Showing posts with label vishal bhardwaj. Show all posts
Showing posts with label vishal bhardwaj. Show all posts

Friday, 28 September 2018

पटाखा: चटख किरदार, विस्फ़ोटक अभिनय! [4/5]


सारे रिश्ते हर वक़्त लगाव की चाशनी में डूबे रहें, नहीं होता. सारे रिश्ते हमेशा ही नफरतों की आग में भुनते रहें, ये भी नहीं होता, पर कुछ एकदम अलग से होते हैं. चंपा (राधिका मदान) और गेंदा (सान्या मल्होत्रा) के रिश्ते जैसे. नाम फूलों के, पर अंदाज़ काँटों से भी तीखे, जहर बुझे और नुकीले. जनम से सगी बहनें, लेकिन करम से एक-दूसरे की कट्टर दुश्मन. भारत-पाकिस्तान जैसे. एक को भिन्डी बेहद पसंद हैं, तो दूसरी भिन्डी का नाम सुनकर ही इस कदर बौखला जाती है कि किसी का खून तक कर दे. एक का सपना ही है अपना खुद का डेरी फार्म खोलना, तो दूसरी को दूध देख के ही मितली आने लगती है. ‘मुक्का-लात ही जिनके लिए मुलाक़ात का बहाना है, और अजीब-ओ-ग़रीब गालियों का सुन्दर प्रयोग आपस की बातचीत का ज्यादातर हिस्सा. आम रिश्तों में जहां प्यार, दुलार और अपनापन जैसे नर्म, नाजुक इमोशन्स अपनी जगह बना रहे होते हैं, यहाँ गेंदा और चम्पा के बीच गुस्सा, जलन, नफरत हावी है. दोनों एक-दूसरे को फूटी आँख नहीं सुहातीं, और कभी-कभी तो लगता है कि एक-दूसरे को नीचा दिखाने की जिद में ही अपने किरदारों की पसंद-नापसंद, सपने-उम्मीदें गढ़ती रहती हैं.

विशाल भारद्वाज की ‘पटाखा अपनी गंवई पृष्ठभूमि, रोचक किरदारों और उनके बीच घटने वाली मजेदार घटनाओं के साथ हिंदी कहानी की चिर-परिचित शैली को परदे पर उकेरने की एक बेहद सफल कोशिश है. विशाल इससे पहले शेक्सपियर और रस्किन बॉन्ड के साहित्य को सिनेमाई रूप दे चुके हैं. इस बार भी, जब वो दर्शकों के लिये चरण सिंह पथिक की एक छोटी कहानी ‘दो बहनें’ को चुनते हैं, मनोरंजन की कसौटी पर कोई चूक नहीं करते. पथिक की कलम हमें राजस्थान के एक छोटे से गाँव का हिस्सा बना रख छोड़ती है, जहां रंग-रंगीले किरदार बड़ी बेपरवाही और घोर ईमानदारी से अपने खालिस ज़ज्बातों की पूरे शोर-शराबे के साथ बयानबाज़ी करते हैं. विशाल बेशक इसे नाटकीय और भरपूर मनोरंजक बनाने में बखूबी अपना योगदान देते हैं. बेटियों को बीड़ी न फूंकने की सलाह देते हुए बापू (विजय राज) कहता है, “बापखाणियों की! बच्चेदानी झुलस जावेगी, बाँझ बन के रह जाओगी. कौन करेगो ब्याह?’’ गेंदा के पास अलग सवाल है, “पड़ोस की ताई ने तो खो-खो की टीम जन दी, 5 साल की थी, तब से फूंके हैं बीड़ी. वो तो न हुई बाँझ”. लड़ाई सिर्फ जबान तक नहीं रहती, चम्पा और गेंदा जब एक-दूसरे का झोंटा पकड़-पकड़ के लड़ती हैं, पूरा गाँव देखता है और वो ये तक नहीं देखतीं कि बीच-बचाव कराने आया उनका बापू भी धक्के से गिरकर गोबर में लोट रहा है.

‘पटाखा अपने आप में एक अलग ही दुनिया है. यहाँ शादियों के फैसले पत्थर को टॉस की तरह उछाल कर किये जाते हैं. थूक से गीला हिस्सा आने पर बड़की का ब्याह, सूखा आया तो छोटकी का. गाँव के रंडवे पटेल की बहू नेपाली है, दाम देकर ब्याही गयी है. गालियों, गंदगियों और मार-पीट, लड़ाई-झगड़े से भरी एक ऐसी दुनिया, जो सुनने में काली भले ही लग रही हो. देखने में एकदम रंगीन है. ईस्टमैन कलर जितनी रंगीन. ऐसी दुनिया, जिसमें जाने से आपको कोई गुरेज न हो. इसका काफी सारा क्रेडिट किरदारों में हद साफगोई और उन किरदारों में जान फूंकते कुछ दिलचस्प, काबिल अदाकारों के अभिनय को जाता है. गेंदा के किरदार में जब सान्या पागलों की तरह परदे पर उछलती हैं, ‘दंगल’ वाले अक्खड़, पर बंधे-बंधे से किरदार की खाल भी टूट कर चकनाचूर हो जाती है. फिल्म के दूसरे हिस्से में शादीशुदा गेंदा तो और भी ज्यादा प्रभावित करती है, खासकर अपने डील-डौल और हाव-भाव में संजीदगी ले आकर. राधिका मदान चम्पा के किरदार में जिस बेपरवाही से घुसती हैं, परदे पर किसी विस्फ़ोट से कम अनुभव नहीं होता उन्हें देखना. दागदार दांतों से निचला ओंठ दबाते, उनकी शरारती आँखों की चमक देर तक याद रह जाती है. न थमने-न रुकने वाली शुरूआती लड़ाईयों से लेकर आखिर में ह्रदय-द्रवित कर देने वाले उलाहनों और तानों के मार्मिक दृश्य तक, दोनों का पागलपन एक-दूसरे को टक्कर भी देता है, और एक-दूसरे का पूरा साथ भी.

‘पटाखा में सुनील ग्रोवर भी खासे चौंकाते हैं. एक तरह फिल्म के सूत्रधार भी वही हैं. नारद मुनि की तरह बीच-बीच में आते हैं और फिल्म को एक नया रुख देकर निकल लेते हैं. दोनों बहनों के साथ उनका रिश्ता अनाम ही है, पर शायद सबसे ज्यादा करीबी. दोनों जब लड़ती हैं, तो टिन का डब्बा पीट-पीट कर नाचता है, जब शांत रहती हैं तो लड़ने के लिए उकसाता है. फिल्म के होने की वजह में इस ‘डिपर’ का होना भी उतना ही ख़ास है, जितना चंपा-गेंदा का. परेशान पिता की भूमिका में विजयराज सटीक हैं. यह भूमिका निश्चित तौर पर उनकी सबसे जटिल है. अपने हाव-भाव में विजयराज इस बार अपनी उस जानी-पहचानी, लोकप्रिय छवि से भी दूर रहने की कोशिश करते हैं, जहां उनके अभिनय में रस अक्सर उनके हाज़िर-जवाब, लच्छेदार संवादों का मोहताज़ रहती है.

