Showing posts with label shahid kapoor. Show all posts
Showing posts with label shahid kapoor. Show all posts

Wednesday, 24 January 2018

पद्मावत: दकियानूसी पुरुष मानसिकता का 'पैम्फलेट'! [2.5/5]

ऐसे मुश्किल वक़्त में, जब हमारा समाज महिलाओं के सम्मान, उनके अधिकारों और उनके साथ होने वाले अपराधों के प्रति संवेदनशील होने की हर शर्त नज़रंदाज़ करता जा रहा है; मुझे समझ नहीं आता, संजय लीला भंसाली जैसे जज़्बाती और काबिल फ़िल्मकार को परदे पर 'पद्मावत' कहने की क्या सूझी? हालाँकि मैं देश की संस्कृति और इतिहास से जुड़े महाकाव्यों और लोकगाथाओं को सिनेमाई चोगा पहनाने के खिलाफ नहीं हूँ, और विषय चुनने की स्वतंत्रता को भी फ़िल्मकार का कलात्मक अधिकार समझता हूँ, मानता हूँ; फिर भी भंसाली जैसे फ़िल्मकार से इतनी तो उम्मीद की ही जा सकती थी. 'पद्मावत' राजपूतों की आन-बान और शान के भव्य कशीदों के बीच फँसी एक ऐसी दकियानूसी, गर्वीली और ठेठ पुरुष मानसिकता का 'पैम्फलेट' है, जिसे कोरा इतिहास मान कर देखना, सराहना और उसका जश्न मनाना किसी दुरुस्त दिमाग या दिल के लिए आसान नहीं होगा. राजपूताना शौर्य की नायिका को जौहर के लिए पति से अनुमति मांगते देखना ह्रदय-विदारक नहीं है, तो क्या है? 

भंसाली की 'पद्मावत', मलिक मोहम्मद जायसी के इसी नाम वाले महाकाव्य को अपनी बुनियाद बनाकर इतनी भव्यता से परदे पर परोसती है, कि लोकगाथा जैसी लगने वाली कमज़ोर कहानी उसके नीचे कई बार दम तोड़ती नज़र आती है. मेवाड़ के राजपूत राजा रतन सिंह (शाहिद कपूर) अपनी पहली पत्नी की जिद पूरी करने के लिए, अनूठे मोतियों की खोज में सिंहल (अब श्रीलंका) तक चले आये हैं. वापस लौट रहे हैं, तो साथ हैं सिंहल की राजकुमारी पद्मावती (दीपिका पादुकोण). पद्मावती का रूप इतना बाकमाल कि दिल्ली सल्तनत का खूंखार सुल्तान खिलजी (रणवीर सिंह) उन्हें देखने की गरज से, महीनों तक अपने सैनिकों के साथ मेवाड़ के किले के सामने डेरा जमाये बैठा रहा. दिवाली मनाई, होली मनाई और पता नहीं क्या-क्या! युद्ध टालने के लिए रानी की झलक आईने में दिखा दी गयी है. खिलजी की भूख बढ़ती जा रही है. और कहानी धीरे-धीरे ही सही, खिलजी के षडयंत्रों और राजा रतन सिंह के तेवरों से होते हुए रानी पद्मावती के जौहर की तरफ.

फिल्म का लुक हो, लोकेशन, बड़े-बड़े सेट या किरदारों का पहनावा; भंसाली अपनी पैनी नज़र से दृश्यों की सजावट का ख़ासा ध्यान रखते हैं. 'पद्मावत' जैसी पीरियड फिल्म को इसकी दरकार भी थी, और फिल्म को भंसाली अपने इस पागलपन से नवाजते भी खूब हैं, पर कहीं न कहीं दृश्यों की बनावट, किरदारों के तेवर और फिल्म में इस्तेमाल गानों का फिल्मांकन भंसाली की पिछली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' से इस हद तक मेल खाता है कि भंसाली साब की रचनात्मकता को सराहने की ललक जाती रहती है. फिल्म में रानी पद्मावती का जौहर को जायज़ ठहराने और वीरता का प्रतीक बताने वाले दृश्य के बाद, संजय लीला भंसाली का अपने ही बनाये उम्मीदों के सिनेमा के खंडहर में खुद को दोहराते, ढहते, ढमिलाते देखना दूसरा सबसे दिल बैठा देने वाला वाकया है. और परेशान करने वाला भी. 

