterious serial thief Roy [Ranbir Kapoor in a well-coined dynamic role] but before he could meet the end, Ayesha is gone.

In ROY, Vikramjit Singh gives us a shiny-glossy world as much high on style and sophistication that even the statutory ‘smoking kills’ caption on the screen is written in some fancy font. The psychosomatic bond between the writer and his creation is, though, well-thought; it often gets confusing with a not-so neat & clever screenplay mixed abruptly with the romantic track. The dried out dialogues forcibly talking heavy just for the sake of sounding profound low down the shades of an engaging thriller. One of the high-points in the film takes more than an hour to show up where Kabir & Roy are seen coming ‘not exactly’ together but in one frame. Smartly written and brilliantly shot! Writer’s block allowing the leading man in the film within film in a long-waiting ‘stay where you are’ situation is another smart piece in the writing. Sadly, these are very few in numbers and placed at a tiring distant interval.

Cinematography captures it beautifully; be it the picturesque locations in Malaysia or the esthetically rich sets. Arjun Rampal looks more like coming straight from one of his shoots for fashion magazines. So does Jacqueline but then, there is a lot more to comment on her acting skills; an ineffective effort she needs to do better in. Ranbir Kapoor is the only saving grace for the film. He gives screen the much-needed depth and a starry presence that could make your being there an endeavor worth taking. Well-shot songs are also reasonably good part.

To end, ROY suffers multiple climaxes in the most frustrating screenplay. The comments given to the film within the film like, “Finally, it’s over!”, “pata nahin, yeh film kaise bann gayi?” and “yeh film toh mujhe duba hi degi” help none but to express the exasperation viewers feel and face while seeking out quick exit from the theater. Watch out if you have tons of patience, and love and likings for Ranbir Kapoor! Writer’s block is a painful state for writers; this time it’s for viewers too! [2/5]     

Friday, 25 July 2014

KICK: Have faith in God aka Salman & you might enjoy him taking you for a ride! [2/5]

Many describe most of the mass-entertainers a ‘paisa-vasool’ film. I really want to know what this reckless term is all about. Does a ‘dhaansu’ entry of the hero pay you back a 50 rupee note? How much a Nargis Fakhri item number is worth of, accordingly? And how to evaluate all those silly fight sequences and an emotional backup to the story to justify all the ridiculous actions our hero does?? I am still trying to locate my ‘paisa’ spent on Sajid Nadiadwala’s KICK in my wallet, if it’s come back! No, it’s not there yet! My ‘Paisa’ is not ‘Vasool-ed’.

Getting into direction with a Salman Khan film is one of the wisest decisions Sajid would ever have made. The man who knows it all [Sajid being the most celebrated Film producer] meets the man who does it all [Salman is known for that] and the outcome is all set to break records on box-office but not without testing your patience and questioning your intelligence. The man in question here is nothing but God to his fans. Everything he does on screen robotically becomes believable and justifiable. Otherwise, who would have the guts to propose a name like ‘Devi’ to a character played by Salman Khan? (No offence to women out there!)

So, he’s a good-hearted guy who endorses alcohol ferociously and gets offended by the idea of being a ‘Ghar Jamai’ though he has nothing to be proud of except, of course a good ‘being human’ heart. Wow, how manly he is! Only thing he seeks from life is a kind of adrenalin rush and he can really go far for that. Even stealing from the riches becomes one of the mediums to achieve one such kick. Reminds of DHOOM 3? Why not, it is a distant cousin to that in many aspects. Replacing one accented leading lady with the other irksome victim of same disorder could be one.

KICK also suffers from a bunch of ironies. One that leaves you in splits is when Devi [the Salman Khan] is repeatedly called a ‘headache’, ‘torture’ and ‘unjhelable’ by none other than his girlfriend. Was she referring to the film? I hope so. In one of the last scenes, Salman is seen dancing on ‘Saat Samundar Paar’ from VISHWATMA. This is undeniably the sweetest and cutest tribute to Divya Bharti from his husband Sajid but the irony doesn’t find a place to hide that the yesteryear actress’s suspicious death has drinking habits as allegedly one of the main causes and this whole sequence encourages drinking like there’s no one watching. Awful! 

On the performance meter, it’s Randeep Hooda who brings in the most controlled performance. For making himself confidently able to stand against someone like Salman in a film designed for Salman, Hooda deserves it. The most annoying of the lot is Nawazuddin Siddiqui. His weirdly wicked act of a villainous laugh is so old-fashioned and maddening to hear one after another. As for as Salman is concerned, he is hardly concerned about it! As a true ardent fan, we should not look for logics in whatever he does like after so much criminal cases against him, he’s seen wearing a police uniform at the end; to make it loud and clear that, “Do not try understanding me!” Well, I dare not! And you better not if going for it! [2/5]