आखिर में, ‘पटाखा किसी हज़ार-दस हज़ार की लड़ी जितनी ही मजेदार है. एक बार फटनी शुरू होती है, तो ख़तम होने का नाम ही नहीं लेती. हालाँकि कभी कभी दिक्कत का सबब भी वही बन जाती है. विशाल अक्सर बीच-बीच में ट्रम्प-मोदी, भारत-पाकिस्तान, इजराईल-फ़िलिस्तीन जैसे रूपकों के साथ, राजनीतिक व्यंग्य और राष्ट्रीय सरोकार के प्रति अपना प्रेम दर्शाते रहते हैं, लेकिन मैं इसे सीधे-सादे तौर पर ‘एक अजीब से रिश्ते की एक गज़ब ज़ज्बाती कहानी’ ही मान कर देखना पसंद करूंगा, जहां कहानी का चरमोत्कर्ष आपका दिल भर दे, और आँखें नम कर दे. [4/5]                  

Friday, 20 April 2018

बियॉन्ड द क्लाउड्स: मजीदी के सिनेमा पर बॉलीवुड के बादल! [2.5/5]

मुंबई के रेडलाइट इलाके की एक इमारत है. छोटे-छोटे कमरों से भरे गलियारे में जिस्मों के मोल-भाव चल रहे हैं. एक माँ अपने क्लाइंट के साथ कमरे में दाखिल होती है, एक छोटी बच्ची कमरे से निकल कर चुपचाप दीवार से लग कर खड़ी हो जाती है. उसे कुछ समझाने, बताने या कहने की अब जरूरत भी नहीं पड़ती. स्लमडॉग मिलियनेयर को आये 10 साल बीत चुके हैं, और सलाम बॉम्बे तो 30 साल पहले आई थी. मुंबई की इन बदनाम, तंग गलियों में तंगहाल जिंदगियों के हालात, हो सकता है अब भी बहुत ज्यादा न बदले हों, मगर जब माज़िद मजीदी जैसे वाहिद और काबिल फ़िल्मकार आज भी परदे पर अपनी कहानी कहने के लिए, उन्हीं मशहूर फिल्मों के उन्हीं चिर-परिचित दृश्यों की परिपाटी का सहारा लेते हैं, सवालों से कहीं ज्यादा बढ़कर मायूसी होती है. क्या मुंबई शहर की, शहर के इस सबसे निचले-गंदले हिस्से की पूरी समझ मजीदी साब को फिल्मों से ही उधार में मिली है? या फिर उनकी यह कोशिश महज़ किसी ख़ास बकेट-लिस्ट का एक पड़ाव भर है?

ईरानी फ़िल्मकार माज़िद मजीदी पारिवारिक रिश्तों में आत्मीयता खोजने के लिए सीधी-सरल और मासूमियत भरी कहानियों के लिए जाने जाते हैं. लापरवाही से छोटी बहन ज़ाहरा के जूते गंवाने के बाद, नए जूतों के लिए नयी-नयी तिकड़में लगाता अली तो याद ही होगा (चिल्ड्रेन ऑफ़ हेवन)? बियॉन्ड द क्लाउड्स भी ऐसे ही एक भाई-बहन की कहानी है. हालांकि मासूमियत तो छोडिये, उनके बीच के ज़ज्बात भी बहुत रह-रह कर, बुझे-बुझे ही आप तक पहुँचते हैं. आमिर (ईशान खट्टर) ड्रग्स के धंधे में है. तारा (मालविका मोहनन) धोबी घाट पर कपड़े इस्तरी करती है. एक रोज, तारा पर गन्दी नज़र रखने वाले अक्षी (गौतम घोष) पर तारा हमला कर देती है, और अब वो जेल में है, तब तक जब तक अक्षी ठीक होकर बयान देने की हालत में न आ जाए. एक बड़ा हाथ मारकर लाइफ राकेट करने की बेचैनी के बीच, अब आमिर अक्षी और उसके परिवार की देखरेख में फंसा है.

मुंबई में फ्लेमिंगो देखा है कभी? हर साल आते हैं कच्छ से उड़कर. बियॉन्ड द क्लाउड्स भी ईरान से उड़कर आया लगता है. हालाँकि मुंबई का लगने की जद्द-ओ-जहद में बनावटीपन कुछ ज्यादा ही  हावी हो जाता है. ईशान खट्टर का सांवलापन पहले फ्रेम से आखिरी फ्रेम तक पहुँचते-पहुँचते किसी फेयरनेस क्रीम के शेडकार्ड जैसे नतीजे दिखाने लगता है. फिल्म में हर बदनसीब औरत किसी न किसी बेवड़े से परेशान होकर जिंदगी के इस तकलीफ़देह मुकाम तक पहुंची है. माँ-बाप का न होना बड़ी सहूलियत से कार-एक्सीडेंट के मत्थे चढ़ जाता है. और फिल्म में सबसे गैर-जिम्मेदाराना भागेदारी तो विशाल भारद्वाज के हिस्से आती है, जिन्होंने फिल्म के हिंदी संवाद लिखे हैं. उनकी किसी एक ट्रांसलेटर से ज्यादा की भूमिका कभी नज़र ही नहीं आती. विशाल की कलम से सिर्फ रूखे-सूखे शब्द ही निकलते हैं, उनमें किसी किस्म का कोई भाव, कोई ख़ास लहजा, किसी तरह का कोई जायका दिखाई ही नहीं देता. रहमान साब के बाद, अगर इस फिल्म में औसत काम के लिए किसी के पैसे कटने चाहिए तो विशाल भारद्वाज के.

मरा हुआ हाथी भी सवा लाख का होता है. मजीदी साब अपने सिनेमा की झलक जरूर दिखाते हैं, कई बार तो भड़ास के तौर पर भी. इसी कड़ी में, परछाईयों के साथ उनके प्रयोग एक-दो बार नहीं, फिल्म में बार-बार सामने आते हैं. आमिर की अक्षी के परिवार (एक बूढी माँ और दो नाबालिग़ बेटियों) के साथ के रिश्तों में वो ईमानदारी, वो मासूमियत, वो सहजता, वो गर्माहट पूरी कामयाबी से आपको छू जाती है, जिसके लिए मजीदी साब को आप हमेशा से चाहते आये हैं. मगर पूरी फिल्म में ऐसे मौके गिनती के हैं, बेहद कम हैं. ईशान और मालविका दोनों अपने-अपने अभिनय में घोर संभावनायें और मज़बूत करते हैं.   