अभिनय में 'पद्मावत' रणवीर सिंह के जुनूनी अदाकारी का जीता-जागता नमूना है. मांस के लोथड़े पर दांत गड़ाये, आँखों में धूर्तता और चालाकी की चमक जगाये और हाव-भाव में जिस तरह का पागलपन रणवीर लेकर आते हैं, बहुत अरसे बाद किसी हिंदी फिल्म के खलनायक में दिखे हैं. शाहिद थोड़े मिसफिट जरूर दिखते हैं, अपनी कद काठी की वजह से, पर अभिनय में कम ही निराश करते हैं. दीपिका परदे पर आग की तरह धधकती रहती हैं, और फिल्म के ज्यादातर दृश्यों को खूबसूरत बनाने में पूरा योगदान देती हैं. खिलजी के पुरुष-प्रेमी की भूमिका में जिम सरभ बोल-चाल के लहजे में कमज़ोर होने के बावजूद अच्छे लगते हैं. छोटी भूमिका में ही, अदिति राव हैदरी कहीं-कहीं दीपिका को भी पीछे छोड़ देती हैं.  

आखिर में; 'पद्मावत' एक राजपूताना मोम के पुतलों के अजायबघर जैसा है. देखने में भव्य, सुन्दर और शानदार, पर उन्हें बिना हिलते-डुलते पौने तीन घंटे तक एकटक देखते रहने का दुस्साहस कौन कर पायेगा भला? वैसे भी, तमाम उल-जलूल के विवादों के बीच 'पद्मावत' अब एक फिल्म से कहीं ज्यादा संवैधानिक, राजनीतिक और सामाजिक सतहों पर चल रही गुंडई के प्रति अपना विरोध दर्ज का आन्दोलन बन गई है, तो विरोध का स्वर मुखर करने के लिए ही सही, एक बार देखी जा सकती है. राजपूत कहलाने में सीना चौड़ा होता हो, तब तो जरूर...! [2.5/5] 

Friday, 24 February 2017

रंगून: ‘इस’ इश्क़ और जंग में सब कुछ जायज़ नहीं! [3/5]

विशाल भारद्वाज की नई-नवेली फिल्म ‘रंगून’ को अमेरिकी क्लासिक ‘कासाब्लांका’ से जोड़ के देखना एक दर्शक के तौर पर शायद आपकी सबसे बड़ी भूल होगी. हालाँकि इसकी पटकथा में कहने को बहुत सारे ऐसे पहलू हैं, जो ‘रंगून’ को ‘कासाब्लांका’ जैसा दिखाने-बताने की होड़ में बेसुध लगे रहते हैं. विश्व-युद्ध की पृष्ठभूमि में प्रेम-त्रिकोण की पेचीदगी उनमें से सबसे ज्यादा करीब भी है, सबसे ज्यादा कामयाब भी. फिर भी कमोबेश, यह विशाल भारद्वाज की औसत फिल्मों (सात खून माफ़, मटरू की बिजली का मंडोला) की लिस्ट में ही एक बड़ा इजाफा करने तक सीमित रह पाती है.

रंगून’ आज़ादी से पहले के भारत का इतिहास टटोलने और उसे दुबारा परदे पर परोसने तक तो बहुत जोश-ख़रोश दिखाती है, पर जब बात दर्शकों के सामने अपने किरदारों के दिल चीर कर रख देने की आती है, तो भारद्वाज बड़ी बेचारगी और मासूमियत से कहानी के साथ घालमेल करने में जुट जाते हैं. गनीमत है कि फिल्म में रंगीली, नशीली, कंटीली कंगना, और पंकज कुमार की दिलकश सिनेमेटोग्राफी एक फ्रेम के लिए भी अपनी जगह, अपनी जिम्मेदारी, अपनी जवाबदेही नहीं छोड़ते!

अपने स्टंट खुद करने में माहिर जूलिया (कंगना रानौत) ’40 के दशक की सबसे मशहूर फ़िल्मी सितारा है, साथ ही कभी मूक फिल्मों के ‘एक्शन-स्टार’ रहे रूसी बिलिमोरिया (सैफ अली खान) के दिल का चैन-सुकून भी. रूसी ने ही जूलिया को फुटपाथ से उठा कर आसमान की बुलंदियों तक पहुँचाया है. दोनों के रिश्ते में जमादार नवाब मलिक (शाहिद कपूर) का आना तब होता है, जब जूलिया को बर्मा में अँगरेज़ फौज के सामने प्रोग्राम करने के लिए तलब किया जाता है. मलिक और जूलिया में बढ़ती नजदीकियों के अलावा, देश में आज़ाद हिन्द फौज की सरगर्मियां भी बढ़ने लगी हैं. देशभक्ति जब हवाओं में घुल कर साँसों में आग फूंक रही हो, प्यार कैसे अछूता रह पायेगा? चेहरों पे चढ़े मुखौटे टूटने लगे हैं. इश्क अपनी ज़द, अपनी हद से पार जाने को मचल रहा है.

‘रंगून’ एक बड़े कैनवास की फिल्म होने का सारा दम-ख़म रखती है. प्रोडक्शन-डिजाईन में छोटी से छोटी बारीकियों की बात हो (फिल्म स्टॉक के ज़माने में रील पर पेन से मार्क करना, मुंबई के पुराने इरोस थिएटर का सेट), या बेहतरीन कैमरावर्क के जरिये फिल्म को ‘क्लासिक’ लुक देने का माद्दा; ‘रंगून’ कहीं से भी कमज़ोर या लचर नहीं दिखती. फिल्म में विशाल भारद्वाज का चिर-परिचित राजनीतिक व्यंग/कटाक्ष भी कम ही सही, पर असरदार तरीके से दिख तो जाता ही है. किरदारों को दिलचस्प बनाने की रटी-रटाई कवायद यहाँ भी साफ़ झलकती है. जूलिया अगर ‘फियरलेस नाडिया’ से अपने ताव, तौर-तरीके अपनाती है, तो वहीँ एक अँगरेज़ जनरल उर्दू शेर-ओ-शायरी का मुरीद निकल जाता है.

अभिनय में कंगना सबसे काबिल बनकर उभरती हैं. आपको याद भी नहीं होगा, पिछली बार कब कोई महिला किरदार परदे पर इतनी सशक्त, जांबाज़, दिलेर और उतनी ही मखमली और मजबूर भी लगी हो! शाहिद की अदाकारी आपको ‘हैदर’ की तरह हैरान तो नहीं करती, पर पूरी तरह मंजी हुई लगती है और कहीं भी परेशान नहीं करती. अपने शाहाना अंदाज़ से, सैफ परदे पर मशहूर हॉलीवुड अभिनेता क्लार्क गेबल की याद दिला जाते हैं. शायरी-पसंद ब्रिटिश आर्मी जनरल की भूमिका में रिचर्ड मैकेब गुदगुदाते रहते हैं.   

इतने सब के बावजूद, ‘रंगून’ एक ही फिल्म में कई फिल्में ठूंसी हुई लगती है. जूलिया अपने आप में एक मुकम्मल कहानी का इल्म कराती है. काश, हम उसे और जान पाते! रूसी-जूलिया-मलिक का इश्किया सफ़र भी ज्यादा वक़्त मांगता है. और अंत में; एक बेहद काबिल वॉर-फिल्म, जिसकी सिर्फ झलक ही आपको पूरी फिल्म में देखने मिलती है, और आप मन मसोस के रह जाते हैं कि बॉलीवुड को उसका ‘सेविंग प्राइवेट रायन’ मिलना अभी दूर लगता है. इश्क़ और जंग की ‘इस’ कहानी में सब कुछ जायज़ तो नहीं है, पर 2 घंटे 50 मिनट की इस महत्वाकांक्षी फिल्म में बहुत कुछ देखने और सराहने लायक है. [3/5]   

Friday, 17 June 2016

उड़ता पंजाब (A): चुभती सच्चाई. चुभती फिल्म. [4/5]