बियॉन्ड द क्लाउड्स के आखिरी पलों में उम्रकैद झेल रही एक माँ का बच्चा चाँद देखने की जिद कर रहा है. जेल में ही पैदा और पला-बढ़ा होने की वजह से उसने कभी चाँद देखा ही नहीं है. माज़िद मजीदी का सिनेमा बस इक इसी पल में सांस लेता सुनाई देता है, बस एक इतने में ही पूरी फिल्म से ज्यादा मुकम्मल लगता है. बाकी के वक़्त तो आप बस एक हिंदी फिल्म देख रहे थे. मुंबई में बनी, मुंबई पे बनी, एक शुद्ध हिंदी (विशाल भारद्वाज की बदौलत) की फिल्म! [2.5/5]             

Friday, 29 December 2017

ज़बां गुनगुनाती है...(2017's 15 Best Hindi Movie Songs)


# kidre javaan- Haraamkhor
Singer: Jasleen Royal
Lyrics: Aditya Sharma
Composed by: Jasleen Royal

# saahiba- Phillauri
Singers: Pawni Pandey, Romy
Lyrics: Anvita Dutt
Composed by: Shashwat Sachdev

# ye ishq hai- Rangoon
Singer: Arijit Singh
Lyrics: Gulzar
Composed by: Vishal Bhardwaj

# mann beqaid hua- Anaarkali of Aarah
Singer: Sonu Nigam
Lyrics: Prashant Ingole
Composed by: Rohit Sharma

# maana ke hum yaar nahin (female)- Meri Pyaari Bindu
Singer: Parineeti Chopra
Lyrics: Kausar Munir
Composed by: Sachin-Jigar

# o sona tere liye- Mom
Singers: AR Rahman, Shashaa Tirupati
Lyrics: Irshad Kamil
Composed by: AR Rahman

# phir wahi- Jagga Jasoos
Singer: Arijit Singh
Lyrics: Amitabh Bhattacharya
Composed by: Pritam

# tujhe namami ho- Raag Desh
Singers: Shreya, Sunidhi, KK, Rana Mazumder
Lyrics: Sandeep Nath
Composed by: Rana Majumder

# ghar- Jab Harry Met Sejal
Singers: Nikita Gandhi, Mohit Chauhan
Lyrics: Irshad Kamil
Composed by: Pritam

# barfani (female)- Babumoshai Bandookbaaz
Singer: Orunima Bhattacharya 
Lyrics: Ghalib Asad Bhopali
Composed by: Gaurav Dagaonkar

# chal tu apna kaam kar- Newton
Singer: Raghubir Yadav
Lyrics: Irshad Kamil
Composed by: Rachita Arora

# title track- Tu Hai Mera Sunday
Singer: Shalmali Kholgade
Lyrics: Milind Dhaimade
Composed by: Amartya Rahut (Bobo)

# rafu- Tumhari Sulu
Singer: Ronkini Gupta
Lyrics: Santanu Ghatak
Composed by: Santanu Ghatak

# dil diyaan gallan (unplugged)- Tiger Zinda Hai
Singer: Neha Bhasin
Lyrics: Irshad Kamil
Composed by: Vishal and Shekhar

# rozaana- Naam Shabana
Singer: Shreya Ghoshal
Lyrics: Manoj Muntazir
Composed by: Rochak Kohli

Friday, 25 August 2017

बाबूमोशाय बन्दूकबाज़ (A): गैंग्स ऑफ़ यूपी! [3/5]

देसी कट्टेबाज़ों की जो कच्ची-पक्की दुनिया हमने देखी-सुनी है, अनुराग कश्यप, तिग्मांशु धूलिया और विशाल भारद्वाज की फिल्मों के बदौलत ही है. उत्तर प्रदेश और बिहार की उबड़-खाबड़ ज़मीन में कुकुरमुत्ते की तरह उगते, राजनीतिक सत्ता के हाथों कठपुतली की तरह नाचते और अपराध को 'शक्ति' की सीढ़ी बनाकर बात-बात पर खून की होली खेलते किरदारों में 'नायक' खोजने का दम अब तक इन्हीं चंद फ़िल्मकारों ने दिखाया था. कुशान नंदी की 'बाबूमोशाय बन्दूकबाज़' भी परदे पर इन तमाम फ़िल्मकारों और उनकी चर्चित फ़िल्मों का जश्न एक श्रद्धांजलि की तरह पूरी शिद्दत से मनाती है. किरदारों के तेवर, उनका रूखापन, उनकी बेख़ौफ़ ज़बान, कहानी में जिस्मानी प्यार, बेहयाई, बेवफ़ाई और वार-पलटवार की अंधाधुंध रफ़्तार के बीच 'डार्क ह्यूमर' का भरपूर इस्तेमाल; 'बाबूमोशाय बन्दूकबाज़' वो सब कर गुजरती है जिसे आप 'गैंग्स ऑफ़ वास्सेपुर' जैसी फिल्मों में कभी दिल खोल कर, तो कभी दबी जुबान में ही सही, सराह चुके हैं. खून का रंग बस्स उतना गाढ़ा नहीं लगता, कहानी में गहरे जज़्बातों से कहीं ज्यादा 'इरादतन' दांव-पेंच ज्यादा नज़र आते हैं और फिल्म दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश भी नहीं करती. 

बाबू (नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी) मौत का 'पोस्टमैन' है. कभी दीदी (दिव्या दत्ता) तो कभी दूबे (अनिल जॉर्ज) से पैसे लेकर लोगों का क़त्ल करता है. हद दर्जे का मर्द आदमी है. बेगैरत और पक्का हरामी. फुलवा (बिदिता बाग़) के साथ उसकी आसान जिंदगी में थोड़ी हलचल तब होती है, जब अपने ही एक जबरदस्त फैन बांके (जतिन गोस्वामी) के साथ उसकी होड़ लगती है कि दिये गये 3 चेहरों में से कौन कितने ज्यादा मारेगा? बाबू के लिए उसकी इज्ज़त, उसका नाम दांव पर है जबकि बांके के लिए एक मौका, अपने आप को अपने गुरु की नज़र में काबिल साबित करने का. मगर इन सब में बहुत कुछ और भी है, जो प्याज के छिलकों की तरह धीरे-धीरे उतरता रहता है. 