गुलज़ार साब की ‘माचिस’ जैसी कुछेक को अलग रख कर देखें तो पंजाब को हिंदी फिल्मों ने हमेशा मीठी चाशनी में ही लपेट कर परोसा है. मुंबई का कैमरा जब भी अमृतसर, भटिंडे या पटियाले में लेंस से कैप हटाता है, हरे-पीले सरसों के खेतों में लाल-नीली चुन्नियाँ लहराती मुटियारें रोटी लेकर दौड़ लगा रही होती हैं. दिन में बैसाखी के मेले और रात में लोहड़ी का जश्न, इससे आगे बढ़ने की हिम्मत पंजाबी सिनेमा ने तो कभी-कभी दिखाई भी है पर बॉलीवुड कमोबेश बचता ही रहा है. अब तक. ‘उड़ता पंजाब’ के आने तक. पंजाब की जो सपनीली तस्वीर आपने ‘यशराज फिल्म्स’ के चश्मे से देखी थी और आज तक अपने जेहन में बसाये घूम रहे थे, अभिषेक चौबे की ‘उड़ता पंजाब’ पहले फ्रेम से ही उस तस्वीर पे चिपके ‘एनआरआई कम्पेटिबल’ चमक को खरोंचने में लग जाती है. सीने पर आतंकवाद का बोझ और पीठ पर ’84 के ज़ख्म उठाये पंजाब को अब हेरोइन, स्मैक और कोकीन की परतों ने ढक लिया है. खुरदुरी, किरकिराती, पपड़ी जमी परतों ने!  

सरसों के खेतों की जगह अब फिल्म बेरंग सफेदे [यूकेलिप्टस] के पेड़ों से शुरू होती है, वो भी रात के अँधेरे में. बॉर्डर पार से पाकिस्तान की जर्सी पहने एक खिलाड़ी हेरोइन का एक पैकेट ऐसे फ़ेंक रहा है, जैसे ओलिंपिक में मेडल जीत लेने का ये उसका आख़िरी चांस हो. नेताओं और पुलिस की मिली-भगत से चल रहे ड्रग्स के इस काले कारोबार का शिकार सब हैं, स्कूल-कॉलेज जाने वाले लड़कों से लेकर उनके पसंदीदा रॉकस्टार टॉमी सिंह [शाहिद कपूर] तक. अपनी मर्ज़ी और खुदगर्जी भरे गानों में गालियाँ बकने वाला ये रॉकस्टार हमेशा नशे में धुत्त, सनकी और गुस्सैल किस्म का आम नशेड़ी है, जिसका अपने ऊपर कोई जोर नहीं. सरताज सिंह [दिलजीत दोसंझ] एक आम पुलिसवाला है जिसे सच्चाई मानने में कोई ख़ास तकलीफ़ नहीं है तब तक, जब तक उसका छोटा भाई खुद नशे में गिरफ्त में नहीं आ जाता. डॉ. प्रीत [करीना कपूर खान] के साथ मिलकर अब सरताज इस पूरे रैकेट की जड़ तक पहुंचना चाहता है. इन सब के बीच एक बिहारन [आलिया भट्ट] भी हर पल पिस रही है. अच्छी ज़िन्दगी की तलाश ने उसे इस गर्त में ला फेंका है, अब जाने कब और कैसे इस कैद से उसकी रिहाई मुमकिन होगी?

फिल्म शुरू ही हुई है, जब थाने की कोठरी में बंद टॉमी अपने रसूख की धौंस में हो-हल्ला मचा रहा है और अपने छोटे भाई की हालत से हिला हुआ सरताज बाहर बैठा नशे को कोस रहा है. थोड़ी ही देर में आप देखते हैं, सरताज टॉमी की थप्पड़ों और घूंसों से जम कर धुलाई कर रहा है. ये बॉलीवुड के लिए नया है. इस एक वाकये से अभिषेक चौबे तय कर देते हैं कि फिल्म किरदारों को तवज्जो देती है न कि उन्हें निभाने वाले अभिनेताओं के कद को. वरना ये वही बॉलीवुड है जो परदे पर किस बड़े स्टार का नाम पहले आएगा, जैसे फ़िज़ूल के हाय-तौब्बा से निर्माताओं की जान सुखा देता था. ‘उड़ता पंजाब’ जमीनी हकीकत को इतनी बेरूखी और बेदर्दी से आपके सामने रखती है कि इसके कुछ दृश्य आपको फिल्म ख़त्म होने के काफी बाद तक परेशान करते रहते हैं. ‘एनएच 10’ के आख़िरी सीन में अनुष्का का किरदार किस बेखौफ़ियत से सिगरेट जलाती है और फिर लोहे की सरिया जमीन पर खरोंचते हुए विलेन की ओर बढती है. आज भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं. ‘उड़ता पंजाब’ उसी धारदार कलम [सुदीप शर्मा] से निकली है.