गालियाँ देने में मर्दों को टक्कर देने वाली लोकल पॉलिटिशियन दीदी हो, या अपनी ही बीवी को दूसरे मर्द से तेल-मालिश करवाते देखने का रसिया दूबे; 'बाबूमोशाय बन्दूकबाज़' रंगीन किरदारों से भरी पड़ी है. लोकल थाने का इंस्पेक्टर (भगवान तिवारी) बेटी की चाह में 6-7 बेटे पैदा कर चुका है. फ़ोन पर लोगों के नंबर गालियों के नाम से रखता है. बीच शूटआउट के बीच बीवी का फ़ोन लेना नहीं भूलता, और फ़ोन रखने से पहले 'आया, तो ले आऊँगा' कहना. इस एक किरदार में ही आपको इतनी रंगीनियत मिलती है, कि परदे पर हर बार आते ही आप चौकन्ने हो जाते हैं. फिल्म का 'डार्क ह्यूमर' गज़ब है. आखिर के एक सीन में, एक महिला किरदार बियाबान में अपनी मौत का इंतज़ार कर रही है, और घर पर उसका बूढ़ा ससुर उसे खोजते हुए चिल्ला रहा है, "कहाँ मर गयी?". 

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की अदाकारी और इस तरह की भूमिकाओं में उनकी पूरी पकड़ होने के अलावा, फिल्म अपनी ज़मीन से जुड़े रहने की कोशिश में उभर कर सामने आती है. मोटरसाइकिल पर एक पुलिसवाला आ रहा है, मगर पीछे बैठा हुआ. चलाने वाला एक 12-14 साल का लड़का है. बाबू जब 'काम' पर नहीं होता है, खेतों के बीचोंबीच बने अपने घर के बाहर-भीतर लुंगी और शर्ट में घूम रहा होता है. हालाँकि फिल्म पर 'गैंग्स ऑफ़ वास्सेपुर' की छाप इस कदर है कि हर वक़्त आप दोनों फिल्मों के दृश्य मिला कर देखने में ही उलझे रहते हैं. चाहे वो हाथापाई, गुत्थमगुत्थी के रीयलिस्टिक फाइट-सीन हों, या 'तार बिजली से पतले हमारे पिया' की तर्ज़ पर टिन के कनस्तर बजाते-गाते लोकगीत की बनावट.   

आखिर में; 'बाबूमोशाय बन्दूकबाज़' लव, सेक्स और धोखा के तमाम प्रसंगों के बीच ठेठ मर्द किरदारों की कहानी में पैरवी भले ही करता हो, अंत तक आते-आते सशक्त और चालाक औरतें ही फिल्म पर हावी रहती हैं. इनमें से ज्यादातर किरदार और प्रसंग फिल्म की कहानी में रहस्य का विषय हैं, इसलिए यहाँ विस्तार से लिखना थोड़ी ज्यादती होगी. 'बाबूमोशाय बन्दूकबाज़' में बहुत कुछ मनोरंजक है, बहुत कुछ 'गैंग्स ऑफ़ वास्सेपुर' जैसा. हाँ, बेहतर होता अगर थोड़ी गहराई भी होती, और थोड़ी बहुत अलग 'अपने' जैसी. [3/5]     

Friday, 24 February 2017

रंगून: ‘इस’ इश्क़ और जंग में सब कुछ जायज़ नहीं! [3/5]

विशाल भारद्वाज की नई-नवेली फिल्म ‘रंगून’ को अमेरिकी क्लासिक ‘कासाब्लांका’ से जोड़ के देखना एक दर्शक के तौर पर शायद आपकी सबसे बड़ी भूल होगी. हालाँकि इसकी पटकथा में कहने को बहुत सारे ऐसे पहलू हैं, जो ‘रंगून’ को ‘कासाब्लांका’ जैसा दिखाने-बताने की होड़ में बेसुध लगे रहते हैं. विश्व-युद्ध की पृष्ठभूमि में प्रेम-त्रिकोण की पेचीदगी उनमें से सबसे ज्यादा करीब भी है, सबसे ज्यादा कामयाब भी. फिर भी कमोबेश, यह विशाल भारद्वाज की औसत फिल्मों (सात खून माफ़, मटरू की बिजली का मंडोला) की लिस्ट में ही एक बड़ा इजाफा करने तक सीमित रह पाती है.

रंगून’ आज़ादी से पहले के भारत का इतिहास टटोलने और उसे दुबारा परदे पर परोसने तक तो बहुत जोश-ख़रोश दिखाती है, पर जब बात दर्शकों के सामने अपने किरदारों के दिल चीर कर रख देने की आती है, तो भारद्वाज बड़ी बेचारगी और मासूमियत से कहानी के साथ घालमेल करने में जुट जाते हैं. गनीमत है कि फिल्म में रंगीली, नशीली, कंटीली कंगना, और पंकज कुमार की दिलकश सिनेमेटोग्राफी एक फ्रेम के लिए भी अपनी जगह, अपनी जिम्मेदारी, अपनी जवाबदेही नहीं छोड़ते!

अपने स्टंट खुद करने में माहिर जूलिया (कंगना रानौत) ’40 के दशक की सबसे मशहूर फ़िल्मी सितारा है, साथ ही कभी मूक फिल्मों के ‘एक्शन-स्टार’ रहे रूसी बिलिमोरिया (सैफ अली खान) के दिल का चैन-सुकून भी. रूसी ने ही जूलिया को फुटपाथ से उठा कर आसमान की बुलंदियों तक पहुँचाया है. दोनों के रिश्ते में जमादार नवाब मलिक (शाहिद कपूर) का आना तब होता है, जब जूलिया को बर्मा में अँगरेज़ फौज के सामने प्रोग्राम करने के लिए तलब किया जाता है. मलिक और जूलिया में बढ़ती नजदीकियों के अलावा, देश में आज़ाद हिन्द फौज की सरगर्मियां भी बढ़ने लगी हैं. देशभक्ति जब हवाओं में घुल कर साँसों में आग फूंक रही हो, प्यार कैसे अछूता रह पायेगा? चेहरों पे चढ़े मुखौटे टूटने लगे हैं. इश्क अपनी ज़द, अपनी हद से पार जाने को मचल रहा है.

‘रंगून’ एक बड़े कैनवास की फिल्म होने का सारा दम-ख़म रखती है. प्रोडक्शन-डिजाईन में छोटी से छोटी बारीकियों की बात हो (फिल्म स्टॉक के ज़माने में रील पर पेन से मार्क करना, मुंबई के पुराने इरोस थिएटर का सेट), या बेहतरीन कैमरावर्क के जरिये फिल्म को ‘क्लासिक’ लुक देने का माद्दा; ‘रंगून’ कहीं से भी कमज़ोर या लचर नहीं दिखती. फिल्म में विशाल भारद्वाज का चिर-परिचित राजनीतिक व्यंग/कटाक्ष भी कम ही सही, पर असरदार तरीके से दिख तो जाता ही है. किरदारों को दिलचस्प बनाने की रटी-रटाई कवायद यहाँ भी साफ़ झलकती है. जूलिया अगर ‘फियरलेस नाडिया’ से अपने ताव, तौर-तरीके अपनाती है, तो वहीँ एक अँगरेज़ जनरल उर्दू शेर-ओ-शायरी का मुरीद निकल जाता है.

अभिनय में कंगना सबसे काबिल बनकर उभरती हैं. आपको याद भी नहीं होगा, पिछली बार कब कोई महिला किरदार परदे पर इतनी सशक्त, जांबाज़, दिलेर और उतनी ही मखमली और मजबूर भी लगी हो! शाहिद की अदाकारी आपको ‘हैदर’ की तरह हैरान तो नहीं करती, पर पूरी तरह मंजी हुई लगती है और कहीं भी परेशान नहीं करती. अपने शाहाना अंदाज़ से, सैफ परदे पर मशहूर हॉलीवुड अभिनेता क्लार्क गेबल की याद दिला जाते हैं. शायरी-पसंद ब्रिटिश आर्मी जनरल की भूमिका में रिचर्ड मैकेब गुदगुदाते रहते हैं.   

इतने सब के बावजूद, ‘रंगून’ एक ही फिल्म में कई फिल्में ठूंसी हुई लगती है. जूलिया अपने आप में एक मुकम्मल कहानी का इल्म कराती है. काश, हम उसे और जान पाते! रूसी-जूलिया-मलिक का इश्किया सफ़र भी ज्यादा वक़्त मांगता है. और अंत में; एक बेहद काबिल वॉर-फिल्म, जिसकी सिर्फ झलक ही आपको पूरी फिल्म में देखने मिलती है, और आप मन मसोस के रह जाते हैं कि बॉलीवुड को उसका ‘सेविंग प्राइवेट रायन’ मिलना अभी दूर लगता है. इश्क़ और जंग की ‘इस’ कहानी में सब कुछ जायज़ तो नहीं है, पर 2 घंटे 50 मिनट की इस महत्वाकांक्षी फिल्म में बहुत कुछ देखने और सराहने लायक है. [3/5]   

Friday, 12 February 2016

FITOOR: Oh, you (Hopeless) beauty! [2.5/5]

Apart from the jingoistic emotions and vigorous political projection attached to it, India has advanced another reason to not lose its possession over Kashmir. Bollywood loves to shake down this heavenly geographical part & pride of India to its maximum, sometimes by planting a great Shakespearean saga of love, power and betrayal under the grime of its atrocious past [Read: Vishal Bhardwaj’s HAIDER] or sometimes just by using its picturesque postcard locations as a canvas to paint someone’s cinematic dream. Abhishek Kapoor’s FITOOR fits the bill for the latter. Along with his man behind the lenses Anay Goswami, Abhishek stuns you with magnetic visuals capturing icy lakes, snow-clad wooden foot-over bridges, crimson-red mansions and some equally wooden-evenly frosty faces in and around too, in identical respect.

Official adaptation of Charles Dickens’ GREAT EXPECTATIONS, FITOOR is a tale of two star-crossed childhood lovers. They look nothing more than puppets in evil hands of fate dancing on someone else’s tune. Impoverished Noor [Aditya Roy Kapoor] finds a manipulative curator in Begum Hazrat [Tabu] and a susceptibly shifting lover in her daughter Firdaus [Katrina Kaif]. Their ways go apart to meet again but destined to demand more from their lives. The obsession fueled by the love and longing is ready to self-destruct all the dreams and hopes one is always lived for.

FITOOR is very much like the actors playing parts in it. It looks as ravishing, radiant and exquisite as Katrina Kaif on any given day. You can look breathlessly at both until they try to communicate with you. Ms Kaif’s weird diction and pronunciation force you to look out for a ‘never there’ remote control that could either fast-forward the scene or just mute her to make you switch to the ‘beauty-admiration’ mode again. Film also starts behaving like Ms Kaif, at times. It speaks, and a lot but expressions do get lost while being translated on screen. Guess what? Ms Kaif goes to London in this film too. Why? To get her admired accent. How many more times Bollywood will bless her with that added explanatory mention for her accent??

It is also on the likes of Aditya Roy Kapoor. He makes his presence felt on screen but does it at such a lifeless pace and with such a static force that you can never call it ‘a moving experience’. A self-destructive youth caught in the ill-fated love; haven’t we seen him before in such pitiable state? But the one where the film never ceases to hold the power to impress and ignite emotions on many levels is the performance of Tabu. This role earlier had the never-aging, ever-young Rekha in it but Tabu owns it now. From the sharp and shrewd lonesome soul to the hysterically remorseful aging beauty, she looked never so exposed. In other, the casting does have some surprising names from Lara Dutta and Aditi Rao Hyderi to ghazal singer Talat Aziz, mostly in favor of the film.

FITOOR doesn’t often satisfy you as a great drama or a gorgeous love-story but with the controlled direction, some amazing musical renditions by Amit Trivedi and a totally outstanding cinematography, it remains one of those unfortunate cinematic efforts that doesn’t get a full support from its lead pair and dies in a tough fight to survive its killing pace. [2.5/5] 

Friday, 22 January 2016

JUGNI: Music Leads the Way! [3/5]

A simple, unpretentious and wide-eyed country boy is trying to be apologetic to the girl he’s been with all night under the same sheet. Local liquor brand can be held responsible but the girl is taken aback, “Sorry? What for?” “For everything”, the boy is in deep guilt. “Not for everything. Say sorry only for why you left me alone there.” The girl is definitely more independent, free and open, and emotionally less complicated. So is Shefali Bhushan’s JUGNI. It likes to have its own sense of rhythm with melodies that induce extreme likeness and energy in you to match up with the beats life throws at you.

Vibhavari [Sugandha Garg], a small-time music director from Mumbai lands in a small village in Punjab in search of soulful Sufi music that might give her all the recognition and respect she wants from the world. Her spell with the local talents greatly reminds you of Sneha Khanwalkar’s stint in MTV’s SOUND TRIPPIN. Old timer Bibi Saroop [Sadhana Singh] and her son Mastana [Siddhant Bahl] are her best bets. Where Bibi Saroop is more into earthy, emotional and expressive Sufi music, her son loves to be the man of masses. His songs can be as weirdly enjoyable as having rhyming words like ‘Kidney-Sidney’. The bonding over the music collaboration slowly starts overlapping on the relationships on both the sides. Mastana’s loudmouthed girlfriend Preeto [Anurrita Jha] knows for sure that no city girl can ever be trusted. The live-in partner of Vibhavari, Sid [Samir Sharma] still doesn’t understand much about her recent decisions in life.