अभिनय में शाहिद अपने ‘कमीने’ वाले पागलपन में पूरे जोश-ओ-खरोश से वापस लौट आये हैं. ठहराव में तो अभी भी गुंजाईश बहुत है पर जिस उतावलेपन और बेचैनी से वो ड्रग एडिक्ट की भूमिका निभाते हैं, कहीं कहीं अपने पिता पंकज कपूर जी की झलक छोड़ जाते हैं. करीना ठीक ही लगती हैं. दिलजीत वाकई में दिल जीत लेते हैं. एक ख़ास किस्म की सादगी तो है ही उनमें, अभिनय में भी कहीं कोई कमी नहीं दिखती. देखना होगा कि बॉलीवुड उन्हें आगे किस तरह ट्रीट करता है. और अब बात आलिया की. आलिया फिल्म की सबसे मजबूत कड़ी हैं. उनकी बिहारी बोली में थोड़ी घालमेल जरूरी दिखती है, पर जिस दर्द को वो बिना बोले फिल्म में जीते नज़र आती हैं, वो आलिया को आज के दौर के नामचीन अभिनेताओं की श्रेणी में ला खड़ा करने के लिए काफी है.

अंत में, ‘उड़ता पंजाब’ आसान फिल्म नहीं है और एकदम से परफेक्ट भी नहीं. पर फिल्म में कुछ ऐसा भी नहीं, जो नहीं कहा जाना चाहिए या जिसे बेहतर तरीके से कहा जा सकता था. गालियों की थोड़ी अति ज़रूर है पर उनसे कहीं ज्यादा चुभती है सच्चाई. फिल्म के एक हिस्से में टॉमी अपने चाहनेवालों के सामने स्टेज में बेबाकी से कह जाता है, “मुझे सिर्फ ड्रग्स पता था. अपने गाने में मैंने वही डाल दिया. मुझसे गये-गुजरे तुम लोग हो, जिन्होंने उसमें फिलोसोफी ढूंढ ली और मुझ 22 साल के लौंडे को रॉकस्टार बना दिया”. ‘उड़ता पंजाब’ देखने से ज्यादा, सोचने की फिल्म है! देखिये, सोचिये और प्लीज शुतुरमुर्ग मत बने रहिये. [4/5]      

Thursday, 22 October 2015

SHAANDAAR: Epic fail! [1.5/5]

Learn the rules before you choose to unlearn everything and make as many mistakes as you could never afford earlier. Is this the new addition in the rulebook for filmmakers in Bollywood? If not so, I fear there has to be some scam as how and why Vikas Bahl would choose a flawed, faulty and fire-less script like SHAANDAAR for his next after the all brave, bold and one of the best films in recent times QUEEN. Has creative complacency hit the talent in question? I hope not but SHAANDAAR is a discouraging example of ‘you never go in a memorial service to just admire the beauty of the coffin’; unless you are in a black humor production which even SHAANDAAR is supposedly not.

With SHAANDAAR, Vikas Bahl tries to show us what fate the candy-floss cinema of Disney would meet if made in Bollywood. The only fact he probably forgets midway that Disney itself has tasted the same flavor of disappointment in their first foray, most would not love to remember as KHOOBSURAT starring Sonam Kapoor. Bahl transports the viewers straight from the all relatable Janakpuri in Delhi [where QUEEN was located] to some fancy and fairy place of vast green lawns, serene lakes dipped in blue moonlight and cosmic castles on the likes of Czech historical architecture.