Shefali, in her first directorial venture gives us a fresh breeze of storytelling that is highly enriched with melodic tunes, believable characters, some real good performances if not great, an eye-pleasing cinematography and a writing that never settles for being a regular. The music sessions filmed in/for the film are undoubtedly the best moments in the film. The participation of celebrated names like A R Rehman and Vishal Bhardwaj makes sure this small ‘all heart’ musical doesn’t remain small in terms of giving you a good time in theatres. Watching Sadhna Singh making a great comeback is a different pleasure all together. She is still very much skilled to enthuse life even in a dull frame. Anurrita Jha is effortless. Samir Sharma plays it as neat as it should be.

Siddhant Bahl impresses with his ease and energy. The job was to look a high-spirited, ever-excited and over the top character that wears more colors than the shade-card of any Paint manufacturing brand at any given time. And Siddhant is always at it. The other two names that make JUGNI work are Shellee and Sugandha Garg. Shellee’s dialogues range from being madly rustic to finely consequential. Sugandha on the other hand provides a solid support to the story with a character-sketch that can promptly ask for a quick financial help from her boyfriend soon after throwing at him a hint of break-up. She looks every bit of the free-spirited Vibhavari.

Overall, JUGNI comes as a pleasant surprise that leaves you wanting more of its fresh approach in storytelling, likeable characters and a celebratory session of refreshing music. Some loose ends and an uneven screenwriting can always be overlooked if you are leaving the theatre and thinking of how soon you can get these soundtracks on your phone playlist. If not for anything else, for your EARS only! [3/5]              

Thursday, 1 October 2015

तलवार : साल की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक ! [4.5/5]

सबूतों, गवाहों और उनके बयानों के मद्देनजर सच को तलाशने की जुगत में अपनी भावनाओं को अलग रख कर एक तटस्थ माध्यम बने रहना बहुत ही मुश्किल है. हम जो देखना चाहते हैं, जो सुनना चाहते हैं और जो मानना चाहते हैं, उसी के इर्द-गिर्द सच्चाई की परिकल्पना तैयार करने में लग जाते हैं. हैरत की बात नहीं, जब एक ही घटना से जुड़े तमाम लोगों का सच एक-दूसरे से एकदम अलग दिखाई और सुनाई देने लगते हैं. मेघना गुलज़ार की ‘तलवार’ हमारी पुलिस, कानून और न्याय व्यवस्था पर एक ऐसा तंज है, जो अपनी बात रखने के लिए सनसनीखेज तरीकों का इस्तेमाल बिलकुल नहीं करती और सच्चाई के करीब रहने की एक भरपूर और कामयाब कोशिश करती है. सच्ची और रोमांचक आपराधिक कहानियों पर आपने बहुत सी फिल्में देखीं होंगी, अच्छी भी, बुरी भी पर ‘तलवार’ जिस ख़ामोशी और ईमानदारी से आपको डराने, सचेत करने और गुस्सा दिलाने में सक्षम साबित होती है, कोई और फिल्म उस ऊंचाई तक पहुँचने का साहस ही नहीं कर पाती.

नोएडा, उत्तर प्रदेश में आरुषि हत्याकांड के घटनाक्रमों से प्रेरित, मेघना गुलज़ार की ‘तलवार’ बिना किसी की तरफदारी किये आपके सामने घटना का सिलसिलेवार ब्यौरा कुछ इस तरह रखती है, जैसे अकीरा कुरोसावा की फिल्म ‘रशोमोन’. जैसे-जैसे घटनाक्रम अपने तौर-तरीके, रंग-रूप और हाव-भाव  बदलती है, हमारा नजरिया, हमारी सोच, किरदारों के प्रति हमारी वफादारी भी उतनी ही तेज़ी से पलटती दिखाई देती है. पेशे से डॉक्टर, टंडन दम्पति [नीरज कबी और कोंकणा सेन] की 14-वर्षीया एकलौती बेटी की लाश उसके ही कमरे में मिली है. शुरूआती जांच में लापरवाह पुलिस का शक घर के नौकर पर जाता है, जिसकी गैरमौजूदगी ही उसके मुजरिम होने का सबूत मान लिया जाता है. पुलिस की हडबडाहट तब बढ़ जाती है जब नौकर की लाश दो दिन बाद उसी घर की छत पर मिलती है. आनन-फानन में पुलिस अपने अधकचरे सबूतों के बल पर डॉक्टर-दम्पति को ही एक प्रेस-कांफ्रेंस के जरिये अपराधी घोषित कर देती है. टीवी में न्यूज़ पैनल पर बैठे दिग्गजों और सामने बैठे हम ड्रामा-पसंद भारतीयों को वैसे भी हमेशा से ऐसा ही सच भाता रहा है जिसमें कुछ सनसनीखेज हो, और फिर इस खुलासे में तो आंतरिक सम्बन्धों, रिश्तों में कालापन और भावुकता से लबरेज मसालों की कोई कमी ही नहीं थी. बहरहाल, जांच का जिम्मा अब CDI [क्रिमिनल डिपार्टमेंट ऑफ़ इन्वेस्टीगेशन] के पास है, जिसकी बागडोर काबिल ऑफिसर कुमार [इरफ़ान खान] संभाल रहे हैं.

‘तलवार’ एक ऐसी धारदार थ्रिलर फिल्म है जो आपके यकीन, आपकी समझ को हर वक़्त टटोलती और तौलती रहती है. हालाँकि पुलिस की बेपरवाह जांच वाले दृश्य मज़ेदार हैं, आपको हंसी भी आती है पर एक डर भी आपके जेहन को जकड़े रहता है कि जहां व्यवस्था इतनी लचर, लापरवाह और पूर्वाग्रहों से ग्रसित है वहाँ इन्साफ की उम्मीद करना कितना मुश्किल है. हत्या जैसे बड़े अपराधों में पुलिस जिस बेरुखी और बेदिली से काम करती दिखाई देती है, और फिर कानून व्यवस्था जिस बेरहमी से उसके नतीजों के साथ खिलवाड़ करती है, आप बेचैन हुए बिना रह नहीं पाते. लगातार बदलते गवाह, सबूतों की अनदेखी, जन-मानस की भावनाओं को संतुष्ट करने की कवायद और समाज की सोच को न्याय का मापदंड बनाते हमारे न्याय-मंदिर, इस फिल्म में बहुत कुछ है जो आपके दिल को काफी वक़्त तक कचोटता रहेगा.