The plot itself is hugely borrowed, traditional and uncomplicated but a perfect in all probability for a fairytale romantic film. An insomniac orphan is brought into an overcast house where everyone lives under the dark shadow of a controlling, scheming and evil old lady [the veteran Sushma Seth]. 20 years down the line, the orphan Alia [Alia Bhatt] still gets consoled by her father [Pankaj Kapoor] that someday, someone will come in her life to make her sleep. The prince charming enters as the wedding planner Jagjinder Jogindar [Shahid Kapoor] for the other daughter of the house [Sanah Kapoor]. Now, this wedding chaos sees the gold-obsessed Fundwani [Sanjay Kapoor] with his gym-loving dumbbell brother-cum-groom making it all a business deal with the old-lady. Both the families are on the edge of bankruptcy and see the other as the only hope for their survival.

Vikas Bahl beautifully introduces the elements of fine animation to tell the story whenever it decides to travel in flashback. Those three chunks of animated part are so impressive, well-designed and technically clean that you wish it lasts for the rest two hours also, of the total duration of the film. The screenplay and the dialogues [by Anvita Dutt] are totally uneven, patchy and distasteful. The orphan being not an orphan but an illegitimate child is never a revelation. And why it has to be a fact always maintained in a Bollywood film that the male designer will be a gay in hideout? Bahl earned respects of all sorts for bringing out the undiscovered layers in today’s women’s personality and with such boldness that one feels proud to have someone so gutsy but here, his female characters are either too strong-headed or in too compromising position. A plump, curvy and bulky bride to be is teased continuously for obvious reasons but waits for her father and the large-hearted prince to intervene. Sometimes, just one slap on screen ensures scores of claps inside the theater! You missed it, Mr. Bahl!

With Pankaj Kapoor, Shahid and his sister Sanah in one frame, SHAANDAAR is more interesting family affair off-screen than on-screen. The sparkling chemistry between the three Kapoors is cheering. Sanah impresses with her first acting sting and her lovely and lively presence on screen. Alia is a complete show-stealer. The innocence she brings with her matches the emotional need of the character. Niki Walia captures your attention in her comeback. Sanjay Kapoor’s being there can only be seen as a justification of budget issues to cast Anil Kapoor.

Overall, SHAANDAAR remains Vikas Bahl’s over-ambitious, forgettable and flawed expedition to the corrupt commercial world of box-office driven success where content takes back seat and the canvas holds the steering wheel. An epic fail! [1.5/5]

Thursday, 2 October 2014

HAIDER: A Bollywood rare that tries to speak…emotionally & politically! [4/5]

1995, Kashmir. When single screen cinemas like Faraz & Sheila in Srinagar were turned into a full-fledged army camps & detention centers, we at the other side were probably unscathed enjoying those terribly silly love-stories on VHS in our drawing rooms and least bothered about that ‘integral part’ of our country. Calling it ‘integral’ itself is an irony. We normally don’t do that to other states. Are we? Vishal Bhardwaj’s HAIDER is a strong political statement retold and represented covered in the long dark shrouds of Shakespearian emotional saga. It’s depressingly sad, gloomy, violent, nerve-racking and makes you bleed emotionally.

Haider [Played by Shahid Kapoor] returns to his soil after his father goes missing in the bleak times of militancy contaminating the Jhelum waters. The disappearance soon gets linked with the unseen before closeness between his mother [Immeasurably talented Tabu] and his power-hungry uncle [Kay Kay Menon in a well-suited comfortable role]. The hunt for the missing and the haunting ache of losing all his emotional supports lands him into the fiery world of hatred, vengeance and revolt at personal front.   

Adopted from ‘Hamlet’ of William Shakespeare, HAIDER suffers from the 'Chutzpah' of Vishal Bhardwaj as a deep and sound filmmaker who ruthlessly puts you through the gloomiest atmospheric tale of Kashmir in the times of brutal political turmoil. This is the time of ambiguity when even the closest to your heart can ask you, “Whose side are you on?”. This is the time when ‘Freedom’ merely has just one connotation to it. The burnt doors, broken windows, unclaimed houses and people holding their identity cards waiting in line for getting searched; Bhardwaj sensitively paints the pain and melancholia in the air. There is a scene actually where a man in a mental shock refuses to enter his own house before being searched by anyone. Created to give you a moment to laugh but really?

In its one of the most comical sequences, Vishal Bhardwaj gives us two of Salman Khan fans who also share the name with Salman and run a VHS parlor. There are also moments and elements snitched from the original work like the slightest intimation of layered mother-son relationship. It does make you uncomfortable at first but the makers deserve a pat on back for such bold baby-step. In other, watch out for the old gravediggers stealing the moment at the climax.

And now the performances! Not many might be familiar with Narendra Jha by name but this man exceeds all expectations as a fine performer in the role of Haider’s father. You will find Kashmir in him in all senses. Tabu as an unsettling soul seeking serenity is a mesmerizing presence on screen. She makes us miss her more in films. Kay Kay Menon is comfortably in his zone. Somehow, this is a role we have seen him wearing like a skin. Shraddha Kapoor doesn’t leave any scope to complain. Irrfan Khan in a special appearance brings a good amount of joy and a flare of surprise.

And then there is Shahid Kapoor! Where in the first part he hardly shows anything unforeseen and mostly repeats himself, in the second half he completely blows you off with a brilliantly acted monologue piece and constantly reinventing his acting skills!                 

Despite all this, there is of course a muddled theatrical concluding part, bearably lengthy duration of nearly 3 hours and harshly done back and forth narrative to offer a bumpy ride and a sense of dissatisfaction but the melancholic shades in the characters and in the character of Kashmir both painted beautifully by some of the most sincere and serious performances make HAIDER an experience worth putting your time and money in. A bollywood film trying to speak is rare and should get a warm welcome! (4/5)

Friday, 6 December 2013

R…RAJKUMAR: The Worst Mash-up of Action, Emotion & Drama! Southern curry turns sour & tasteless!! [1.5/5]

Try to visualize 12 minutes of bone cracking- neck breaking fight stunts, 10 minutes of absurdly insensitive & irksome concept of romance where the boy does nothing but stalking the girl and 3-4 minutes of bum shaking- chest popping dance sequences filled with pelvic movements & blended in with equally annoying lyrics with no sense or sensibility! It is not hard I guess, since we all have seen such formula lately in many 100 Cr club entries. Now, multiply this whole formula with 5, add some credit rolls in the opening & closing and whatever filth/waste you will take home is nothing but Prabhu Dheva’s southern curry & sheer stupidity in the name of mass entertainment called ‘R…RAJKUMAR’!  

‘R…RAJKUMAR’ is the worst mash-up of all the ingredients required for a blockbuster. It has action, it has drama and it has humor but lacks a good punch in the storyline and the much-needed smart & skilled expert hands to mix it well. The wafer-thin story doesn’t give much scope to shock & surprise you in every sense. Romeo Rajkumar [Shahid Kapoor’s first & the most commercial attempt to set the box-office ringing], a fearless rowdy working as the most promising sidekick to Shivraj [Sonu Sood in an equal share of screen presence] falls in love at the first sight with Chanda [Sonakshi gets repetitive in her typical ‘Dabangg’ avatar]. Game Changes when Shivraj’s lust for Chanda forces Rajkumar to stand against his powerful master.

Film doesn’t bother to show any kind of involvement of intelligence, sensibility or respect, neither in writing nor in performances. Characters mouth dialogues that start & end with harsh addressing sounds and with very little hints of logics! Women here are just a material to own at any cost and even thrown in the pool of gaming as the winner’s trophy. In performances, Shahid shows off his upper hand in highly flexible moves for action & dance. Sonu also succeeds in flaunting his well-built muscles and in some of the comic scenes. Sonakshi should really need to work on her priorities in choosing roles. I fear if this would land her in the league of forgetful actors. In others; from Ashish Vidyarthi to Asrani, everyone else is as loud as they could be. Notice if you can, Bharat Dabholkar wearing Merlyn Monroe printed Ties whenever he appears on the screen and that could add some joy to feel in the wasteland of tasteless entertainment.        

In the very climax, Shivraj beats & thrashes Rajkumar his guts out with metal rods, wooden furniture and anything that comes in way! Our Romeo Rajkumar as he is supposed to be in deep love; feels no pain or hurting…so do we but because of the beatings and bashings we have been experiencing since the very start to become numb till the time, to any kind of brutality.  