इतने सब के बावजूद, फिल्म आपके मनोरंजन में कोई कमी नहीं छोडती. ब्लैक ह्यूमर के कुछ बहुत ही सधे हुए प्रयोग आपको इस फिल्म में देखने मिलेंगे. घर के एक कमरे से दूसरे कमरे तक आवाज़ पहुँचने-न पहुँचने की जांच परख में एक सहायक अधिकारी का लोकगीत गाना और फिल्म के बेहतरीन अंतिम क्षणों में पहली टीम का दूसरी जांच टीम के हास्यास्पद नतीजों की खिल्ली उड़ाना, फिल्म के बहुत सारे मजेदार दृश्यों में से कुछ ख़ास हैं. फिल्म के एक नाटकीय प्रसंग में, तब्बू का होना फिल्म को देखने की एक और वजह दे जाता है. तब्बू इरफ़ान की बीवी की भूमिका में हैं, जिनके रिश्ते में अब अगर कुछ बचा है तो बस तलाक, हालाँकि कोर्ट में दोनों के पास कोई भी वजह नहीं है. इन दोनों के रिश्ते में गुलज़ार साब की फिल्म ‘इजाज़त’ की झलक और मौजूदगी बड़ी ख़ूबसूरती से पिरोई गयी है.  अभिनय की कहें तो इरफ़ान अपनी भूमिका में पूरी तरह रचे-बसे दिखाई देते हैं. ये उनकी कुछ बेहद जटिल भूमिकाओं में से एक है, जहां उनके किरदार के जज़्बाती उतार-चढ़ाव उन्हें अभिनय के लिए काफी बड़ा कैनवास दे जाते हैं. नीरज कबी और कोंकणा सेन [खास तौर पर ‘अभी रोना भी है’ वाले सीन में] उम्दा हैं. सोहम शाह, गजराज राव, अतुल कुमार अपनी भूमिकाओं में कहीं कोई कसर नहीं छोड़ते.

अंत में; मेघना गुलज़ार की ‘तलवार’ एक बेहद कसी हुई, सुलझी, समझदार और बहुत बढ़िया फिल्म है. एक ऐसी फिल्म, जो सच को सनसनीखेज नहीं बनाती, फिर भी आप पर अपनी पकड़ कभी ढीली नहीं पड़ने देती. साल की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक, और थ्रिलर फिल्मों में शायद सबसे ऊपर! न देखने की कोई वजह ही नहीं! [4.5/5] 

Thursday, 2 October 2014

HAIDER: A Bollywood rare that tries to speak…emotionally & politically! [4/5]

1995, Kashmir. When single screen cinemas like Faraz & Sheila in Srinagar were turned into a full-fledged army camps & detention centers, we at the other side were probably unscathed enjoying those terribly silly love-stories on VHS in our drawing rooms and least bothered about that ‘integral part’ of our country. Calling it ‘integral’ itself is an irony. We normally don’t do that to other states. Are we? Vishal Bhardwaj’s HAIDER is a strong political statement retold and represented covered in the long dark shrouds of Shakespearian emotional saga. It’s depressingly sad, gloomy, violent, nerve-racking and makes you bleed emotionally.

Haider [Played by Shahid Kapoor] returns to his soil after his father goes missing in the bleak times of militancy contaminating the Jhelum waters. The disappearance soon gets linked with the unseen before closeness between his mother [Immeasurably talented Tabu] and his power-hungry uncle [Kay Kay Menon in a well-suited comfortable role]. The hunt for the missing and the haunting ache of losing all his emotional supports lands him into the fiery world of hatred, vengeance and revolt at personal front.   

Adopted from ‘Hamlet’ of William Shakespeare, HAIDER suffers from the 'Chutzpah' of Vishal Bhardwaj as a deep and sound filmmaker who ruthlessly puts you through the gloomiest atmospheric tale of Kashmir in the times of brutal political turmoil. This is the time of ambiguity when even the closest to your heart can ask you, “Whose side are you on?”. This is the time when ‘Freedom’ merely has just one connotation to it. The burnt doors, broken windows, unclaimed houses and people holding their identity cards waiting in line for getting searched; Bhardwaj sensitively paints the pain and melancholia in the air. There is a scene actually where a man in a mental shock refuses to enter his own house before being searched by anyone. Created to give you a moment to laugh but really?

In its one of the most comical sequences, Vishal Bhardwaj gives us two of Salman Khan fans who also share the name with Salman and run a VHS parlor. There are also moments and elements snitched from the original work like the slightest intimation of layered mother-son relationship. It does make you uncomfortable at first but the makers deserve a pat on back for such bold baby-step. In other, watch out for the old gravediggers stealing the moment at the climax.

And now the performances! Not many might be familiar with Narendra Jha by name but this man exceeds all expectations as a fine performer in the role of Haider’s father. You will find Kashmir in him in all senses. Tabu as an unsettling soul seeking serenity is a mesmerizing presence on screen. She makes us miss her more in films. Kay Kay Menon is comfortably in his zone. Somehow, this is a role we have seen him wearing like a skin. Shraddha Kapoor doesn’t leave any scope to complain. Irrfan Khan in a special appearance brings a good amount of joy and a flare of surprise.

And then there is Shahid Kapoor! Where in the first part he hardly shows anything unforeseen and mostly repeats himself, in the second half he completely blows you off with a brilliantly acted monologue piece and constantly reinventing his acting skills!                 

Despite all this, there is of course a muddled theatrical concluding part, bearably lengthy duration of nearly 3 hours and harshly done back and forth narrative to offer a bumpy ride and a sense of dissatisfaction but the melancholic shades in the characters and in the character of Kashmir both painted beautifully by some of the most sincere and serious performances make HAIDER an experience worth putting your time and money in. A bollywood film trying to speak is rare and should get a warm welcome! (4/5)

Friday, 10 January 2014

डेढ़ इश्क़िया: मिज़ाज कातिलाना, अंदाज़ शायराना! उम्दा!! [4/5]

फिल्म के एक अहम सीन में, जब दबंग विधायक जाँ मुहम्मद [विजयराज अपने निहायत ही जाने-पहचाने अंदाज़ में], जिन्हें नवाब बनना-दिखना-लगना-कहलाना पसंद है, और उसके गुर्गों का सामना खालू [नसीरूद्दीन शाह] और बब्बन [अरशद वारसी] से होता है...दोनों ही गुट एक दूसरे को पिस्तौल के निशाने पर रख लेते हैं! मुश्किल ये है की अब पिस्तौल पहले कौन हटाये? इसी पेशोपेश में सुबह हो जाती है! अगर आप समझ पायें कि कहानी लख़नऊ के आस-पास की है, जहाँ की तहज़ीब और तमीज़ 'पहले आप-पहले आप' में रची-बसी है तो बहुत मुश्किल नहीं है अभिषेक चौबे की लज्ज़तदार कॉमेडी थ्रिलर 'डेढ़ इश्क़िया' का लुत्फ़ उठाना!

'डेढ़ इश्क़िया' उन चंद फिल्मों में से है जिसकी ख़ूबसूरती जिस शिद्दत से कलम से निकलती है, उसी बख़ूबी पर्दे पे भी रंग लाती है! फ़िल्म आपको एक ऐसी दुनिया में ले जाती है जहाँ के मिज़ाज कातिलाना, किरदार गुस्ताख़ और तबियत शायराना है। उर्दू महज़ लफ़्ज़ों तक नहीं रुकती, हवाओं और फिज़ाओं में रूह की तरह बेपरवाह बहती है। पिछली बार ऐसा कुछ तेवर आपने तिगमांशु धुलिया की 'साहब बीवी और गैंगस्टर' में महसूस किया होगा। सुनकर या पढ़कर अगर आपको लग रहा हो, ये एक बीते दौर की पुरानी फ़िल्म है तो आप एक बार फिर गलत हैं। अभिषेक चौबे जिस तरह फ़िल्म को एक अलग अंदाज़ से अपने बिंदास ह्यूमर और बेबाक किरदारों के साथ परोसते हैं, फ़िल्म आपको ना सिर्फ बाँधे रखती है नयेपन का भी पूरा एहसास कराती है! 

खालू [नसीर साब] पे अब उमर असर दिखाने लगी है पर जवान दिल के साथ वो अभी भी महमूदाबाद रियासत की बेगम पारा [बेइंतिहाई खूबसूरत माधुरी] का शायराना शौहर बनने की होड़ से खुद को पीछे नहीं रख पाता! ऐसे ही एक और नकली नवाब हैं विजयराज जो एक क़ैद शायर [मनोज पाहवा] की मदद से बेगम के दिल और रियासत दोनों पर काबिज़ होना चाहते हैं। जल्दी ही ये सारी कवायद परत-दर-परत साज़िशों और किरदारों के बदलते अक्स का नमूना बन जाती है...और फिर शुरू होता ही दौर, दिलचस्प हादसों का जिनकी भनक आपको कतई नहीं लगती! खुराफाती बब्बन [अरशद] और बेगम की हमराज़ मुनिया [हुमा कुरैशी] भी इस सारी जद्द-ओ-जेहद का हिस्सा हैं।

फिल्म की जान सिर्फ कहानी ही नहीं है, विशाल भारद्वाज के मजेदार डायलॉग- बशीर बद्र साब की शायरी- खूबसूरत सिनिमेटोग्रफी और किरदारों का शानदार अभिनय फिल्म को एक अलग मुकाम पर ले जाता है। जहाँ एक-एक फ्रेम आपको दीवार पे सजी तस्वीरों का गुमान कराती है, किरदारों के ज़बानी इज़हार चेहरे पे मुस्कुराहट बिखेर देते हैं, वहीं फिल्म का स्क्रीनप्ले बहुत ही संजीदा तरीके से आपको उस मौहाल के एकदम करीब ले जाता है। बेगम के कमरे में बजता ग्रामोफ़ोन, उस पर बेगम अख्तर की ठुमरी 'हमरी अटरिया पे आओ जी', शायराना जलसे में मशहूर शायर नवाज़ देवबंदी की मौजूदगी...यहाँ कुछ भी बेढंगा, बेवजह नहीं है! फिल्म के आखिर में, बेगम अख्तर की ग़ज़ल 'वो जो हम में तुम में करार था' और उस पे फिल्माया गया शूटआउट सीन लाजवाब है. इस तरह का तजुर्बा हमें अक्सर टोरंटीनो की फिल्मों में देखने को मिलता है।

आखिर में सिर्फ इतना ही, 'डेढ़ इश्क़िया' 'इश्क़िया' जितनी मजेदार या मज़ाकिया भले ही ना हो, सूरत और सीरत में उस से कहीं बेहतर फिल्म है। काफी वक़्त बाद, एक ऐसी हिंदुस्तानी फिल्म जिसमें उर्दू को एक वाजिब तवज़्ज़ो अता की गयी है। समझ में आती हो तो बेशक़ देखनी चाहिये, नहीं आती हो फिर भी देखिये! [४/५]  

Friday, 8 November 2013

SATYA 2: Another disastrous contribution to Indian cinema…with love from Ram Gopal Varma! [1/5]

No matter what cast, creed & category you belong, you must have encountered people mostly clad in crisp ironed formals & with great vocal skills; who sure have a ‘never heard before’ plan to secure your happy life, a profitable concept to put your money in for a humongous guaranteed return or even a ‘work from home’ chain-business to join for an easy & quick solution to all your worries. Who hasn’t met a salesman before, with pamphlets & booklets to handover you on your regular bus-stand, at market place & where not?

In similar manner, we see the leading man of SATYA 2- Ram Gopal Varma’s another disastrous contribution to Indian cinema, selling off a promising concept of forming a new underworld ‘company’ that would believe in not showing off its powers but in planting its roots all over undercover to extract more in a safer way. The only problem here is, the plan may sound convincing at first but has no concrete ground to proceed further and sadly, the way it gets described and explained is nothing but an irritating- infuriating blabber all the way. As a result, you have no choice left but to snatch the pamphlet, roll it and start looking for the nearest and first dustbin to throw it away like we do with the most such plans.

Allegedly a sequel to 1998’s path breathing underworld movie SATYA of great team work (Anurag Kashyap, Gulzar, Vishal Bhardwaj), SATYA 2 unashamedly doesn’t show any connection to its prequel. In fact, it is as bad to SATYA as RGV’s AAG was to ‘SHOLAY’. The irony is both the films are in name of one filmmaker and no one can really blame or thrash out the other for being so offensive. We all have been waiting for the real RGV to come out soon but at this point of time, I would like to believe in a quite filmy situation where the real Ram Gopal Varma of RANGEELA, RAAT, BHOOT, SATYA, KAUN is now captured in somewhere and his place is now taken over by his ‘humshakal’ who’s ready to devastate all the respect as a filmmaker he had earned from left, right & centre (Trust me, this is more entertaining plot than the most of RGV’s recent failures J)

Unlike the character sensitively underplayed by J D Chakrvarthy in 1998’s hit, the new Satya in town [played by a newcomer credited as Puneet Singh Ratn for Hindi Version and as Sarwanand in Telugu] is insipid, bland & boring, mainly because of the writing. The writing is too lethargic to create sense. Imagine a narrative voice-over with pure Hindi words like ‘utpann, sarvnaash, chintan’, and in times when there is a song to be thrown in, it goes like “…and they went to Kashmir for honeymoon”. Song is over. & now it says, “…and after the honeymoon, they came back to Mumbai”. What an explanation! And who says Bollywood doesn’t show logics!!

On serious note, time has come when we should console & comfort the cinema lovers in us with a ‘hard to accept’ realization that there was a filmmaker who inevitably desired and derived us through his many prominent artworks for a potential change in Indian cinema but is now lost somewhere in the undercurrents of his own mutinous nature! 

SATYA 2 is not Ram Gopal Varma’s worst but sure a forgettable & shoddy work of substandard that kills all my hopes to see him rise & shine again! Stay Away! [1/5]