In other words or in better words if I choose to describe Prabhu Dheva’s  ‘R…RAJKUMAR’, it would end up sounding like bam…bang…bash…biff…buff…bong…bonk…bop…clang…clank…crash…dong…fash…pock…plunk…shoop…shwap…swoosh…snap…slap…splat…throb…thud…thump…thung…thunk…tup…whack…wham…whop…whump and zlopp! This weekend, be blessed-be safe-stay at home! [1.5/5]

Friday, 20 September 2013

PHATA POSTER NIKHLA HERO: A nice break from double-meaning jokes but still not enough to relish as we expect! [2/5]

Expectations don’t always ripe in a healthy product. Sometimes, they just fall flat on your face. Sometimes, they go hysterically wrong to create humour. Sadly, Rajkumar Santoshi’s PHATA POSTER NIKHLA HERO belongs to the previous category. Santoshi earlier tried and expected to re-create his classic comic caper ANDAZ APNA APNA and ended up with a lesser product called AJAB PREM KI GAJAB KAHANI, this time he genuinely and visibly tries to replicate the success-story of APKGK but again…expectations don’t always ripe in a healthy product.

A single mother who wants his son to be an ‘imaandar’ police inspector but the son is more interested in rising as the new poster-boy of Bollywood and also doesn’t want to hurt his loving mother’s feelings. This may look old-school formulaic Bollywood story-line but trust me, it has the potential to make you smile & giggle at the comedy of errors it CAN create but it doesn’t. A comic book styled film that is filled with cartoon-ish caricatures [Saurabh Shukla as local don so resembles with Motu of Motu-patlu comics, skinny twinkling-eyed glam doll heroine, hero is so swift that when he fights all you can see is the blasting dust & dirt on the screen and a villain with a mission to destroy the world], why would need melodrama of emotional exploitation only to slower the pace and lower the amount of fun? I still don’t get it.

In a hospital where the mother is fighting for her life, when the son is informed as some Dr. Vinod khanna is asking for him, all this movie-fanatic son can come with is, “vinod khanna doctor kab bann gaye?” He sure is very comfortable in his dream world of movies even in such emotional times. This is the most hilarious joke it has and I loved it. In other, when someone passes remark on Mukesh Tiwari playing the villain that “who’s this Jackie Shroff look-alike?” you really find it hard to stop giggling as you already had thought the exactly same of his get-up.

And how can I forget that one of the most enjoyable cameos in recent! Santoshi’s favorite Salman khan appears as himself like he did in APKGK but this time, he’s in full form. He also hints at the ANDAZ APNA APNA sequel in process. Who knows…someday we will be lucky enough to see that!! For the rest, writing only lows down the standard. Though it is a good relief to see a clean comedy that doesn’t rely on adult double-meaning one-liners, but jokes here are either forced or too flat to laugh out loud. Screenplay also doesn’t give a constant pleasurable experience.

On the merits, it is a pleasant surprise to see yesteryear actress PADMINI KOLHAPURE making a comeback in Hindi films [she was there in Marathi cinema always]. As the overtly done typical loud Indian filmy mother, she does full justice to her given part. We sure want to see more of her in more meaty roles]. Ileana D’Cruze, after BURFI, made a lot of promises as a competent actress but this is not something she would expect to create a buzz for. She is there and mostly in some beautifully picturised songs. But the film belongs to Shahid Kapoor. His dedication, his effort shows in every single scene. He does all he could to make you laugh & cry. I wish writing had been really a little kind to him to support his commitment. Poor fellow!

With Anjum Rajbali & K K Raina, Rajkumar Santoshi once was known for his crispy-tight-punchy writing and screenplay that holds you for the most of the times in theaters  It seems I am talking about some gone lost filmmaker of past. I hope he comes back with his old charm soon but as of now, PHATA POSTER NIKHLA HERO is not the Rajkumar Santoshi Film we want. It’s uninspiring, exasperatingly lengthy, formulaic and less funny than we expected. Watch it if you are Shahid Kapoor Fan, you won’t get disappointed! [2/5]